Page Loader
भारत के ये पाँच बैंक देते हैं फ़िक्स्ड डिपॉज़िट पर सबसे ज़्यादा ब्याज, जानें

भारत के ये पाँच बैंक देते हैं फ़िक्स्ड डिपॉज़िट पर सबसे ज़्यादा ब्याज, जानें

Aug 09, 2019
02:56 pm

क्या है खबर?

जब भी बचत करने की बात आती है, लोगों के दिमाग सबसे पहले फ़िक्स्ड डिपॉज़िट (FD) का ख़्याल आता है। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि ज़रूरत के हिसाब से FD को तुड़वाया जा सकता है। इस वजह से कई लोग कम अवधि जैसे एक, दो या तीन साल की FD करवाते हैं। अगर आप भी FD करवाने जा रहे हैं, तो पहले यहाँ एक नज़र डाल दें कि किस बैंक में FD पर सबसे ज़्यादा ब्याज मिलता है।

#1

फिनकेयर स्मॉल फ़ाइनेंस बैंक

अगर आप कम अवधि की FD करवाना चाहते हैं, तो यह बैंक आपके लिए सबसे बेहतर है। यह बैंक FD पर ब्याज देने के मामले में सबसे आगे है। बैंक FD पर 4.5% se 9.5% तक ब्याज ऑफ़र करता है। फिनकेयर स्मॉल फ़ाइनेंस बैंक दो साल से तीन साल की FD पर सामान्य ग्राहकों को सालाना 9% ब्याज ऑफ़र कर रहा है। वहीं, बैंक बुज़ुर्ग ग्राहकों को इस अवधि के लिए 9.5% ब्याज ऑफ़र करता है।

#2

सूर्योदय स्मॉल फ़ाइनेंस बैंक

यह एक मुंबई बेस्ड बैंक है, जिसकी महाराष्ट्र, गुजरात, पुडुचेरी, ओडिशा, मध्य प्रदेश और तमिलनाडु में शाखाएँ हैं। सूर्योदय स्मॉल फ़ाइनेंस बैंक FD पर सालाना 4% से 9.31% तक ब्याज देता है। दो से तीन साल की अवधि वाले FD पर सामान्य ग्राहकों को 8.78% ब्याज मिलता है। जबकि, इस अवधि के FD पर बुज़ुर्ग ग्राहकों को 9% ब्याज दिया जाता है। FD कराने वालों के लिए यह भी एक बेहतर विकल्प है।

#3

जन स्मॉल फ़ाइनेंस बैंक

यह एक बेंगलुरु बेस्ड बैंक है, जिसकी बेंगलुरु के अलावा झारखंड, चंडीगढ़, दिल्ली, गुजरात, हैदराबाद, मध्य प्रदेश, राजस्थान, ओडिशा और उत्तर प्रदेश सहित 16 राज्यों में शाखाएँ हैं। यह बैंक ग्राहकों को FD पर सालाना 6% से लेकर 8.5% तक ब्याज ऑफ़र करता है। दो से तीन साल की अवधि के FD पर जन स्मॉल फ़ाइनेंस बैंक सामान्य ग्राहकों को सबसे ज़्यादा 8.5% ब्याज देता है, जबकि बुज़ुर्ग ग्राहकों को 9.1% ब्याज दिया जाता है।

#4

उत्कर्ष स्मॉल फ़ाइनेंस बैंक

यह वाराणसी बेस्ड बैंक है, जिसकी बिहार, छत्तीसगढ़, दिल्ली, हरियाणा, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश सहित 10 राज्यों में शाखाएँ हैं। यह बैंक FD पर 3.5% से 8.5% तक का ब्याज ऑफ़र करता है। सामान्य ग्राहकों के लिए सबसे ज़्यादा ब्याज 8.5%, 456 दिनों से दो साल के FD पर ऑफ़र किया जाता है। वहीं, बुज़ुर्ग ग्राहकों को इस अवधि के FD पर उत्कर्ष स्मॉल फ़ाइनेंस बैंक 9% ब्याज ऑफ़र करता है।

#5

उज्जीवन स्मॉल फ़ाइनेंस बैंक

यह भी एक बेंगलुरु बेस्ड बैंक है, जिसकी मध्य प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, तमिलनाडु, राजस्थान और उत्तर प्रदेश सहित 22 राज्यों में शाखाएँ हैं। उज्जीवन स्मॉल फ़ाइनेंस बैंक अपने FD पर 5.5% से 8.5% तक ब्याज ऑफ़र करता है। सामान्य ग्राहकों को यह बैंक सबसे ज़्यादा 8.5% ब्याज 799 दिनों के FD पर ऑफ़र कर रहा है। जबकि, इस अवधि के लिए बुज़ुर्ग ग्राहकों को बैंक 9% ब्याज ऑफ़र किया जाता है।