NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / अमेरिका: कैलिफॉर्निया में गोलीबारी करने के 72 वर्षीय आरोपी ने की आत्महत्या- पुलिस
    अगली खबर
    अमेरिका: कैलिफॉर्निया में गोलीबारी करने के 72 वर्षीय आरोपी ने की आत्महत्या- पुलिस
    आरोपी ने खुद को वैन में गोली मारकर की आत्महत्या

    अमेरिका: कैलिफॉर्निया में गोलीबारी करने के 72 वर्षीय आरोपी ने की आत्महत्या- पुलिस

    लेखन प्रमोद कुमार
    Jan 23, 2023
    11:35 am

    क्या है खबर?

    अमेरिका के कैलिफॉर्निया में लुनार न्यू ईयर के मौके पर गोलीबारी करने वाले संदिग्ध ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है।

    एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी के बाद से आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस को एक संदिग्ध वैन दिखी। जब पुलिस उसकी तरफ बढ़ी तो उसके अंदर से गोली चलने की आवाज आई।

    उन्होंने बताया कि गोली लगने से आरोपी को गहरा घाव हुआ और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

    पृष्ठभूमि

    गोलीबारी में हुई थी 10 लोगों की मौत

    कैलिफोर्निया के मॉन्टेरी पार्क में लुनार न्यू ईयर के जश्न के दौरान हमलावर ने अंधाधुंध गोलियां चलाई थीं, जिससे 10 लोगों की मौत हुई थी और कई अन्य घायल हो गए थे। गोलीबारी के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया था।

    यहां पिछले दो दिनों से लुनार न्यू ईयर को लेकर कार्यक्रम चल रहे थे। शनिवार रात सैकड़ों की संख्या में लोग जश्न मना रहे थे और इसी दौरान हमलावर ने गोलीबारी की।

    जानकारी

    72 साल थी हमलावर की उम्र

    गोलीबारी करने के आरोपी की पहचान 72 वर्षीय हू केन ट्रान के तौर पर हुई है।

    पुलिस का कहना है कि गोलीबारी की घटना का कोई और संदिग्ध नहीं है और इस हमले के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

    पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इस दुखद घटना की तह तक जाने के लिए लगातार जांच जारी है और कारणों का पता लगाने के अतिरिक्त सूचनाएं जुटाई जा रही हैं।

    जांच

    वैन से मिले कई सबूत

    जांच अधिकारियों का कहना है कि उन्हें वैन से कई सबूत मिले हैं। ये आरोपी को मॉन्टेरी पार्क और उसके नजदीकी अल्हाम्ब्रा की घटना से जोड़ते हैं, जहां कुछ लोगों ने एक हथियारबंद व्यक्ति से बंदूक छीन ली थी। वैन के अंदर से एक हैंडगन भी बरामद हुई है।

    पुलिस का कहना है कि इस गोलीबारी के पीछे नफरती अपराध की संभावन से भी इनकार नहीं किया जा सकता।

    कई स्थानीय नेताओं ने इस घटना की निंदा की है।

    जानकारी

    गोलीबारी करने के बाद अस्पताल गया था आरोपी- सूत्र

    CNN ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि खुद को गोली से उड़ाने से पहले आरोपी अस्पताल गया था। अस्पताल के कर्मचारियों ने बताया कि एक व्यक्ति चोटों के साथ इमरजेंसी रूम में आया था। उसने कुछ समय तक इंतजार किया और बाद में बिना इलाज करवाए चला गया।

    जब कर्मचारियों को उस पर शक हुआ और उन्होंने सोशल मीडिया पर संदिग्ध की तस्वीर देखी तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी।

    जानकारी

    आधा झुका रहेगा अमेरिकी ध्वज

    कैलिफॉर्निया में जान गंवाने वाले मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए अमेरिकी ध्वज आधा झुका रहेगा। राष्ट्रपति जो बाइडन ने व्हाइट हाउस और दूसरी संघीय इमारतों पर लगे झंडों को आधा झुकाने के आदेश दिए हैं।

    अमेरिका

    हफ्ते में गोलीबारी की दूसरी घटना

    बीते हफ्ते भी कैलिफोर्निया के गोशेन में दो संदिग्धों ने गोलीबारी की थी। उस घटना में छह लोगों की मौत हुई थी, जिसमें एक छह महीने का बच्चा भी शामिल था। पुलिस ने इसे टारगेट किलिंग करार दिया था।

    बता दें कि अमेरिका में नियमित अंतराल पर गोलीबारी की घटनाएं हो रही हैं। इसके पीछे वहां के 'गन कल्चर' को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। दुनियाभर में सबसे ज्यादा अमेरिका में लोग बंदूक रखते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अमेरिका
    गोलीबारी की घटना
    जो बाइडन
    नफरती अपराध

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025 फाइनल: इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिल सकती है जोरदार टक्कर  IPL 2025
    'आर्या 3' से कटा अल्लू अर्जुन का पत्ता, इस युवा अभिनेता के हाथ लगी फिल्म  अल्लू अर्जुन
    टोयोटा फॉर्च्यूनर और लेजेंडर के 48V माइल्ड-हाइब्रिड वेरिएंट लॉन्च, जानिए इनकी कीमत  टोयोटा
    राजीव शुक्ला बन सकते हैं BCCI के अंतरिम अध्यक्ष, जानिए इसके पीछे का कारण BCCI

    अमेरिका

    अमेरिका: बाजार से बिस्किट खरीदने गई महिला करोड़पति बनकर लौटी, जीती 5.79 करोड़ रुपये की लॉटरी लॉटरी
    अमेरिका: न्यूयॉर्क शहर में खुली गांजे की पहली वैध दुकान न्यूयॉर्क शहर
    पाकिस्तान में बाढ़ से COP27 तक, 2022 की जलवायु परिवर्तन से जुड़ी 5 सबसे बड़ी घटनाएं जलवायु परिवर्तन
    कोरोना वायरस: चीन में बेकाबू हो रहे हालात, WH0 ने मौतों पर मांगा और अधिक डाटा विश्व स्वास्थ्य संगठन

    गोलीबारी की घटना

    टिक-टॉक पर मिली गोलीबारी और बम धमकी के बाद अमेरिका के कई स्कूल बंद अमेरिका
    अरुणाचल प्रदेश: सेना ने मछली पकड़कर लौट रहे 2 लोगों को गलती से गोली मारी भारतीय सेना
    न्यूयॉर्क: ब्रुकलिन के सबवे स्टेशन पर अज्ञात युवक ने की फायरिंग, 13 लोग घायल अमेरिका
    महाराष्ट्र: नाश्ता परोसने में देरी से गुस्साए ससुर ने गोली मारकर की बहू की हत्या महाराष्ट्र

    जो बाइडन

    कौन होता है युद्ध अपराधी और इसे तय करने के लिए क्या है प्रक्रिया? अमेरिका
    रूस के खिलाफ युद्ध में यूक्रेन के एयरस्पेस को सुरक्षित करने वाली MANPADS क्या है? अमेरिका
    रूस के खिलाफ युद्ध में किन-किन हथियारों का इस्तेमाल कर रहा है यूक्रेन? अमेरिका
    यूक्रेन का मारियुपोल में हथियार डालने से इनकार; शुक्रवार को पोलैंड पहुंचेंगे बाइडन रूस समाचार

    नफरती अपराध

    पड़ोसी देश में जल्लाद की नौकरी के लिए युवा पागल, विदेशी ने भी किया आवेदन श्रीलंका
    चरित्र पर शक को लेकर पति ने सिला पत्नी का प्राइवेट पार्ट, बचाव में उतरी पत्नी मध्य प्रदेश
    असम: नाबालिगों ने अश्लील क्लिप देखने से इनकार करने पर 6 वर्षीय मासूम की हत्या की हत्या
    अमेरिका: न्यूयॉर्क में दो सिखों पर हमला, पुलिस के हत्थे चढ़ा एक आरोपी अमेरिका
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025