NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / बेहद अजीब है 'वॉकिंग पाम ट्री', सालभर में बदल लेता है अपनी जगह
    अगली खबर
    बेहद अजीब है 'वॉकिंग पाम ट्री', सालभर में बदल लेता है अपनी जगह
    अजीबोगरीब पेड़ है वॉकिंग पाम ट्री

    बेहद अजीब है 'वॉकिंग पाम ट्री', सालभर में बदल लेता है अपनी जगह

    लेखन गौसिया
    Aug 27, 2023
    04:35 pm

    क्या है खबर?

    दुनिया में एक से बढ़कर एक अजीबोगरीब चीजें हैं, जिसके बारे में जानकर हैरानी होती है। इसमें एक ऐसा पेड़ भी शामिल है, जो अपनी जगह से कई मीटर आगे चला जाता है।

    हैरान कर देने वाली इसी खासियत की वजह से इस पेड़ को 'वॉकिंग पाम ट्री' के नाम से जाना जाता है और यह दक्षिण अमेरिका में पाया जाता है। इसका वैज्ञानिक नाम 'सोक्रेटिया एक्सोराइजा' है।

    आइये इस अनोखे पेड़ के बारे में विस्तार से जानते हैं।

    जानकारी

    हर साल 20 मीटर तक आगे खिसक जाते हैं पेड़

    वॉकिंग पाम ट्री दक्षिण अमेरिका के इक्वाडोर की राजधानी क्वेटो में पाये जाते हैं। यह पेड़ हर साल 20 मीटर तक आगे खिसक जाते हैं। ये पेड़ इंसानों की तरह तो नहीं चलते हैं, लेकिन एक खास प्रक्रिया के कारण ये खिसक जाते हैं।

    प्रक्रिया

    अनोखी है पेड़ के खिसकने की प्रक्रिया

    पेड़ के चलने वाली प्रक्रिया में इसकी जड़ें बेहद खास है। इन पेड़ों में ज्यादातर एक ही तना होता है और इसकी नई जड़ें आते ही ये पेड़ थोड़ा आगे खिसक जाते हैं।

    इसमें इसकी जड़ें जमीन से उभरी हुई दिखाई देती हैं और ये पेड़ के पैरों की तरह लगती हैं।

    इस मामले पर जीवाश्म विज्ञानी पीटर वर्सांस्की का दावा है कि उन्होंने इक्वाडोर में जंगल में अपने अभियान के दौरान इस घटना को प्रत्यक्ष रूप से देखा है।

    बयान

    वैज्ञानिक ने क्या बताया?

    BBC की रिपोर्ट के मुताबिक, पीटर ने बताया कि ये पेड़ मिट्टी के कटाव के बाद ठोस जमीन की तलाश में नई और लंबी जड़ें उगाते हैं। इस कारण ये अकसर अपनी जगह से 20 मीटर तक आगे खिसक जाते हैं।

    उन्होंने आगे कहा, "जैसे ही जड़ें नई मिट्टी में जम जाती है और पेड़ नई जड़ों की ओर झुक जाता है, तो पुरानी जड़ें धीरे-धीरे उठ जाती हैं। इसमें कुछ साल का समय लग जाता है।"

    मिथक

    कुछ वैज्ञानिकों ने बताया मिथक

    ये पेड़ बेहद अजीब हैं और इसलिए वैज्ञानिकों के बीच इसे लेकर बहस भी चलती रहती है।

    कोस्टा रिका के एटेनस में सेंटर फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट स्टडीज के निदेशक और जीवविज्ञानी गेरार्डो अवलोस ने इस पेड़ की आवाजाही को केवल एक मिथक बताया है।

    उन्होंने लाइफ्स लिटिल मिस्ट्रीज पॉडकास्ट के साथ बातचीत के दौरान कहा था कि ये कहानियां केवल पर्यटकों द्वारा मनोरंजन करने के लिए बनाई गई हैं।

    अनोखा पौधा

    ये है दुनिया का सबसे खतरनाक पौधा

    पाम ट्री के अलावा भी दुनिया में और भी अजीबोगरीब पेड़ और पौधे मौजूद हैं। इसमें एक ऐसा खतरनाक और जहरीला पौधा भी शामिल है, जो इंसानों के अंदर आत्महत्या के विचार पैदा कर सकता है।

    इस पौधे का नाम जिमपाई-जिमपाई है। इसे सुसाइडल प्लांट भी कहा जाता है, जो खासतौर पर ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है। इसका वैज्ञानिक नाम डेंड्रोक्नाइड मोरोइड्स है।

    इस पौधे की पत्तियों में छोटे-छोटे बहुत कांटे होते हैं, जो बेहद विषैले होते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: SRH बनाम KKR मुकाबले में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: SRH ने KKR को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH ने अपने आखिरी मैच में KKR को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025 में चेन्नई सुपरकिंग्स का सफर हुआ समाप्त, आंकड़ों से जानिए प्रदर्शन  IPL 2025

    अजब-गजब खबरें

    चीन: कचरे के ढेर में रह रही थी किरायेदार, एक साल से नहीं की सफाई चीन समाचार
    अमेरिका: बुजुर्ग की रातों-रात चमकी किस्मत, रिकॉर्ड तोड़ लॉटरी जीतकर बना करोड़पति  अमेरिका
    दक्षिण अमेरिका में अजीबोगरीब परंपरा, लाशों की राख का सूप पीते हैं इस जनजाति के लोग अमेरिका
    'टाइटैनिक' में पहने गए ओवरकोट की हो रही नीलामी, लाखों रुपये में बिकने की उम्मीद  टाइटैनिक
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025