Page Loader
टेस्ट क्रिकेट: विदेशों में सबसे ज्यादा बार 5 विकेट हॉल लेने वाले भारतीय गेंदबाज, जानिए आंकड़े 
जसप्रीत बुमराह इस सूची में पहले स्थान पर आ गए हैं (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

टेस्ट क्रिकेट: विदेशों में सबसे ज्यादा बार 5 विकेट हॉल लेने वाले भारतीय गेंदबाज, जानिए आंकड़े 

Jul 11, 2025
10:20 pm

क्या है खबर?

लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में जसप्रीत बुमराह ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट हॉल लिया। यह उनके टेस्ट करियर का 15वां 5 विकेट हॉल रहा। विदेशों में (घर से बाहर) उन्होंने 13वीं बार ये कारनामा किया। वह भारत के लिए विदेश में खेलते हुए सबसे ज्यादा 5 विकेट हॉल लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। ऐसे में आइए घर से बाहर सबसे ज्यादा 5 विकेट हॉल लेने वाले भारतीय गेंदबाजों पर नजर डालते हैं।

#1

जसप्रीत बुमराह (13 बार 5 विकेट हॉल) 

बुमराह ने अब तक घर से बाहर 34 टेस्ट मैच खेले हैं और इनकी 64 पारियों में उन्होंने 19.58 की उम्दा औसत से 168 विकेट झटके हैं। इस दौरान बुमराह ने 13 बार 5 विकेट हॉल अपने नाम किए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/27 का रहा है। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में उन्होंने 4-4 बार 5 विकेट हॉल लिए हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका में 3 और वेस्टइंडीज में 2 बार यह कारनामा किया है।

#2

कपिल देव (12 बार 5 विकेट हॉल) 

भारत के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी कपिल देव इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने घर से बाहर 66 टेस्ट मैच खेले थे और इसकी 108 पारियों में 32.85 की औसत से 215 विकेट लिए थे। कपिल ने 12 बार 5 विकेट हॉल अपने नाम किए थे। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 8/85 का रहा था। इंग्लैंड में कपिल ने 2 बार, ऑस्ट्रेलिया में 5 बार, पाकिस्तान में 3 बार और वेस्टइंडीज में 2 बार ये कारनामा किया था।

#3

अनिल कुंबले (10 बार 5 विकेट हॉल)

अनिल कुंबले इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने घर से बाहर 69 टेस्ट खेले थे और इसकी 121 पारियों में 35.85 की औसत से 269 विकेट झटके थे। उन्होंने 10 बार 5 विकेट हॉल लिए थे। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 8/141 का रहा था। ऑस्ट्रेलिया में कुंबले ने 4 बार 5 विकेट हॉल लिए थे। पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका में इस खिलाड़ी ने 1-1 बार 5 विकेट हॉल चटकाए थे। वेस्टइंडीज में उन्होंने 3 बार ये कारनामा किया।

#4

इशांत शर्मा (9 बार 5 विकेट हॉल)  

चौथे स्थान पर इशांत शर्मा हैं। उन्होंने घर से बाहर पहला टेस्ट मैच 2007 में खेला था। उन्होंने 62 टेस्ट की 109 पारियों में 32.93 की औसत से 204 विकेट झटके थे। उन्होंने 9 बार 5 विकेट हॉल अपने नाम किए थे। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 7/74 का रहा था। इस खिलाड़ी ने 2 बार इंग्लैंड में 5 विकेट हॉल लिए थे। न्यूजीलैंड में उन्होंने 3 बार, श्रीलंका में 1 बार और वेस्टइंडीज में 3 बार ये कारनामा किया था।