अमेरिकी वायु सेना का क्लाउड वन कंप्यूटिंग प्लेटफॉर्म हुआ हैक, जानिए क्या है खतरा
क्या है खबर?
हैकर्स ने अमेरिकी वायु सेना के मुख्य क्लाउड कंप्यूटिंग प्लेटफॉर्म में सेंध लगा दी है। इस घटना से संवेदनशील सैन्य रणनीति, कर्मियों और लॉजिस्टिक्स से जुड़ा डाटा के खतरे में पड़ने की आशंका है। सूत्रों ने बताया कि सिस्टम को अपग्रेड करने के काम के दौरान पिछले एक महीने के भीतर क्लाउड वन में इस सेंधमारी का पता चला। उन्होंने आगे कहा कि इस घटना के कारण पूरे प्लेटफॉर्म के कामकाज में बाधा आई है।
नुकसान
नुकसान का चल रहा आकलन
रॉयटर्स ने 2 सूत्रों के हवाले से बताया कि क्लाउड वन अमेरिकी सेना के सबसे बड़े क्लाउड प्लेटफॉर्म्स में से एक है। एक सूत्र ने कहा, "यहां सेंध लगना एक बहुत बड़ी बात है।"
उन्होंने यह भी बताया कि नुकसान का आकलन करने के लिए जांचकर्ताओं ने अमेरिकी सेना की साइबर फोर्स 'साइबर कमांड' को बुलाया है।
यह पता नहीं लग सका कि हैकर कौन थे, सेंधमारी का दायरा कितना बड़ा है, कोई डेटा चोरी हुआ है या नहीं?
इनकार
वायु सेना ने नहीं की टिप्पणी
एक बयान में वायु सेना ने कहा कि वह विशिष्ट नेटवर्कों और प्रणालियों की सुरक्षा स्थिति, कमजोरियों या उनके चालू होने की स्थिति पर कोई टिप्पणी नहीं करती है। हम वायु सेना विभाग की जानकारी, प्रणालियों और मिशन क्षमताओं की सुरक्षा के लिए लगातार उचित कदम उठाते रहते हैं।"
2017 में शुरू किया गया क्लाउड वन वायु सेना की IT जरूरतों के लिए एक 'वन-स्टॉप शॉप' के रूप में काम करने के लिए बनाया गया था।
क्लाउड वन
सिस्टम में शामिल हैं कई ऐप्स
क्लाउड वन में 4 ऑपरेटर्स- माइक्रोसॉफ्ट, अमेजन, ओरेकल और अल्फाबेट के संसाधनों को एक साथ लाया गया, ताकि कई तरह के ऐप चलाए जा सकें।
इनमें कर्मचारियों के डाटा और वेतन या लॉजिस्टिक्स और रखरखाव से जुड़े ऐप शामिल हैं।
इनमें वायु सेना का क्लाउड-बेस्ड कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम शामिल है, जो पूरे उत्तरी अमेरिका से एयर डिफेंस रडार और अन्य डाटा फीड को इकट्ठा करता है।
इसके अलावा, इसमें थिएटर इंटीग्रेटेड कॉम्बैट म्यूनिशन्स सिस्टम भी है।