NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    अजब-गजब खबरें
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / अब स्मार्ट गमला रखेगा आपके पौधों का ख़्याल, साथ ही बताएगा पौधों की 15 अलग-अलग भावनाएँ
    अजब-गजब

    अब स्मार्ट गमला रखेगा आपके पौधों का ख़्याल, साथ ही बताएगा पौधों की 15 अलग-अलग भावनाएँ

    अब स्मार्ट गमला रखेगा आपके पौधों का ख़्याल, साथ ही बताएगा पौधों की 15 अलग-अलग भावनाएँ
    लेखन प्रदीप मौर्य
    Jul 27, 2019, 01:47 pm 1 मिनट में पढ़ें
    अब स्मार्ट गमला रखेगा आपके पौधों का ख़्याल, साथ ही बताएगा पौधों की 15 अलग-अलग भावनाएँ

    पेड़-पौधे भी हमारे पालतू जानवरों की तरह होते हैं। जिस तरह से जानवरों को ख़्याल की ज़रूरत होती है, ठीक वैसे ही पौधों को भी ख़्याल की ज़रूरत होती है। समय-समय पर उन्हें खाद-पानी देना पड़ता है, ताकि वो अच्छे से विकास कर पाएँ। पौधे अपनी भावनाएँ व्यक्त नहीं कर पाते हैं, इसलिए ख़ुद से ही उनका ख़्याल रखना होता है। लेकिन अब स्मार्ट गमला आ रहा है, जो पौधों की भावनाओं के हिसाब से उनका ख़्याल रखेगा।

    स्मार्ट गमला व्यक्त करेगा पौधों की भावनाएँ

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पौधों का ध्यान न रखा जाए, तो वो मुरझा जाते हैं। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। दरअसल, बेल्जियम के डिज़ाइनर विवियन मुल्लेर ने एक ऐसा गमला बनाया है, जो उसमें लगे पौधों की भावनाओं को व्यक्त करेगा और आपको जानकारी देगा कि पौधों को किस चीज़ की ज़रूरत है। ऐसे में पौधों की ज़रूरतों के बारे में जान पाना आसान हो जाएगा और इस तरह उनका ख़्याल भी अच्छे से रखा जा सकेगा।

    गमले में लगा है सेंसर

    मुल्लेर द्वारा तैयार किए गए गमले में सेंसर लगाए गए हैं, जिससे वो मिट्टी की नमी, तापमान और लाइट एक्सपोज़र को आसानी से माप पाएँगे। स्मार्ट गमले का नाम 'लुआ' रखा गया है। इस गमले में एक 2.4 इंच की LCD स्क्रीन भी लगी हुई है, जिसमें सेंसर के ज़रिए पौधों की 15 तरह की भावनाओं को आसानी से देखा जा सकेगा। उदाहरण के लिए अगर पौधे को पानी की ज़रूरत होगी, तो स्क्रीन पर प्यासा होने का साइन दिखेगा।

    ज़रूरत के हिसाब से पानी मिलने पर दिखेगा हँसने का साइन

    जब भी स्मार्ट गमले में लगे पौधे को पानी की ज़रूरत होगी, तो आपको स्क्रीन पर बाहर निकली हुई जीभ दिखाई देगी। वहीं, अगर पौधे को उसकी ज़रूरत के हिसाब से पानी दे दिया जाए, तो वह हँसता हुआ दिखाई देगा। इसके अलावा अगर पौधे को बहुत ज़्यादा गर्मी मिल रही होगी, तो गमले की डिस्प्ले स्क्रीन पर पसीना गिरता हुआ दिखेगा। जबकि, बहुत ज़्यादा ठंड लगने पर गमले की स्क्रीन पर दाँत कड़कड़ाने का साइन दिखेगा।

    फ़ंडिंग जुटा रही है पैरेंट कंपनी 'मु-डिज़ाइन'

    अगर पौधे को किसी अंधेरे कमरे में रखा गया हो और उसे पर्याप्त रोशनी नहीं मिल रही होगी, तो स्क्रीन पर लटका हुआ मुँह दिखाई देगा। जबकि, पर्याप्त प्रकाश मिलने पर स्क्रीन पर ख़ुशी का साइन दिखेगा। इसके अलावा अगर गमले के सामने कोई चलेगा, तो स्क्रीन पर आँखें भी मूवमेंट करती हुई दिखेंगी। हालाँकि, अभी पैरेंट कंपनी 'मु-डिज़ाइन' इसके लिए फ़ंडिंग जुटा रही है, ताकि इस साल के अंत तक इस स्मार्ट गमले को बाज़ार में लाया जा सके।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    अजब-गजब खबरें

    अजब-गजब खबरें

    बंजी जंपिंग के दौरान हवा में रस्सी खुलने से ज़मीन पर गिरा व्यक्ति, देखें वीडियो वायरल पोलैंड
    बाज़ार में जल्द बिकेंगी रेलवे द्वारा पानी की बोतलों से बनाई गई टी-शर्ट और टोपियां प्लास्टिक प्रतिबंध
    डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर महिला के पेट से निकाले 1.5 किलो गहने, सिक्के और कई चीज़ें पश्चिम बंगाल
    तेलंगाना: बच्चे ने किया स्कूल जानें से मना तो माँ ने बुला ली पुलिस तेलंगाना

    अजब-गजब की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Weird Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023