NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    अजब-गजब खबरें
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / दुनिया के पाँच ऐसे अनोखे जीव, जिनका ख़ून लाल नहीं बल्कि है हरा, नीला और पीला
    अजब-गजब

    दुनिया के पाँच ऐसे अनोखे जीव, जिनका ख़ून लाल नहीं बल्कि है हरा, नीला और पीला

    दुनिया के पाँच ऐसे अनोखे जीव, जिनका ख़ून लाल नहीं बल्कि है हरा, नीला और पीला
    लेखन प्रदीप मौर्य
    Sep 07, 2019, 09:40 pm 1 मिनट में पढ़ें
    दुनिया के पाँच ऐसे अनोखे जीव, जिनका ख़ून लाल नहीं बल्कि है हरा, नीला और पीला

    पृथ्वी की तरह ही समुद्र भी रहस्यों से भरा हुआ है। समुद्र की गहराई में कई ऐसे जीव-जंतु हैं, जिनके बारे में आजतक पता ही नहीं चल पाया है। धरती हो या समुद्र, वहाँ पाए जाने वाले ज़्यादातर जीवों के ख़ून का रंग लाल होता है, लेकिन कुछ ऐसे जीव भी हैं, जिनका ख़ून लाल नहीं बल्कि हरा, नीला और पीला होता है। आज हम आपको ऐसे ही पाँच जीवों के बारे में बताने जा रहे हैं।

    ऑक्टोपस: नीले रंग के ख़ून वाला समुद्री जीव

    ऑक्टोपस एक समुद्री जीव है, जिसके आठ पैर होते हैं। यह अपने शिकार को इन्ही पैरों से जकड़कर मार देता है। कई देशों में लोग ऑक्टोपस को खाते भी हैं। आपको जानकार हैरानी होगी कि ऑक्टोपस के ख़ून का रंग लाल नहीं बल्कि नीला होता है। इसका कारण यह है कि ऑक्टोपस के ख़ून में कॉपर की मात्रा ज़्यादा पाई जाती है, जिस वजह से इसका ख़ून नीला हो जाता है।

    सी-ककम्बर: पीले ख़ून वाला समुद्री जीव

    सी-ककम्बर भी एक समुद्री जीव है, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। सी-ककम्बर की बनावट बिलकुल अलग है और यह हरे रंग का दिखता है। देखने में बिलकुल खीरे जैसा लगता है। बता दें कि इस हरे रंग के समुद्री जीव के ख़ून का रंग पीला होता है। हालाँकि, इसके ख़ून का रंग पीला किस वजह से है, अब तक इसका पता वैज्ञानिक भी नहीं लगा पाए हैं।

    पीनट वॉर्म: बैंगनी रंग के ख़ून वाला जीव

    पीनट वॉर्म, का आकर बिलकुल मूँगफली की तरह होता है। यह भी एक समुद्री जीव है, जो बहुत ही छोटा होता है। डाईविंग करने वालों का अक्सर ही इस जीव से सामना होता है। आपको जानकार हैरानी होगी कि इस जीव के ख़ून का रंग बैंगनी होता है। दरअसल, पीनट वॉर्म के शरीर में हिमोरिथरीन नाम के प्रोटीन का जब ऑक्सीकरण होता है, तब उसका रंग बैंगनी या कभी-कभी गुलाबी हो जाता है।

    क्रोकोडाइल आइसफिश: रंगहीन पारदर्शी ख़ून वाला जीव

    क्रोकोडाइल आइसफिश एक मछली है, जो देखने में बिलकुल क्रोकोडाइल की तरह लगती है। यह मछली अंटार्कटिक की गहराई में पाई जाती है। इस मछली के बारे में भी बहुत कम लोग जानते हैं। बता दें कि अन्य मछलियों की तरह इसके ख़ून का रंग लाल नहीं बल्कि रंगहीन पारदर्शी होता है। इसका कारण यह है कि इसके ख़ून में हीमोग्लोबिन और हीमोसाइनिन नहीं होता है। इस वजह से इसका ख़ून रंगहीन है।

    न्यू गिनिया गिरगिट: हरे रंग के ख़ून वाला जीव

    अब तक आपने समुद्र की गहराई में रहने वाले जीवों के ख़ून के बारे में जाना। अब धरती पर रहने वाले जीव के ख़ून के बारे में भी जान लें। गिरगिट तो आपने बहुत देखे होंगे, लेकिन हम जिस गिरगिट की बात कर रहे हैं, वह सबसे अलग है। दरअसल, न्यू गिनिया नाम के हरे रंग के गिरगिट के ख़ून का रंग भी हरा होता है। इस वजह से इसकी मांसपेशियाँ और जीभ भी हरी रंग की होती है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    अजब-गजब खबरें

    अजब-गजब खबरें

    ये 5 कीड़ें पोषक तत्वों से होते हैं भरपूर, लोग करते हैं सेवन एशिया
    इटली: वेनिस की ग्रैंड कैनाल के पानी का रंग बदला, जांच में जुटी पुलिस इटली
    भारत की 5 अजीबो-गरीब मिठाइयों के नाम, खाने के बाद नहीं भूलेंगे स्वाद; जानिए कहां मिलेगी  खान-पान
    राजस्थान: पत्नी ने शराब पीने देने से किया मना तो पति ने पीया टॉयलेट क्लीनर, मौत राजस्थान

    अजब-गजब की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Weird Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023