NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर महिला के पेट से निकाले 1.5 किलो गहने, सिक्के और कई चीज़ें
    डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर महिला के पेट से निकाले 1.5 किलो गहने, सिक्के और कई चीज़ें
    अजब-गजब

    डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर महिला के पेट से निकाले 1.5 किलो गहने, सिक्के और कई चीज़ें

    लेखन प्रदीप मौर्य
    July 25, 2019 | 01:38 pm 1 मिनट में पढ़ें
    डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर महिला के पेट से निकाले 1.5 किलो गहने, सिक्के और कई चीज़ें

    कई बार कुछ ऐसे मामले हमारे सामने आते हैं, जिनके ऊपर यक़ीन नहीं होता है। अक्सर आपने ऑपरेशन करके लोगों के पेट से कई तरह की चीज़ों को निकाले जानें के बारे में सुना होगा, लेकिन आज हम आपको जो बताने जा रहे हैं, वह सबसे अलग है। दरअसल, डॉक्टरों ने ऑपरेशन करके एक महिला के पेट से 5 और 10 रुपये के सिक्के, घड़ियाँ और 1.5 किलो गहने निकाले हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

    चोरी करके गहने खा जाती थी महिला

    जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल में एक बहुत ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ डॉक्टरों ने एक महिला के पेट से लगभग 1.5 किलो गहने और 90 सिक्के निकाले हैं। पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के एक सरकारी अस्पताल में ऑपरेशन करके ये सभी चीज़ें महिला के पेट से निकाली गईं। बताया जा रहा है कि महिला मानसिक रोगी है और चोरी करके गहनों को खा जाती थी। मामला सामने आने के बाद से लोग हैरान हैं।

    महिला को पेट दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बीरभूम के रामपुरहाट के सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में 26 साल की एक महिला को पेट दर्द की शिकायत के बाद भर्ती करवाया गया। सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉक्टर सिद्धार्थ विश्वास ने बताया कि महिला का ऑपरेशन किया गया, जिसके बाद उसके पेट से 5 और 10 रुपये के 90 सिक्के और 1.5 किलो गहने निकाले गए। बता दें कि इनमें ज़्यादातर गहने तांबे और पीतल के हैं, जबकि कुछ गहने सोने के भी हैं।

    कुछ दिनों से गायब हो रहे थे घर के गहने

    इस मामले में महिला की माँ ने बताया कि उनकी बेटी की मानसिक स्थिति दो महीने से ठीक नहीं है। उन्होंने आगे बताया कि कुछ दिनों से उनके मारग्राम गाँव के घर से गहने गायब हो रहे थे। जब भी वो इस बारे में बेटी से पूछती थी, तो वो रोने लगती थी। इसके बाद उन्होंने बेटी पर नज़र रखना शुरू कर दिया, लेकिन फिर भी वो किसी तरह से गहने और सिक्के निगलने में कामयाब हो जाती थी।

    कई डॉक्टरों से इलाज करवाया, लेकिन नहीं हुआ फ़ायदा

    महिला की माँ ने बताया, "उन्होंने अपनी बेटी का इलाज कई डॉक्टरों से करवाया, लेकिन उसके स्वास्थ्य पर ज़्यादा असर नहीं हुआ। पिछले कुछ दिनों से खाना खाते ही वो उल्टियाँ करने लगती थी।"

    कई टेस्ट के बाद किया गया ऑपरेशन

    बेटी की हालत ज़्यादा बिगड़ते देख कर उसकी माँ ने उसे बीरभूम के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए दिखाया। वहाँ डॉक्टरों ने लगभग एक सप्ताह तक अलग-अलग टेस्ट किए। इसके बाद बुधवार को उसका ऑपरेशन किया गया, जिसके बाद सभी लोग हैरान हो गए। ऑपरेशन के बाद महिला के पेट से 5 और 10 रुपये के 90 सिक्के, चेन, नाक की बालियाँ, झूमके, चूड़ियाँ, पायल, कड़ा और घड़ियाँ निकलीं।

    व्यक्ति के पेट से निकले थे चम्मच, चाकू और स्क्रूड्राइवर

    इससे पहले एक ऐसा ही मामला हिमाचल प्रदेश के मंडी में सामने आया था। वहाँ डॉक्टरों ने 35 साल के एक व्यक्ति का ऑपरेशन करके उसके पेट से भी अजीबो-गरीब चीज़ें निकाली थीं। व्यक्ति को गंभीर पेट दर्द के बाद शहर के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जब डॉक्टरों ने जाँच के बाद व्यक्ति का ऑपरेशन किया, तो उसके पेट से आठ चम्मच, दो स्क्रूड्राइवर, दो टूथब्रश और एक चाकू निकला था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    पश्चिम बंगाल
    अजब-गजब खबरें

    पश्चिम बंगाल

    इंच-इंच जमीन पर अवैध आप्रवासियों की पहचान करके देश से बाहर भेजेंगे- अमित शाह समाजवादी पार्टी
    समुद्र में केवल एक बाँस के सहारे पाँच दिनों तक जीवित रहा व्यक्ति, जानें पूरी घटना भारत की खबरें
    पश्चिम बंगाल: विरोधी पार्टियों के 107 विधायक भाजपा में होंगे शामिल, मुकुल रॉय ने किया दावा कर्नाटक
    मुंबई: फ्लाइट रद्द होने से नाराज यात्रियों ने स्पाइसजेट की फ्लाइट्स को उड़ान भरने से रोका मुंबई

    अजब-गजब खबरें

    तेलंगाना: बच्चे ने किया स्कूल जानें से मना तो माँ ने बुला ली पुलिस तेलंगाना
    नाइकी के एक जोड़ी जूते तीन करोड़ रुपये में हुए नीलाम, जानिए क्या है ख़ास न्यूयॉर्क शहर
    पड़ोसी कुत्ते से 'अवैध संबंध' के शक में मालिक ने अपने कुत्ते को घर से निकाला केरल
    फेसऐप की मदद से 18 साल पहले किडनैप हुए बच्चे को पुलिस ने खोजा, जानें कैसे चीन समाचार
    अगली खबर

    अजब-गजब की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Weird Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023