NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / रूस में लगातार पांचवें दिन कोरोना से रिकॉर्ड मौतें, डेल्टा वेरिएंट बड़ी वजह
    अगली खबर
    रूस में लगातार पांचवें दिन कोरोना से रिकॉर्ड मौतें, डेल्टा वेरिएंट बड़ी वजह
    रूस में कोरोना के कारण रिकॉर्ड मौतें

    रूस में लगातार पांचवें दिन कोरोना से रिकॉर्ड मौतें, डेल्टा वेरिएंट बड़ी वजह

    लेखन प्रमोद कुमार
    Jul 04, 2021
    03:06 pm

    क्या है खबर?

    रूस में शनिवार को लगातार पांचवें दिन कोरोना संक्रमण के कारण रिकॉर्ड संख्या में मौतें दर्ज की गईं।

    देश में तेजी से बढ़ते मामलों के बीच शनिवार को यहां 697 लोगों की मौतें हुईं। इससे पहले शुक्रवार को रिकॉर्ड 679 लोगों ने दम तोड़ा था।

    रूस की कोरोना वायरस टास्क फोर्स ने बताया कि शनिवार को यहां 24,439 नए मामले सामने आए, जो जनवरी के बाद एक दिन में मिले मरीजों की सबसे बड़ी संख्या है।

    रूस

    संक्रमण की तेज रफ्तार के पीछे डेल्टा वेरिएंट जिम्मेदार

    रूस में मिल रहे मामलों में से आधे से ज्यादा मॉस्को के बाहरी इलाकों और सेंट पीट्सबर्ग में दर्ज किए जा रहे हैं।

    अधिकारियों ने संक्रमण की बढ़ती रफ्तार के पीछे कोरोना वायरस के डेल्टा वेरिएंट और वैक्सीनेशन के लिए कम इच्छुक लोगों को इसकी वजह बताया है।

    अलजजीरा के अनुसार, रूसी राष्ट्रपति कार्यालय ने भी माना है कि देश के कई इलाकों में स्थिति 'गंभीर' बनी हुई है, लेकिन अभी लॉकडाउन पर विचार नहीं किया जा रहा है।

    कोरोना संक्रमण

    मॉस्को में दर्ज हुए 7,000 से अधिक मामले

    महामारी की शुरुआत के बाद से ही सर्वाधिक प्रभावित रहे मॉस्को में शनिवार को संक्रमण के 7,446 नए मामले सामने आए, वहीं सेंट पीट्सबर्ग में 1,733 लोगों को संक्रमित पाया गया।

    सेंट पीट्सबर्ग ने शुक्रवार रात को स्पेन और स्विट्जरलैंड के बीच हुए यूरो 2020 टूर्नामेंट के क्वार्टर-फाइनल मुकाबले की मेजबानी की थी।

    मैच के बाद यहां कई लोग फैन जोन में महामारी से बचाव के नियमों का उल्लंघन करते हुए नजर आए थे।

    जानकारी

    वैक्सीनेशन अभियान नहीं पकड़ पाया रफ्तार

    रूस को उम्मीद थी कि वैक्सीनेशन के सहारे वह नई लहर को रोक सकता है, लेकिन वैक्सीन को लेकर झिझक और धीमी रफ्तार के चलते अभी तक लगभग 14.5 करोड़ आबादी से में केवल 16 प्रतिशत को खुराक लगाई जा सकी है।

    मॉस्को

    वैक्सीनेशन को बढ़ाने के लिए उठाए जा रहे कदम

    संक्रमण की तेज रफ्तार के बीच यहां लोगों को वैक्सीनेशन के लिए प्रोत्साहित और मजबूर करने के लिए कई कदम उठाए गए हैं।

    मॉस्को में अब केवल उन्हीं लोगों को बार, कैफे और रेस्टोरेंट में जाने की अनुमति होगी, जिनके पास वैक्सीनेशन का सर्टिफिकेट या कोरोना टेस्ट की नेगेटिव रिपोर्ट होगी।

    मॉस्को के मेयर सर्गेई सोब्यानिन ने कहा कि लगभग 27 लाख लोगों को वैक्सीन की कम से कम एक खुराक लगाई जा चुकी है।

    जानकारी

    रूस में अब तक कोरोना से 1.35 लाख मौतें

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, महामारी से दुनिया के पांचवे सर्वाधिक प्रभावित देश रूस में अब तक कोरोना के 55,19,516 मामले सामने आ चुके हैं और लगभग 1.35 लाख मरीजों की मौत हुई है।

    कोरोना संकट

    100 से अधिक देशों में फैल चुका डेल्टा वेरिएंट

    रूस के अलावा बाकी देशों में भी डेल्टा वेरिएंट तेजी से पैर पसार रहा है।

    भारत में तबाही मचा चुका डेल्टा वेरिएंट अब तक दुनिया के 100 से अधिक देशों में फैल चुका है।

    सिंगापुर और ब्रिटेन में संक्रमित मिल रहे 90 प्रतिशत मरीजों में इस वेरिएंट की पुष्टि हो रही है। ऑस्ट्रेलिया में इसके कारण लॉकडाउन लगाया गया है।

    विश्व स्वास्थ्य संगठन ने डेल्टा के प्रसार को लेकर कहा है कि दुनिया 'महामारी के बेहद खतरनाक दौर' में है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रूस समाचार
    कोरोना वायरस
    महामारी
    वैक्सीनेशन अभियान

    ताज़ा खबरें

    महेंद्र सिंह धोनी ने टी-20 क्रिकेट में अपने 350 छक्के पूरे किए, जानिए उनके आंकड़े महेंद्र सिंह धोनी
    IPL: सबसे ज्यादा फाइनल मैचों की मेजबानी कर चुके हैं ये मैदान इंडियन प्रीमियर लीग
    प्रधानमंत्री मोदी ने जर्मनी के नए चांसलर फ्रेडरिक मर्ज को दी बधाई, जानिए क्या कहा नरेंद्र मोदी
    सुजुकी मोटरसाइकिल हरियाणा में बना रही नया प्लांट, 1,200 करोड़ होंगे खर्च  सुजुकी मोटरसाइकिल भारत

    रूस समाचार

    भारत में इसी महीने होगा रूस की कोरोना वैक्सीन 'स्पूतनिक वी' के तीसरे चरण का ट्रायल भारत की खबरें
    रूस में जल्द जनता के पास पहुंचेगी कोरोना वायरस वैक्सीन, सरकार ने शुरू की वितरण प्रक्रिया भारत की खबरें
    कोरोना के खिलाफ लड़ाई में क्यों अहम है दुनिया की 'वैक्सीन कैपिटल' हैदराबाद का योगदान? भारत की खबरें
    भारत ने UN में दी चीन को शिकस्त, बना ECOSOC की संस्था का सदस्य चीन समाचार

    कोरोना वायरस

    मॉडर्ना की कोरोना वैक्सीन को भारत में इस्तेमाल की मंजूरी मिली, सिप्ला करेगी आयात भारत की खबरें
    दिल्ली: कोविड के पांच मरीजों में सामने आई मलाशय में खून की समस्या दिल्ली
    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गर्भवती महिलाओं के लिए जारी की वैक्सीनेशन की गाइडलाइंस वैक्सीन समाचार
    क्या है EU का नया वैक्सीन पासपोर्ट कार्यक्रम जिसमें कोविशील्ड को नहीं दी गई है जगह? महामारी

    महामारी

    कर्नाटक में 3.4 लाख बच्चों को संक्रमित कर सकती है कोरोना की तीसरी लहर- विशेषज्ञ समिति कर्नाटक
    देश में कम हुआ कोरोना का कहर, पिछले सप्ताह मौतों में आई 45 प्रतिशत की गिरावट भारत की खबरें
    कोरोना: दिल्ली में पिछले 24 घंटे में सामने आए इस साल के सबसे कम 89 मामले दिल्ली
    लगातार दूसरे साल निरस्त की गई अमरनाथ यात्रा, कोरोना महामारी के चलते लिया निर्णय जम्मू-कश्मीर

    वैक्सीनेशन अभियान

    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए 53,256 मामले, 1,422 मौतें कर्नाटक
    वैक्सीनेशन में आंध्र प्रदेश का नया रिकॉर्ड, बीते दिन लगाई 13 लाख से अधिक खुराकें आंध्र प्रदेश
    भारत में एक दिन में लगी रिकॉर्ड 85 लाख कोरोना वैक्सीन, प्रधानमंत्री ने जताई खुशी भारत की खबरें
    किस देश में क्या है कोरोना वैक्सीनेशन की स्थिति और कौन सबसे आगे? चीन समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025