NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / WPL 2023: नीलामी में बिकी पांच सबसे महंगी विदेशी खिलाड़ियों पर एक नजर 
    अगली खबर
    WPL 2023: नीलामी में बिकी पांच सबसे महंगी विदेशी खिलाड़ियों पर एक नजर 
    नताली साइवर को मुंबई इंडियंस ने 3.20 करोड़ रुपये में खरीदा (तस्वीर: ट्विटर/@ICC)

    WPL 2023: नीलामी में बिकी पांच सबसे महंगी विदेशी खिलाड़ियों पर एक नजर 

    लेखन मनोज शर्मा
    Feb 14, 2023
    01:32 pm

    क्या है खबर?

    भारत में महिला क्रिकेट के क्रांतिकारी परिवर्तन की विधिवत शुरुआत सोमवार से हो गई है। विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के 2023 में होने वाले पहले सीजन के लिए बीते दिन रिकॉर्डतोड़ बोलियां लगीं।

    नीलामी में भारतीय खिलाड़ियों के साथ ही विदेशी खिलाड़ियों पर भी जमकर पैसों की बारिश हुई। उम्मीद के अनुरूप सभी फ्रेंचाइजियों ने विदेशी ऑलराउंडर्स पर बड़े दांव खेले।

    आइए नीलामी की पांच सबसे महंगी विदेशी खिलाड़ियों पर एक नजर डालते हैं।

    #1

    नताली साइवर (3.20 करोड़ रुपये) 

    इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की स्टार ऑलराउंडर नताली साइवर को मुंबई इंडियंस (MI) ने 3.2 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा।

    साइवर अपने अपार अनुभव के चलते मुंबई स्थित फ्रेंचाइजी में एक अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी।

    उन्होंने अब तक 104 महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 25.62 की औसत और 112.81 की स्ट्राइक रेट से 1,999 रन बनाए हैं।

    उनके नाम 10 अर्धशतक भी दर्ज हैं। उन्होंने इस फॉर्मेट में 21.12 की औसत से 78 विकेट भी लिए हैं।

    #2

    एश्ले गार्डनर (3.20 करोड़ रुपये) 

    ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एश्ले गार्डनर को गुजरात जॉयंट्स (GT) ने पूरे 3.20 करोड़ रुपये खर्च कर अपने दल में शामिल किया है।

    गार्डनर को खरीदने के लिए यूपी वारियर्स, MI और गुजरात के बीच रोचक संघर्ष देखने को मिला।

    गार्डनर ने 68 महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 26.72 की औसत और 133.62 की स्ट्राइक रेट से 1,069 रन बनाए हैं।

    उनके नाम छह अर्धशतक भी दर्ज हैं। गार्डनर इस फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया की छठी सबसे अधिक विकेट (48) लेने वाली गेंदबाज हैं।

    #3

    बेथ मूनी (2 करोड़ रुपये) 

    ऑस्ट्रेलिया की सलामी बल्लेबाज बेथ मूनी को GT ने 2 करोड़ रुपये खर्च कर अपने साथ जोड़ा। वह अहमदाबाद स्थित फ्रेंचाइजी में हमवतन गार्डनर के साथ खेलती हुई दिखाई देंगी।

    उन्होंने 78 महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 2,144 रन बनाए हैं। उनका औसत 38.98 का है और उनका स्ट्राइक 125 से अधिक है।

    महिला क्रिकेट के इस फॉर्मेट में मेग लैनिंग के साथ दो शतक जमाने वाली वह ऑस्ट्रेलिया की दूसरी क्रिकेटर हैं।

    #4

    सोफी एक्लेस्टोन (1.80 करोड़ रुपये) 

    महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में नंबर एक गेंदबाज सोफी एक्लेस्टोन को नीलामी में UPW 1.80 करोड़ रुपये खर्च कर खरीदा।

    बाएं हाथ के इस स्पिनर ने इंग्लैंड के लिए महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 15.93 के आश्चर्यजनक औसत से 89 विकेट हासिल किए हैं।

    इस फॉर्मेट में उनका स्ट्राइक रेट 16.20 का है और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 18 रन देकर 4 विकेट रहा है।

    क्रिकेट पंडित मानते हैं कि एक्लेस्टोन WPL 2023 में अपनी टीम के लिए अहम भूमिका निभाएंगी।

    #5

    एलिसा पेरी (1.70 करोड़ रुपये) 

    अनुभवी ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एलिस पेरी को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने 1.70 करोड़ रुपए खर्च कर अपनी टीम में शामिल किया है।

    पेरी यकीनन महिला क्रिकेट के इतिहास की बेहतरीन ऑलराउंडर में से एक हैं और उनके शानदार रिकॉर्ड भी इसकी गवाही देते हैं।

    उन्होंने 134 महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 31.56 की औसत से 1,515 रन बनाए हैं। साथ ही उन्होंने इस फॉर्मेट में 18.99 की गेंदबाजी औसत से 120 विकेट भी लिए हैं।

    रिकॉर्ड

    नीलामी में सबसे बड़ी कीमत पर बिकीं भारत की स्मृति मंधाना 

    WPL 2023 के लिए हुई नीलामी में ओवरऑल सबसे महंगी खिलाड़ी भारत की स्मृति मंधाना रहीं।

    उन्हें RCB ने पूरे 3.40 करोड़ रुपये की भारी भरकम धन राशि खर्च कर अपने दल में शामिल किया।

    मंधाना ने 112 महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों 27.32 की औसत और 123.13 की स्ट्राइक रेट से 2,651 रन बनाए हैं।

    नीलामी में दूसरी सबसे महंगी भारतीय खिलाड़ी दीप्ति शर्मा रहीं। उन्हें यूपी वारियर्स ने 2.6 करोड़ रुपये में खरीदा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    विमेंस प्रीमियर लीग
    महिला क्रिकेट
    टी-20 क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    विमेंस प्रीमियर लीग

    WPL नीलामी: अंडर-19 महिला विश्व कप की इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है बड़ी बोली भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    WPL नीलामी: 5 टीमें 409 खिलाड़ियों पर लगाएंगी बोली, जानिए नीलामी से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी  टी-20 क्रिकेट
    विमेंस प्रीमियर लीग: जारी हुआ टूर्नामेंट का ऑफिशियल लोगो BCCI
    विमेंस प्रीमियर लीग: स्मृति मंधाना को बैंगलोर ने 3.4  करोड़ रुपये में खरीदा  स्मृति मंधाना

    महिला क्रिकेट

    महिला टी-20 विश्व कप: शिखा पांडे का टी-20 विश्व कप में कैसा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े महिला टी-20 विश्व कप
    महिला टी-20 विश्व कप: पाकिस्तान के खिलाफ मैच मिस कर सकती हैं स्मृति मंधाना महिला टी-20 विश्व कप
    WPL: लखनऊ की फ्रेंचाइजी का नाम होगा यूपी वारियर्ज, जॉन लेविस को बनाया गया हेडकोच विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL नीलामी:  इन भारतीय खिलाड़ियों पर लग सकती है बड़ी बोली विमेंस प्रीमियर लीग

    टी-20 क्रिकेट

    महिला टी-20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए रोचक आंकड़े  महिला क्रिकेट विश्व कप
    SA20: हेनरिक क्लासेन बने टूर्नामेंट में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज SA20
    महिला टी-20 विश्व कप 2023 में टूट सकते हैं ये रिकॉर्ड्स, जानिए रोचक आंकड़े  महिला विश्व कप टी-20
    स्मृति मंधाना का टी-20 विश्व कप में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  स्मृति मंधाना

    क्रिकेट समाचार

    जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज: गुडाकेश मोती ने झटके 7 विकेट, जानिए उनके आंकड़े  जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम
    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: जयदेव उनादकट को भारतीय टीम से किया गया रिलीज, जानिए क्या है कारण जयदेव उनादकट
    महिला टी-20 विश्व कप: पाकिस्तान ने भारत को दिया 150 रन का लक्ष्य, मारूफ का अर्धशतक  महिला टी-20 विश्व कप
    SA20: सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने प्रिटोरिया कैपिटल्स को हराकर जीता पहला खिताब, ये बने रिकॉर्ड्स  SA20
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025