NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / न्यूजीलैंड: कुत्ते को ज्यादा खाना खिलाने के कारण हुई उसकी मौत, महिला मालकिन को हुई जेल 
    अगली खबर
    न्यूजीलैंड: कुत्ते को ज्यादा खाना खिलाने के कारण हुई उसकी मौत, महिला मालकिन को हुई जेल 
    कुत्ते को ज्यादा खाना खिलाकर मारने वाली महिला को हुई जेल

    न्यूजीलैंड: कुत्ते को ज्यादा खाना खिलाने के कारण हुई उसकी मौत, महिला मालकिन को हुई जेल 

    लेखन सयाली
    Jul 29, 2024
    08:32 pm

    क्या है खबर?

    न्यूजीलैंड की एक महिला ने अपने कुत्ते को जरूरत से ज्यादा खाना खिलाया, जिसके कारण उसकी मौत हो गई।

    इस जानवर की मौत के बाद अब महिला को 2 महीने जेल की सजा कटनी होगी।

    रॉयल न्यूजीलैंड सोसाइटी फॉर द प्रिवेंशन ऑफ क्रुएल्टी टू एनिमल्स (SPCA) के अनुसार, पशु नियंत्रण अधिकारियों ने अक्टूबर 2021 में उसके आवास पर तलाशी लेते वक्त नुग्गी नामक कुत्ते को देखा था।

    उसे कई पालतू जानवरों के साथ ऑकलैंड पशु आश्रय ले जाया गया था।

    परेशानी

    बढ़े हुए वजन के कारण कई बीमारियों से जूझ रहा था नुग्गी

    नुग्गी का वजन आश्चर्यजनक रूप से 53.7 किलोग्राम था। उसकी वसा की परतें इतनी मोटी थीं कि स्टेथोस्कोप से उसके दिल की धड़कन सुनना असंभव था।

    कुत्ते को कंजंक्टिवाइटिस था और उसके नाखून बढ़े हुए थे। अधिक वजन के कारण उसे चलने और सांस लेने में भी कठिनाई हो रही थी।

    उसके पैर उसके शरीर के वजन को संभालने के कारण कमजोर हो गए थे, जिससे उसे 10 मीटर की दूरी तय करने के लिए 3 बार रुकना पड़ाता था।

    बयान

    SPCA के अधिकारी ने नुग्गी की स्थिति को बताया कष्टदायक 

    SPCA के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टॉड वेस्टवुड ने नुग्गी को उनके संगठन में मौजूद सबसे मोटे जानवरों में से एक बताया।

    उन्होंने इस असहाय जानवर के स्वास्थ्य और उसकी दयनीय स्तिथि को देखकर अपना दुख व्यक्त किया और कहा कि यह उतना ही कष्टदायक है, जितना कम वजन वाले, भूखे या कुपोषित जानवरों को देखना।

    पशुचिकित्सक ने निष्कर्ष निकाला कि अपने अत्यधिक वजन के कारण, नुग्गी को गंभीर दीर्घकालिक असुविधा और तनाव का अनुभव होता होगा।

    मौत

    लिवर के एक टुकड़े के फटने से हुई नुग्गी की मौत

    SPCA की देखरेख में रहते हुए नुग्गी 8.9 किलो वजन कम करने में कामयाब रहा था।

    हालांकि, उसके लिवर में एक टुकड़े के फटने के कारण हुए तीव्र रक्तस्राव से अचानक उनकी मृत्यु हो गई थी। शव परीक्षण में यकृत रोग और कुशिंग रोग सहित अन्य स्वास्थ्य जटिलताओं का पता चला।

    नुग्गी की मालकिन ने स्वीकार किया कि वह अपने पालतू जानवर को कुत्ते के बिस्कुट के अलावा रोजाना 8 से 10 चिकन के टुकड़े खिलाती थी।

    सजा

    महिला 12 महीने तक नहीं पाल सकती है कुत्ते

    टॉड ने नुग्गी की मालकिन के व्यवहार को असहनीय बताकर उसकी आलोचना की।

    उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जिम्मेदार पालतू पशु स्वामित्व में पालतू जानवर के लिए नियमित व्यायाम सुनिश्चित करना शामिल होता है।

    महिला की लापरवाही के कारण पालतू जानवर का वजन अत्यधिक बढ़ गया, जो उसके लिए हानिकारक साबित हुआ।

    महिला को 2 महीने की जेल की सजा मिली, मुआवजा देने का आदेश दिया गया और 12 महीने तक कुत्ते पालने पर प्रतिबंध लगा दिया गया।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    न्यूजीलैंड
    अजब-गजब खबरें
    पालतू जानवर

    ताज़ा खबरें

    कान्स 2025: करण जौहर ने रेड कार्पेट पर लूटी महफिल, ईशान खट्टर भी छाए करण जौहर
    नासा ने सौर तूफान को लेकर जारी की चेतावनी, पृथ्वी पर हो सकता है ब्लैकआउट नासा
    ट्रंप ने किया 'गोल्डन डोम' मिसाइल रक्षा प्रणाली का एलान, अंतरिक्ष में तैनात होंगे अमेरिकी हथियार  अमेरिका
    रॉयल एनफील्ड की 250cc बाइक्स में मिलेगा हाइब्रिड इंजन, इस कंपनी से चल रही वार्ता रॉयल एनफील्ड बाइक

    न्यूजीलैंड

    करियर के आखिरी पड़ाव पर मलिंगा को मिली बड़ी ज़िम्मेदारी, बने श्रीलंका के कप्तान क्रिकेट समाचार
    ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, धोनी की वापसी- वनडे और टी-20 दोनों खेलेंगे BCCI
    अगर आप अकेले घूमना चाहते हैं, तो ज़रूर करें इन पाँच देशों की यात्रा जापान
    इस देश में शुक्रवार को सामने आया कोरोना का पहला मामला, लॉकडाउन लगाने की तैयारी कोरोना वायरस

    अजब-गजब खबरें

    क्या पेड़ बढ़ा रहे वायु प्रदूषण? नए अध्ययन में चौंकाने वाला दावा अमेरिका
    मिस्र में पुरातत्वविदों ने खोजा मृतकों का शहर, खुदाई में निकली कई सदियों पुरानी कब्रें मिस्र
    अमेरिका: 9 की बजाए केवल 4 महीने में पैदा हुआ था बच्चा, अब है एकदम स्वस्थ अमेरिका
    लंदन: टिटियन की पेंटिंग हुई थी चोरी, वापस मिलने के बाद 1.8 अरब रुपये में बिकी लंदन

    पालतू जानवर

    ब्रिटेन: कैंसर से पीड़ित कुतिया की अंतिम यात्रा में शामिल हुए 30 अन्य कुत्ते, जानें मामला ब्रिटेन
    पालतू जानवरों के साथ जाना है घूमने? इन 5 भारतीय जगहों का करें रुख गोवा
    मध्य प्रदेश के इंदौर में खुला 'डॉगी ढाबा', 500 रुपये तक में मिलता है खाना मध्य प्रदेश
    कुत्तों की शादी के लिए भव्य समारोह का हुआ आयोजन, निभाई गईं सभी रस्में, देखें वीडियो वायरल वीडियो
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025