न्यूयॉर्क शहर में गुरुवार को एक 3 मंजिला इमारत अचानक भरभरा कर गिर गई। इस हादसे में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई और 17 लोग जख्मी हुए हैं, जिनमें 7 बच्चे भी शामिल हैं।
यह हादसा फ्लैटबुश इलाके में शाम करीब 4 बजे हुआ, जब इमारत का एक हिस्सा पास की कंस्ट्रक्शन साइट पर जा गिरा। अभी भी दमकलकर्मी मलबे के नीचे दबे लोगों को तलाशने में जुटे हुए हैं।
बचाव दल ने 69 यूनिट और 250 कर्मी तैनात किए
मलबे में लोगों को ढूंढने के लिए बचाव दल ने 69 यूनिट और 250 दमकलकर्मी व EMS कर्मियों को लगाया है। इस काम में ड्रोन, बाल्टियां और वैक्यूम ट्रक जैसे उपकरणों का इस्तेमाल किया जा रहा है।
बचाव अभियान के दौरान एक दमकलकर्मी को मामूली चोट आई है। अधिकारियों का कहना है कि वे अभी भी मलबे के नीचे फंसे लोगों की तलाश कर रहे हैं।