Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
चीन समाचार
पाकिस्तान समाचार
अफगानिस्तान
रूस समाचार
यूक्रेन संकट
कोरोना का नया स्ट्रेन
लैम्ब्डा वेरिएंट
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / दुनिया की खबरें / यूक्रेन युद्ध: भारत ने पोलैंड शिफ्ट किया अपना दूतावास; आज दिनभर और क्या-क्या हुआ?
दुनिया

यूक्रेन युद्ध: भारत ने पोलैंड शिफ्ट किया अपना दूतावास; आज दिनभर और क्या-क्या हुआ?

यूक्रेन युद्ध: भारत ने पोलैंड शिफ्ट किया अपना दूतावास; आज दिनभर और क्या-क्या हुआ?
लेखन मुकुल तोमर
Mar 13, 2022, 07:58 pm 3 मिनट में पढ़ें
यूक्रेन युद्ध: भारत ने पोलैंड शिफ्ट किया अपना दूतावास; आज दिनभर और क्या-क्या हुआ?
यूक्रेन युद्ध में आज दिनभर क्या-क्या हुआ?

यूक्रेन के पश्चिमी शहरों पर रूसी हमले के बाद भारत ने अपने दूतावास को पोलैंड में शिफ्ट कर दिया है। भारत सरकार ने बयान जारी कर कहा कि यूक्रेन में बिगड़ती स्थिति को देखते हुए ये अस्थायी व्यवस्था की गई है। कीव पर हमले के बाद भारतीय दूतावास के अधिकारी अभी तक ल्वीव से काम कर रहे थे, लेकिन अब ल्वील पर भी रूस ने हमला शुरू कर दिया है, जिसके बाद दूतावास को पोलैंड शिफ्ट कर दिया गया है।

स्थिति
रूस ने तेज किए यूक्रेन पर हमले

आज यूक्रेन और रूस के युद्ध का 18वां दिन है और रूस ने अपने हमले तेज कर दिए हैं। अब वह ऐसे शहरों पर भी हमला कर रहा है जिन पर अभी तक हमला नहीं किया गया था। आज रूस ने ल्वीव स्थित यूक्रेन के एक सैन्य ठिकाने पर एयरस्ट्राइक की जिसमें 35 लोग मारे गए और 130 से अधिक लोग घायल हुए। दक्षिणी शहर मायकोलायिव पर की गई गोलाबारी में भी नौ लोगों की मौत हो गई।

कीव
राजधानी कीव के बेहद पास पहुंची रूसी सेना

रूस की सेना यूक्रेन की राजधानी कीव के नजदीक भी पहुंच गई है और अब इससे महज 25 किलोमीटर दूर है। उसने कीव और आसपास के शहरों में हमले शुरू कर दिए हैं। रूस ने कीव की सप्लाई लाइन काटने के लिए शहर के पश्चिम में स्थित जिटोमाइर इलाके में हमले किए हैं। इसके अलावा उसने कीव से दक्षिण में स्थित वेसिलकीव शहर में स्थित हवाई अड्डे को भी नष्ट कर दिया है।

अन्य शहर
मारियुपोल में खराब हो रही स्थिति, वोलनोवाखा पूरी तरह तबाह

यूक्रेन के दक्षिण-पूर्व शहर मारियुपोल में भी स्थिति और खराब होती जा रही है। यहां पहले से ही रूस का नियंत्रण है, लेकिन नागरिक उसका विरोध कर रहे हैं। रूस ने यहां नागरिक ठिकानों को निशाना बनाते हुए भी बमबारी की है। यूक्रेन के पूर्व में स्थित वोलनोवाखा शहर रूसी हमलों में तबाह हो चुका है, वहीं दोनेत्सक शहर में लड़ाई तेज हो गई है। मेयर के अनुसार, रूसी सेना ने शहर को बैलिस्टिक मिसाइलों से निशाना बनाया है।

यूक्रेन युद्ध
बढ़ता जा रहा है मौतों का आंकड़ा

शुक्रवार को मारियुपोल के अधिकारियों ने बताया था कि रूसी हमलों में कम से कम 1,582 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं संयुक्त राष्ट्र ने अब तक युद्ध में 41 बच्चों समेत 564 नागरिकों की मौत की पुष्टि की है। हालांकि यह संख्या अधिक हो सकती है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की के अनुसार, युद्ध में अब तक यूक्रेन के 1,300 सैनिक मारे जा चुके हैं, जबकि रूस ने अपने 498 सैनिकों को खोने की पुष्टि की है।

जानकारी
इरपिन में अमेरिकी पत्रकार की गोली लगने से मौत

युद्ध में एक अमेरिकी पत्रकार के मारे जाने की खबर भी आ रही है। समाचार एजेंसी AFP के अनुसार, ब्रेंट रेनॉड नामक पत्रकार की इरपिन में गोली लगने से मौत हो गई। दो अन्य पत्रकार भी घायल हुए हैं और अस्पताल में भर्ती हैं।

बातचीत
पुतिन से बातचीत को तैयार जेलेंस्की, रूस पर एक और मेयर के अपहरण का आरोप

युद्ध को खत्म करने के प्रयासों की बात करें तो जेलेंस्की ने कहा कि अगर रूस सीजफायर करता है तो वो रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलने को तैयार हैं। उन्होंने इजरायली प्रधानमंत्री से कहा है कि वे जेरूसलम में पुतिन से मिलने को तैयार हैं। यूक्रेन ने इजरायल से रूस द्वारा किडनैप किए गए मेल्टिपोल शहर के मेयर को छुड़ाने में भी मदद मांगी है। उसने रूस पर ड्निप्रोरुद्ने के मेयर का अपहरण करने का आरोप भी लगाया है।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
मुकुल तोमर
मुकुल तोमर
Mail
IIMC से पढ़ाई के बाद पिछले चार साल से नौकरी। 2019 की शुरूआत से न्यूजबाइट्स के साथ। दिल्ली के दंगों से अमेरिका के प्रदर्शनों और चीन के पंगों तक, वैश्विक और राजनीतिक महत्व की हर बड़ी हलचल पर नजर। खबर के नाम पर "ज्ञान" देने से बचता हूं।
ताज़ा खबरें
पोलैंड
रूस समाचार
भारतीय दूतावास
यूक्रेन युद्ध
ताज़ा खबरें
एकाग्रता क्षमता को सुधारने में मदद कर सकते हैं ये पांच योगासन, ऐसे करें अभ्यास
एकाग्रता क्षमता को सुधारने में मदद कर सकते हैं ये पांच योगासन, ऐसे करें अभ्यास लाइफस्टाइल
G-7 शिखर सम्मेलन: गरीब देशों पर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने का आरोप गलत- मोदी
G-7 शिखर सम्मेलन: गरीब देशों पर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने का आरोप गलत- मोदी देश
वजन बढ़ाना चाहते हैं? इन सुरक्षित तरीकों को आजमाकर देखें
वजन बढ़ाना चाहते हैं? इन सुरक्षित तरीकों को आजमाकर देखें लाइफस्टाइल
दिल्ली पुलिस ने ऑल्ट न्यूज के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर को गिरफ्तार किया
दिल्ली पुलिस ने ऑल्ट न्यूज के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर को गिरफ्तार किया देश
मनाली घूमने जा रहे हैं तो जान लें ये जरूरी बातें, यात्रा बन जाएगी आरामदायक
मनाली घूमने जा रहे हैं तो जान लें ये जरूरी बातें, यात्रा बन जाएगी आरामदायक लाइफस्टाइल
पोलैंड
यूक्रेन: अब तक कितने लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा और ये कहां गए हैं?
यूक्रेन: अब तक कितने लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा और ये कहां गए हैं? दुनिया
यूक्रेन: जेलेंस्की से मिलने के लिए रेल के जरिये कीव आए तीन देशों के प्रधानमंत्री
यूक्रेन: जेलेंस्की से मिलने के लिए रेल के जरिये कीव आए तीन देशों के प्रधानमंत्री दुनिया
यूक्रेन से आए युद्ध शरणार्थियों की मदद के लिए क्या कदम उठा रहा है यूरोपीय संघ?
यूक्रेन से आए युद्ध शरणार्थियों की मदद के लिए क्या कदम उठा रहा है यूरोपीय संघ? दुनिया
रूस के हमले के बीच अधिकतर लोग यूक्रेन छोड़कर किन देशों में जा रहे हैं?
रूस के हमले के बीच अधिकतर लोग यूक्रेन छोड़कर किन देशों में जा रहे हैं? दुनिया
COP26: बिजली उत्पादन के लिए कोयले का इस्तेमाल रोकने पर सहमत हुए 40 से अधिक देश
COP26: बिजली उत्पादन के लिए कोयले का इस्तेमाल रोकने पर सहमत हुए 40 से अधिक देश दुनिया
और खबरें
रूस समाचार
BRICS समिट: वैश्विक अर्थव्यवस्था पर अभी भी दिख रहे हैं कोरोना महामारी के दुष्प्रभाव- मोदी
BRICS समिट: वैश्विक अर्थव्यवस्था पर अभी भी दिख रहे हैं कोरोना महामारी के दुष्प्रभाव- मोदी देश
यूक्रेनी बच्चों की मदद के लिए अपना नोबेल पुरस्कार नीलाम करेंगे रूसी पत्रकार दमित्री मुरातोव
यूक्रेनी बच्चों की मदद के लिए अपना नोबेल पुरस्कार नीलाम करेंगे रूसी पत्रकार दमित्री मुरातोव दुनिया
हिंसा के चलते पिछले साल भारत को हुआ 50 लाख करोड़ रुपये का नुकसान
हिंसा के चलते पिछले साल भारत को हुआ 50 लाख करोड़ रुपये का नुकसान देश
क्या यूक्रेन से अनाज चुराकर बेच रहा है रूस?
क्या यूक्रेन से अनाज चुराकर बेच रहा है रूस? दुनिया
100 दिन से जारी रूस-यूक्रेन युद्ध का दुनिया और भारत पर क्या असर पड़ा है?
100 दिन से जारी रूस-यूक्रेन युद्ध का दुनिया और भारत पर क्या असर पड़ा है? दुनिया
और खबरें
भारतीय दूतावास
यूक्रेन की राजधानी कीव स्थित अपने दूतावास को फिर से खोलेगा भारत
यूक्रेन की राजधानी कीव स्थित अपने दूतावास को फिर से खोलेगा भारत देश
भारत ने खारिज कीं हिंसाग्रस्त श्रीलंका में अपनी सेना भेजने की अटकलें
भारत ने खारिज कीं हिंसाग्रस्त श्रीलंका में अपनी सेना भेजने की अटकलें देश
चीन ने भारतीय छात्रों को 2 साल बाद दी पढ़ाई के लिए वापस लौटने की इजाजत
चीन ने भारतीय छात्रों को 2 साल बाद दी पढ़ाई के लिए वापस लौटने की इजाजत देश
फिलिस्तीन में दूतावास में मृत पाए गए भारत के राजदूत मुकुल आर्य
फिलिस्तीन में दूतावास में मृत पाए गए भारत के राजदूत मुकुल आर्य देश
रूस-यूक्रेन युद्ध: 13,300 भारतीयों की हुई वापसी, फंसे हुए छात्रों को घर में रहने की सलाह
रूस-यूक्रेन युद्ध: 13,300 भारतीयों की हुई वापसी, फंसे हुए छात्रों को घर में रहने की सलाह देश
और खबरें
यूक्रेन युद्ध
कैसे रूस-यूक्रेन युद्ध से प्रभावित हो रहे गुजरात के हीरा कर्मचारी?
कैसे रूस-यूक्रेन युद्ध से प्रभावित हो रहे गुजरात के हीरा कर्मचारी? देश
ज्ञानवापी मामले पर मोहन भागवत का बयान, बोले- हर मस्जिद में शिवलिंग क्यों देखना
ज्ञानवापी मामले पर मोहन भागवत का बयान, बोले- हर मस्जिद में शिवलिंग क्यों देखना देश
रूस के खिलाफ जंग के लिए यूक्रेन को एडवांस रॉकेट सिस्टम देगा अमेरिका, जानें इसकी खासियत
रूस के खिलाफ जंग के लिए यूक्रेन को एडवांस रॉकेट सिस्टम देगा अमेरिका, जानें इसकी खासियत दुनिया
कम हो रही व्लादिमीर पुतिन की आंखों की रोशनी, जिंदगी के भी बचे 3 साल- रिपोर्ट
कम हो रही व्लादिमीर पुतिन की आंखों की रोशनी, जिंदगी के भी बचे 3 साल- रिपोर्ट दुनिया
कोरोना संक्रमण के चलते सऊदी अरब ने अपने नागरिकों की भारत यात्रा पर लगाई रोक
कोरोना संक्रमण के चलते सऊदी अरब ने अपने नागरिकों की भारत यात्रा पर लगाई रोक दुनिया
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

दुनिया की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

World Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार
कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला राज्यसभा चुनाव
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022