NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / अमेरिका: कैलिफोर्निया में गोलीबारी, 9 की मौत और 7 अन्य घायल
    अगली खबर
    अमेरिका:  कैलिफोर्निया में गोलीबारी, 9 की मौत और 7 अन्य घायल
    अमेरिका के कैलिफोर्निया में सामूहिक गोलीबारी की घटना में 10 लोगों की मौत

    अमेरिका: कैलिफोर्निया में गोलीबारी, 9 की मौत और 7 अन्य घायल

    लेखन भारत शर्मा
    Jan 22, 2023
    05:10 pm

    क्या है खबर?

    अमेरिका में एक बार फिर से सामूहिक गोलीबारी की घटना सामने आई है।

    कैलिफोर्निया के मॉन्टेरी पार्क में लूनर न्यू ईयर का जश्न मनाने के दौरान अज्ञात लोगों द्वारा की गई अंधाधुंध गोलीबारी में 10 लोगों की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए। वारदात के बार आरोपी मौके से फरार हो गए।

    सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जबकि मृतकों के शवों के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू करा दी।

    घटना

    लूनर न्यू ईयर का जश्न के दौरान की गोलीबारी

    रिपोर्ट्स के अनुसार, क्षेत्र में पिछले दो दिनों से लूनर न्यू ईयर को लेकर कार्यक्रम चल रहे थे। शनिवार रात सैकड़ों की संख्या में लोग जश्न मना रहे थे और तेज आवाज में म्यूजिक चल रहा था।

    उसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इसमें अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है और 16 अन्य घायल हो गए।

    पुलिस के अनुसार, मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। घटना के कारणों का पता नहीं चला है।

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखें घटना के बाद का वीडियो

    ⚠️ HAPPENING NOW: Devastating mass shooting in Monterey Park, California.

    Reports claim +16 people shot and +10 dead. Suspect is not yet confirmed to be in custody. pic.twitter.com/YxxUc8T9VL

    — Upward News (@UpwardNewsHQ) January 22, 2023

    खुलासा

    आरोपी ने मशीनगन से चलाई थी गोलियां

    घटना लॉस एंजिल्स काउंटी के मोंटेरे पार्क में हुई है, जो लॉस एंजेलिस के डाउनटाउन से 7 मील (11 किमी) दूर है। इसका एक वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उसमें आपातकालीन कर्मचारियों को हताहतों का इलाज करते और पुलिस को गश्त करते देखा गया है।

    एलए टाइम्स ने एक रेस्तरां मालिक सेउंग वोन चोई के हवाले से लिखा कि उनके रेस्तरां में शरण लेने वाले लोगों ने उन्हें मशीनगन वाले व्यक्ति के होने की जानकारी दी थी।

    घटना

    डांस क्लब में की गई थी गोलीबारी

    रेस्त्रां मालिक ने बताया कि गोलीबारी की यह घटना इलाके के डांस क्लब में हुई थी। दरअसल, लूनर न्यू ईयर के जश्न के कारण लोगों की भीड़ जमा थी और लोग डांस क्लब में पार्टी कर रहे थे। ऐसे में वहां मौजूद भीड़ पर आरोपी ने गोलीबारी कर दी।

    इधर, पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो गए थे। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

    पुनरावृत्ति

    पांच दिन पहले भी हुई थी गोलीबारी की घटना

    अमेरिका में गोलीबारी की घटना का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई बार ऐसी घटनाएं हो चुकी है।

    पांच दिन पहले भी कैलिफोर्निया के गोशेन में दो संदिग्धों ने गोलीबारी की थी। उस घटना में 6 लोगों की मौत हो गई थी, जिसमें एक 6 महीने का बच्चा भी शामिल था।

    पुलिस ने इसे टारगेट किलिंग करारा दिया था। तुलारे काउंटी के शेरिफ माइक बॉउड्रीक्स ने बताया था कि दो संदिग्धों ने घटना को अंजाम दिया था।

    अन्य

    नवंबर में फिलाडेल्फिया में गोलीबारी में हुई थी 10 लोगों की मौत

    पिछले साल नवंबर में अमेरिका के पेंसिल्वेनिया के फिलाडेल्फिया में ताबड़तोड़ गोलीबारी 10 लोगों की मौत हो गई थी। उस घटना के वीडियो और तस्वीरों को लोगों ने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया था।

    इससे पहले अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में गोलीबारी की एक घटना में छह लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई लोग घायल हुए थे। मृतकों में एक ऑफ ड्यूटी पुलिस अधिकारी भी शामिल था। इन घटनाओं में लोगों में खौफ का माहौल है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अमेरिका
    गोलीबारी की घटना
    क्राइम समाचार

    ताज़ा खबरें

    'रेड 2': निर्माताओं ने दर्शकों को दिया खास तोहफा, महज 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म  अजय देवगन
    भारतीय खगोल वैज्ञानिक जयंत नार्लीकर का 87 वर्ष की आयु में निधन  पुणे
    शेयर बाजार: ऑपरेशन सिंदूर के बाद रक्षा शेयरों में उछाल जारी, 39 प्रतिशत तक चढ़े शेयर शेयर बाजार समाचार
    पाकिस्तानी ड्रोन से मुकाबले के लिए स्वर्ण मंदिर में हथियार तैनाती की मिली थी मंजूरी- सेना स्वर्ण मंदिर

    अमेरिका

    अमेरिका: दुकान पर बचीं आखिरी दो टिकट खरीदकर शख्स ने जीती 33 करोड़ रुपये की लॉटरी लॉटरी
    अमेरिका: बाजार से बिस्किट खरीदने गई महिला करोड़पति बनकर लौटी, जीती 5.79 करोड़ रुपये की लॉटरी लॉटरी
    अमेरिका: न्यूयॉर्क शहर में खुली गांजे की पहली वैध दुकान न्यूयॉर्क शहर
    पाकिस्तान में बाढ़ से COP27 तक, 2022 की जलवायु परिवर्तन से जुड़ी 5 सबसे बड़ी घटनाएं जलवायु परिवर्तन

    गोलीबारी की घटना

    कौन है रोहिणी कोर्ट में हुई गोलीबारी में जान गंवाने वाला गैंगस्टर जीतेंद्र गोगी? दिल्ली पुलिस
    टिक-टॉक पर मिली गोलीबारी और बम धमकी के बाद अमेरिका के कई स्कूल बंद अमेरिका
    अरुणाचल प्रदेश: सेना ने मछली पकड़कर लौट रहे 2 लोगों को गलती से गोली मारी भारतीय सेना
    न्यूयॉर्क: ब्रुकलिन के सबवे स्टेशन पर अज्ञात युवक ने की फायरिंग, 13 लोग घायल अमेरिका

    क्राइम समाचार

    टीवी अभिनेत्री वीना कपूर की नहीं हुई हत्या, खुद सामने आकर बताया सच टीवी जगत की खबरें
    श्रद्धा हत्याकांड: सुरक्षा का हवाला देकर आरोपी आफताब ने मांगी जमानत, कल होगी सुनवाई दिल्ली
    ऐश्वर्या राय बच्चन का जाली पासपोर्ट नोएडा में बरामद, गिरफ्तार हुए ठग ऐश्वर्या राय
    राजस्थान और झारखंड में दो हत्याकांड, मारने के बाद आरोपियों ने किए शवों के टुकड़े राजस्थान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025