NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / डिज़्नीलैंड में राजकुमार और राजकुमारी बनने का मिल रहा है सुनहरा मौका, जानें
    अगली खबर
    डिज़्नीलैंड में राजकुमार और राजकुमारी बनने का मिल रहा है सुनहरा मौका, जानें

    डिज़्नीलैंड में राजकुमार और राजकुमारी बनने का मिल रहा है सुनहरा मौका, जानें

    लेखन प्रदीप मौर्य
    Jun 06, 2019
    04:02 pm

    क्या है खबर?

    अगर आप वॉल्ट डिज़्नी के कार्टून कैरेक्टर के फैन हैं, तो आपके लिए एक ख़ुशख़बरी है।

    अगर आप काम की तलाश कर रहे हैं, तो आपको डिज़्नीलैंड में काम करने का मौका मिल सकता है।

    जानकारी के अनुसार, डिज़्नीलैंड पेरिस गर्मियों में पार्क में काम करने के लिए राजकुमार और राजकुमारियों की तलाश कर रहा है।

    हालाँकि, वहाँ काम करना इतना आसान नहीं है। उसके लिए कुछ नियम भी हैं।

    आइए विस्तार से जानें।

    ऑडिशन

    काम करने के लिए 50 लोगों की ज़रूरत

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि डिज़्नीलैंड पेरिस थीम पार्क को सिंड्रेला, एल्सा और बेला के साथ ही अन्य सभी पसंदीदा कैरेक्टर को निभाने के लिए 50 नए लोगों की ज़रूरत है।

    इसके लिए 08 जून को ओपन ऑडिशन होगा, जो पूरे दिन चलेगा।

    इस ऑडिशन में आने वाले लोगों की लंबाई के लिए बहुत सख़्त नियम रखे गए हैं। जो लोग इन नियमों पर खरे उतरेंगे, उन्हें ही डिज़्नीलैंड पेरिस में काम करने का मौका मिलेगा।

    योग्यता

    राजकुमार या राजकुमारी बनने के लिए शारीरिक मापदंड

    महिलाओं की लंबाई की बात करें तो, उनकी लंबाई 160 सेमी से 173 सेमी के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा दिखने में सुंदर और शरीर पर कोई टैटू नहीं होना चाहिए, जो दिख सके।

    वहीं, पुरुषों की लंबाई 160 सेमी से 183 के बीच होनी चाहिए और वो दिखने में सुंदर और मर्दाना होने चाहिए। इसके अलावा उनके शरीर के भी किसी हिस्से पर कोई ऐसा टैटू नहीं होना चाहिए, जो दिख सके।

    विज्ञापन

    राजकुमार या राजकुमारी नहीं बन सकते तो परेड में ले सकते हैं हिस्सा

    अगर आप राजकुमार या राजकुमारी में से दोनों के लिए आवेदन नहीं कर रहे हैं और आपकी लंबाई बहुत ज़्यादा या कम है, तो आप परेड कलाकार या सामाजिक मेलजोल बढ़ाने वाले कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते हैं।

    परेड का हिस्सा बनने के लिए आपको बेसिक डांस आना ज़रूरी है।

    डिज़्नीलैंड पेरिस के विज्ञापन के अनुसार, "हम कलाकारों और परेड विभाग के लिए उत्साही और अधिक ऊर्जावान लोगों की तलाश कर रहे हैं।"

    जानकारी

    ऑडिशन में आरामदायक कपड़े पहनकर जाएँ

    बता दें कि इसके लिए ऑडिशन डब्लिन में डांस आयरलैंड में लिया जाएगा। ऑडिशन में जाने वालों की सलाह है कि आरामदायक कपड़े पहनकर जाएँ। साथ ही स्ट्रीट शू और ब्लैक सोल के साथ कुछ भी पहनकर जाने से बचें।

    डिज़्नीलैंड थीम पार्क

    डिज़्नीलैंड पेरिस थीम पार्क के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातें

    डिज़्नीलैंड पेरिस, मूल रूप से यूरो डिज़्नी रिज़ॉर्ट, फ्रांस के मार्ने-ला-वेल्ली में स्थित एक मनोरंजन स्थल है, जो पेरिस से 32 किलोमीटर दूर स्थित है।

    इसमें कई मनोरंजन स्थल और इसके अलावा दो थीम पार्क भी हैं।

    डिज़्नीलैंड, पार्क परिसर का मूल थीम पार्क है, जिसकी स्थापना 12 अप्रैल, 1992 को की गई थी। दूसरा थीम पार्क वॉल्ट डिज़्नी स्टूडियो पार्क 2002 में खोला गया था।

    डिज़्नीलैंड पेरिस ने अपनी 25वीं वर्षगाँठ 2017 में मनाई थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पेरिस
    फ्रांस
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    भारत बना ChatGPT उपयोग में नंबर एक देश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    IPL 2025 फाइनल: इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिल सकती है जोरदार टक्कर  IPL 2025
    'आर्या 3' से कटा अल्लू अर्जुन का पत्ता, इस युवा अभिनेता के हाथ लगी फिल्म  अल्लू अर्जुन
    टोयोटा फॉर्च्यूनर और लेजेंडर के 48V माइल्ड-हाइब्रिड वेरिएंट लॉन्च, जानिए इनकी कीमत  टोयोटा

    पेरिस

    अजीबो-गरीब फैशन: महिलाओं के लिए आया दुनिया का सबसे छोटा हैंडबैग अजब-गजब खबरें
    सिंगापुर, पेरिस और हांगकांग बनी दुनिया की सबसे महंगी सिटी, भारत के ये शहर सबसे सस्ते दिल्ली
    फ्रांस: नॉट्र डाम में लगी आग पर काबू पाया गया, राष्ट्रपति ने की पुनर्निमाण की घोषणा फ्रांस

    फ्रांस

    उरुग्वे के खिलाफ अपने जूतों पर उरुग्वे के झंडे के साथ खेलेंगे फ्रेंच स्टार ग्रीज़मन फीफा विश्व कप
    इस साल ब्रिटेन को पछाड़कर दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है भारत भारत की खबरें
    राफेल सौदे से 15 दिन पहले फ्रांस के रक्षा अधिकारियों से मिले थे अनिल अंबानी: रिपोर्ट अनिल अंबानी
    मोदी सरकार ने UPA सरकार से 2.86 प्रतिशत सस्ता किया राफेल सौदा, CAG रिपोर्ट में खुलासा लोकसभा

    अजब-गजब खबरें

    आख़िर क्यों 10 करोड़ रुपये में बिका यह कबूतर, जानें इसकी ख़ासियत चीन समाचार
    दुनिया के इन पाँच अजीबो-गरीब कपल्स को देखकर आप भी कहेंगे, 'वाह! क्या जोड़ी है' प्रियंका चोपड़ा
    एक साथ अस्पताल की नौ नर्सें हुई प्रेगनेंट, मामले को देखकर डॉक्टर्स भी हुए हैरान अजब-गजब
    चीनी महिला ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म, लेकिन दोनों के पिता हैं अलग-अलग, जानें मामला चीन समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025