NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    चीन समाचार
    पाकिस्तान समाचार
    अफगानिस्तान
    रूस समाचार
    श्रीलंका
    यूक्रेन युद्ध
    श्रीलंका आर्थिक संकट
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / अमेरिका में गोलीबारी की 3 और घटनाएं, 9 लोगों की मौत
    दुनिया

    अमेरिका में गोलीबारी की 3 और घटनाएं, 9 लोगों की मौत

    अमेरिका में गोलीबारी की 3 और घटनाएं, 9 लोगों की मौत
    लेखन प्रमोद कुमार
    Jan 24, 2023, 08:54 am 1 मिनट में पढ़ें
    अमेरिका में गोलीबारी की 3 और घटनाएं, 9 लोगों की मौत
    अमेरिका में गोलाबारी की 3 और घटनाएं

    अमेरिका में गोलीबारी की तीन और घटनाएं हुई हैं, जिनमें नौ लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य घायल हुए हैं। लॉस एंजिल्स में गोलीबारी को अभी 48 घंटे भी नहीं बीते थे और एक बार फिर तीन अलग-अलग जगहों पर गोलीबारी में लोगों की मौतें हुई हैं। लॉस एंजिल्स में हुई गोलीबारी की घटना में मरने वालों का आंकड़ा 11 पहुंच गया है। ताजा घटनाएं उत्तर कैलिफॉर्निया और लोवा इलाके की हैं।

    उत्तरी कैलिफॉर्निया में हुईं दो घटनाएं

    उत्तरी कैलिफॉर्निया के हाफ मून बे इलाके में गोलीबारी की दो घटनाओं में सात लोगों की मौत हो चुकी है और तीन घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि संदिग्ध गिरफ्तार हो चुका है और अभी कोई खतरा नहीं है।

    लोवा में हुई दो छात्रों की मौत

    लोवा में एक शैक्षणिक केंद्र पर हुई गोलीबारी में दो छात्रों की मौत हुई है और तीन लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि दो घायलों की हालत बेहद गंभीर है। पुलिस ने इसे निशाना बनाकर की गई गोलीबारी करार दिया है। समाचार एजेंसी AFP से बात करते हुए पुलिस विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि अस्पताल पहुंचने पर दोनों छात्रों की मौत हो गई। इस सिलसिले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।

    कैलिफॉर्निया की घटना में मरने वालों की संख्या 11 पहुंची

    शनिवार रात को कैलिफॉर्निया के मॉन्टेरी पार्क में लुनार न्यू ईयर के मौके पर हुई गोलीबारी में मरने वालों की संख्या 11 पहुंच गई है। इस इलाके में लुनार न्यू ईयर को लेकर कार्यक्रम चल रहे थे। शनिवार रात सैकड़ों की संख्या में लोग जश्न मना रहे थे और इसी दौरान हमलावर ने गोलीबारी की। इस घटना के कुछ ही घंटे बाद पुलिस से घिरने के बाद 72 वर्षीय संदिग्ध ने आत्महत्या कर ली थी।

    कैलिफॉर्निया में एक के बाद एक घटनाएं

    ताजा घटनाओं के अलावा कैलिफॉर्निया में बीते हफ्ते भी दो संदिग्धों ने गोलीबारी की थी, जिसमें एक छह महीने के बच्चे समेत छह लोगों की मौत हुई थी। पुलिस ने इसे भी निशाना बनाकर की गई गोलीबारी बताया था।

    अमेरिका के 'गन कल्चर' पर उठते रहे हैं सवाल

    अमेरिका में गोलीबारी की इन घटनाओं के पीछे 'गन कल्चर' को जिम्मेदार ठहाराया जाता रहा है। स्विस-आधारित शोध परियोजना के स्मॉल आर्म्स सर्वे के अनुसार, अमेरिका में साल 2018 में 39 करोड़ बंदूकें प्रचलन में थीं। इसी तरह वॉक्स की एक रिपोर्ट बताती है कि कोरोना महामारी में प्रत्येक पांच में से एक परिवार ने बंदूकें खरीदी। इस तरह अमेरिका दुनिया का सबसे ज्यादा बंदूके रखने वाला देश है। इस मामले में यमन दूसरे स्थान पर है।

    अमेरिका में क्या है बढ़ते 'गन कल्चर' का कारण?

    अमेरिका में बढ़ते 'गन कल्चर' के पीछे अपराधों की रोकथाम और सुरक्षा प्रमुख कारण रहा है। अक्टूबर, 2021 में किए गए गैलप सर्वे के अनुसार, 88 प्रतिशत बंदूक मालिकों ने अपराध की रोकथाम और 70 प्रतिशत ने शूटिंग खेल के लिए बंदूकें रखने की बात कही है। इसी तरह 56 प्रतिशत ने शिकार करने और 66.7 प्रतिशत ने बंदूकें रखने के लिए सुरक्षा का हवाला दिया। वहीं 75 प्रतिशत बंदूकधारी इसे अपनी स्वतंत्रता के लिए महत्वपूर्ण मानते हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    अमेरिका
    लॉस एंजिल्स
    क्राइम समाचार
    गोलीबारी की घटना

    ताज़ा खबरें

    इस तरह से करें न्यूड मेकअप, मिलेगा काफी अच्छा लुक मेकअप टिप्स
    दीप्ति शर्मा महिला क्रिकेट में लिख रही हैं सफलता की नई इबादत, जानिए उनके दमदार रिकॉर्ड्स  दीप्ति शर्मा
    एथर एनर्जी ने पार किया एक लाख यूनिट्स इलेक्ट्रिक स्कूटर उत्पादन का आंकड़ा एथर एनर्जी
    पर्यावरण के अनुकूल फर्नीचर का इस्तेमाल क्यों करना चाहिए? विशेषज्ञों से जानें जवाब पर्यावरण

    अमेरिका

    यूक्रेन को F-16 लड़ाकू विमान नहीं देगा अमेरिका, राष्ट्रपति जो बाइडन ने किया इनकार यूक्रेन युद्ध
    हिंडनबर्ग रिसर्च को अडाणी समूह का जवाब, रिपोर्ट को बताया 'भारत और इसके संस्थानों पर हमला' अडाणी समूह
    क्या है ताइवान का मुद्दा, जिसे लेकर अमेरिकी जनरल ने जताई चीन-अमेरिका युद्ध की आशंका? चीन समाचार
    अमेरिका और चीन में 2025 में हो सकता है युद्ध- अमेरिकी जनरल चीन समाचार

    लॉस एंजिल्स

    क्रिटिक्स चॉइस अवॉड्‌र्स 2023 में भी चला 'RRR' का जादू, मिले ये दो पुरस्कार एसएस राजामौली
    71 लाख रुपये में बिकी 142 साल पुरानी लिवाइस ब्रांड की दो जींस, जानें खासियत अमेरिका
    मुंबई हमले का प्रमुख साजिशकर्ता तहव्वुर राणा लॉस एंजिल्स में गिरफ्तार, जल्द भारत लाया जाएगा भारत की खबरें
    हरियाणा के रहने वाले युवक की अमेरिका में हत्या, नकाबपोश हमलावर ने मारी गोली हरियाणा

    क्राइम समाचार

    ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री की मौत, पुलिसकर्मी ने सीने में मारी थी गोली ओडिशा
    गुजरात दंगे: सबूतों के अभाव में 17 लोगों की हत्या के 22 आरोपी बरी गुजरात
    बिहार: कार सवार ने कई किलोमीटर तक बुजुर्ग को घसीटा, मौत बिहार
    अमेरिका: कैलिफोर्निया में गोलीबारी, 9 की मौत और 7 अन्य घायल अमेरिका

    गोलीबारी की घटना

    दक्षिण अफ्रीका: जन्मदिन पार्टी के दौरान गोलीबारी में 8 की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल दक्षिण अफ्रीका
    ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री को पुलिसकर्मी ने मारी गोली, नाजुक स्थिति में अस्पताल में भर्ती ओडिशा
    अमेरिका: 6 साल के छात्र ने शिक्षिका को गोली मारी, लापरवाही के लिए स्कूल पर मुकदमा अमेरिका
    अमेरिका: कैलिफॉर्निया में गोलीबारी करने के 72 वर्षीय आरोपी ने की आत्महत्या- पुलिस अमेरिका

    दुनिया की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    World Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023