NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / अमेरिका: 13 वर्षीय लड़की ने पानी के अंदर 38 मैजिक ट्रिक्स करके बनाया विश्व रिकॉर्ड
    अगली खबर
    अमेरिका: 13 वर्षीय लड़की ने पानी के अंदर 38 मैजिक ट्रिक्स करके बनाया विश्व रिकॉर्ड
    बच्ची ने पानी के अंदर बनाया विश्व रिकॉर्ड

    अमेरिका: 13 वर्षीय लड़की ने पानी के अंदर 38 मैजिक ट्रिक्स करके बनाया विश्व रिकॉर्ड

    लेखन अंजली
    Nov 17, 2023
    08:10 pm

    क्या है खबर?

    अमेरिका की एक 13 वर्षीय लड़की ने 3 मिनट तक पानी के अंदर मैजिक ट्रिक्स दिखाने का विश्व रिकॉर्ड बनाकर गिनीज बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया है।

    एवरी इमर्सन फिशर नामक लड़की ने 38 मैजिक ट्रिक्स दिखाईं।

    ऐसा करके एवरी ने यूनाइटेड किंगडम (UK) की पेशेवर जादूगर मार्टिन रीस द्वारा बनाए गए पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया है, जो उन्होंने साल 2020 में बनाया था।

    आइए इस मामले के बारे में विस्तार से जानते हैं।

    रिकॉर्ड

    एवरी ने इस तरह से बनाया विश्व रिकॉर्ड

    एवरी ने अपना प्रदर्शन 11 नवंबर को कैलिफोर्निया के बे एक्वेरियम में किया।

    उन्होंने टनल एक्वेरियम के अंदर ये कारनामा किया, जहां तापमान 58 डिग्री फारेनहाइट (14 डिग्री सेल्सियस) से कम था और मछलियों का झुंड उसके चारों ओर तैर रहा था।

    परिवार और दोस्तों ने सुरंग से एवरी के 3 मिनट तक चलनी वाली मैजिक ट्रिक्स को देखा।

    एवरी के प्रयास की समीक्षा गिनीज बुक के निर्णायक और विशेषज्ञ की एक जोड़ी ने की।

    प्रतियोगिताएं

    पानी के अंदर रहने की 30 से अधिक प्रतियोगिताएं जीत चुकी है एवरी

    गिनीज बुक के मुताबिक, एवरी को अपने स्थानीय एक्वेरियम में जाना पसंद था और उसने फैसला किया कि वह पानी के अंदर रहना सीखेगी।

    एवरी ने पढ़ाई शुरू की और अपनी सभी ऑनलाइन परीक्षाओं में उत्तीर्ण हुई। इसके बाद उसने प्रशिक्षण शुरू किया और गर्मियों के दौरान अपना ओपन वॉटर डाइवर सर्टिफिकेट हासिल किया। इसके बाद उसने 12 और सर्टिफिकेट हासिल किए।

    वह अब तक 30 से अधिक प्रतियोगिताएं जीत चुकी हैं।

    अन्य मामला

    व्यक्ति ने पानी के अंदर रुबिक क्यूब हल करके बनाया था विश्व रिकॉर्ड 

    इसी साल 4 नवंबर को सिंगापुर के रहने वाले 21 वर्षीय डेरिल टैन होंग एन ने पानी के अंदर 9.29 सेकंड में रुबिक क्यूब हल करने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है।

    उन्होंने पानी के अंदर रहकर महज 9.29 सेकंड में 3x3x3 का रुबिक क्यूब हल किया।

    खास बात यह है कि यह उनका पहला गिनीज रिकॉर्ड नहीं है। मौजूदा वक्त में उनके नाम कुल 12 विश्व रिकॉर्ड हैं।

    अन्य मामला

    व्यक्ति ने पानी के अंदर किया था शानदार गरबा

    नवरात्रि के दिनों में जयदीप गोहिल नामक एक व्यक्ति का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था, जिसमें वो पानी के अंदर गरबा करते हुए नजर आया।

    जयदीप इंस्टाग्राम पर 'हाइड्रोमैन' के नाम से हैं, जहां उन्होंने अपने अनोखे गरबा प्रदर्शन का वीडियो अपलोड किया था।

    वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि नीले रंग के पारंपरिक कपड़े पहने जयदीप पानी के अंदर गरबा कर रहे हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अमेरिका
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    मिजोरम में सबसे अधिक पढ़े-लिखे लोग, जानिए कैसे हासिल की पूर्ण साक्षर राज्य की उपलब्धि मिजोरम
    IPL 2025 में खूब चला यशस्वी जायसवाल का बल्ला, आंकड़ों के साथ जानिए उनका प्रदर्शन  IPL 2025
    सुप्रीम कोर्ट ने अशोका विश्वविद्यालय के प्रोफेसर अली खान को जमानत दी, कहा- सस्ती लोकप्रियता क्यों? अशोका यूनिवर्सिटी
    टच स्क्रीन टेक्नोलॉजी का उपयोग कर कैसे बनाएं डिजिटल आर्ट?  काम की बात

    अमेरिका

    अमेरिका: जिसे किया था अपने प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंधित, अब उसी युवक को लिंक्डइन ने दी इंटर्नशिप लिंक्डइन
    नवंबर में मिल सकते हैं बाइडन-जिनपिंग, अमेरिकी राष्ट्रपति बोले- चुनौतियों से मिलकर लड़ने की जरूरत जो बाइडन
    दुनियाभर के अजीबोगरीब नियम वाले रेस्टोरेंट, कहीं पर समय-सीमा तो कहीं बोलने पर है पाबंदी खान-पान
    इजरायल ने तेज किए जमीनी हमले, गाजा में पहुंचा राहत सामग्री का सबसे बड़ा काफिला इजरायल

    अजब-गजब खबरें

    उत्तर प्रदेश के इस होटल ने बनाया सबसे बड़ा सोने का बर्गर, 112 किलोग्राम है वजन उत्तर प्रदेश
    सिंगापुर: इस आदमी ने पानी के अंदर हल किया रुबिक क्यूब, बना दिया यह विश्व रिकॉर्ड सिंगापुर
    अब आए 'बिस्किट के पकौड़े', वीडियो देखकर बिगड़ा लोगों का स्वाद! खान-पान
    दिवाली पर कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले, कहीं गिफ्ट में मिली कार तो कहीं बाइक दिवाली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025