Loading...
इजरायल: नेतन्याहू 'रोटेशनल प्रधानमंत्री' की व्यवस्था पर कर रहे विचार- रिपोर्ट
नेतन्याहू आइजेनकोट के साथ सत्ता साझा करने के लिए तैयार हो सकते हैं

इजरायल: नेतन्याहू 'रोटेशनल प्रधानमंत्री' की व्यवस्था पर कर रहे विचार- रिपोर्ट

लेखन आबिद खान
Nov 28, 2026
11:29 am

क्या है खबर?

इजरायल में नई सरकार के गठन को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। खबर हैं कि निवर्तमान प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अब सत्ता में बने रहने के लिए नए विकल्पों पर विचार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेतन्याहू विपक्षी नेता और 'याशर' पार्टी के प्रमुख गादी आइजेनकोट के साथ सत्ता साझा करने को तैयार हो सकते हैं। इसके लिए दोनों नेताओं के बीच प्रधानमंत्री पद को लेकर रोटेशनल व्यवस्था बनाई जा सकती है।

रिपोर्ट

पहले आधे कार्यकाल में आइजेनकोट होंगे प्रधानमंत्री

द टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के मुताबिक, नेतन्याहू प्रधानमंत्री पद के लिए रोटेशनल व्यवस्था पर विचार कर रहे हैं। इसके तहत, शुरुआत के आधे कार्यकाल में आइजेनकोट प्रधानमंत्री होंगे और बाद के आधे कार्यकाल में ये पद नेतन्याहू खुद संभालेंगे।

रिपोर्ट के मुताबिक, नेतन्याहू जल्द ही इस प्रस्ताव को आइजेनकोट के सामने रख सकते हैं।

कान की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रस्ताव को औपचारिक घोषणा के बजाय अनौपचारिक बातचीत के जरिए आगे बढ़ाया जा सकता है।

आइजेनकोट का रुख

आइजेनकोट को नेतन्याहू पर भरोसा नहीं

रिपोर्ट के मुताबिक, आइजेनकोट इस प्रस्ताव को लेकर आशंकित हैं। उन्होंने अपने सहयोगी पार्टियों के नेताओं यायर गोलान और एविगडोर लिबरमैन को भरोसा दिया है कि उनकी सहमति के बिना वे नेतन्याहू की लिकुड पार्टी के साथ मिलकर सरकार नहीं बनाएंगे।

गोलान की 'द डेमोक्रेट्स' और लिबरमैन की 'यिसरायल बेतेनु' पार्टियां नेतन्याहू के नेतृत्व वाली सरकार में शामिल होने के पक्ष में नहीं हैं।

आइजेनकोट अगले हफ्ते नई सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारियां भी कर रहे हैं।

ADVERTISEMENT

चुनाव

चुनाव में किसी को नहीं मिला बहुमत

27 अक्टूबर को इजरायल के राष्ट्रपति चुनाव में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला। नेतन्याहू की लिकुड पार्टी 27 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी थी। हालांकि, उनके गठबंधन को कुल 53 सीटें ही मिलीं, जबकि बहुमत के लिए 61 सीटें चाहिए।

वहीं, आइजेनकोट के गठबंधन को 48 सीटें मिलीं। चुनावों में अरब पार्टियों ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया और 19 सीटें जीतीं। फिलहाल आइजनकोट ने 67 सांसदों के समर्थन का दावा किया है।

ADVERTISEMENT