NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / विमेंस प्रीमियर लीग: कौन हैं नताली साइवर जिनको मुंबई इंडियंस ने 3.2 करोड़ रुपये में खरीदा? 
    अगली खबर
    विमेंस प्रीमियर लीग: कौन हैं नताली साइवर जिनको मुंबई इंडियंस ने 3.2 करोड़ रुपये में खरीदा? 
    नताली साइवर को मुंबई इंडियंस ने खरीदा (तस्वीर: ट्विटर/@ICC)

    विमेंस प्रीमियर लीग: कौन हैं नताली साइवर जिनको मुंबई इंडियंस ने 3.2 करोड़ रुपये में खरीदा? 

    लेखन अंकित पसबोला
    Feb 13, 2023
    05:50 pm

    क्या है खबर?

    इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की ऑलराउंडर नताली साइवर को मुंबई इंडियंस (MI) ने 3.20 करोड़ रुपये की बड़ी कीमत में अपने साथ शामिल किया है। उन्होंने अपना बेस प्राइज 50 लाख रुपये निर्धारित किया हुआ था।

    बता दें, WPL का उद्घाटन संस्करण 4 से 26 मार्च, 2023 तक मुंबई में खेला जाएगा, जिसमें कुल पांच टीमें हिस्सा लेंगी।

    इस बीच साइवर के टी-20 अंतरराष्ट्रीय के आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर 

    साइवर का टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर 

    साइवर ने 104 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 25.62 की औसत के साथ 1,999 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 82 के सर्वोच्च स्कोर के साथ 10 अर्धशतक लगाए है। उनका स्ट्राइक-रेट 112.81 का रहा है।

    गेंदबाजी में उन्होंने 95 पारियों में 21.12 की औसत और 6.46 की इकॉनमी रेट के साथ 78 विकेट अपने नाम किए हैं। इस बीच 15 रन देकर चार विकेट लेना उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन रहा है।

    खास जानकारी 

    साइवर से जुड़ी खास जानकारी 

    साइवर का जन्म 20 अगस्त, 1992 को जापान की राजधानी टोक्यो में हुआ था। क्रिकेट से अलावा टेनिस और फुटबॉल उनके पसंदीदा खेल हैं।

    उन्होंने 2022 में अपनी साथी खिलाड़ी कैथरीन ब्रंट के साथ शादी कर ली थी।

    बता दें, साइवर और ब्रंट 2017 में खेले गए वनडे विश्व कप विजेता टीम की सदस्य रही हैं। 37 वर्षीय ब्रंट ने इंग्लैंड की ओर से 108 टी-20 और 141 वनडे मैच खेल लिए हैं।

    WBBL 

    WBBL में काफी सफल रही हैं साइवर 

    साइवर महिला बिग बैश लीग (WBBL) में मेलबर्न स्टार्स और पर्थ स्कॉर्चर्स की ओर से खेल चुकी हैं। उन्होंने इस लीग में 66 मैच खेल लिए हैं, जिसमें 26.17 की औसत और 114.55 की स्ट्राइक रेट से 1,204 रन बना लिए हैं।

    दूसरी तरफ गेंदबाजी में उन्होंने 23.60 की औसत और 6.85 की इकॉनमी रेट से 55 विकेट अपने नाम किए हैं। इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 29 रन देकर 4 विकेट लेना रहा है।

    टी-20 विश्व कप 

    टी-20 विश्व कप में जबरदस्त रहा है साइवर का प्रदर्शन 

    30 वर्षीय साइवर महिला टी-20 विश्व कप में इंग्लैंड की ओर से तीसरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज हैं।

    उन्होंने इस प्रतियोगिता में 21 मैचों में 30.33 की औसत और 109.11 की स्ट्राइक रेट से 455 रन बनाए हैं। इस बीच वह चार अर्धशतक भी लगा चुकी हैं।

    वह टी-20 विश्व कप में दूसरी सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज हैं। उन्होंने 13.77 की औसत और 5.13 की इकॉनमी रेट से 22 विकेट ले लिए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    विमेंस प्रीमियर लीग
    टी-20 क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार
    महिला क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    रिया चक्रवर्ती एक झटके में हो गई थीं तबाह, फिर कैसे खड़ी की 40 करोड़ी कंपनी? सुशांत सिंह राजपूत
    छुपे हुए खर्चे बिगाड़ रहे आपका बजट, जानिए इनसे कैसे बचें  पर्सनल फाइनेंस
    कौन है मणिपुर पुलिस में रहा मैतेई नेता कानन सिंह, जिसकी गिरफ्तारी के बाद भड़की हिंसा?  मणिपुर
    गोविंदा को झूठी तारीफें पसंद? सुनीता आहूजा बोलीं- सच्चाई बताऊं तो उनका मुंह बन जाता है गोविंदा

    विमेंस प्रीमियर लीग

    महिला IPL की पांच टीमों का ऐलान, अडानी ग्रुप ने 1,289 करोड़ रुपये में खरीदी टीम महिला क्रिकेट
    विमेंस प्रीमियर लीग में टीम खरीदने के बाद RCB ने जारी किया फ्रेंचाइजी का नया लोगो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    WPL: मिताली राज बन सकती हैं गुजरात जॉयंट्स की मेंटोर- रिपोर्ट मिताली राज
    फरवरी में होगी विमेंस प्रीमियर लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी- रिपोर्ट इंडियन प्रीमियर लीग

    टी-20 क्रिकेट

    विमेंस प्रीमियर लीग: गुजरात जायंट्स को मिला मुख्य कोच, जानिए कौन हैं राचेल हेन्स  विमेंस प्रीमियर लीग
    शोएब मलिक ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, 500 टी-20 खेलने वाले तीसरे क्रिकेटर बने शोएब मलिक
    बिग बैश लीग: पर्थ स्कॉर्चर्स ने ब्रिस्बेन को हराकर पांचवीं बार जीता खिताब, ये बने रिकॉर्ड्स बिग बैश लीग
    बिग बैश लीग 2022-23: पर्थ स्कॉर्चर्स ने जीता खिताब, इस सीजन में बने ये प्रमुख रिकॉर्ड्स  बिग बैश लीग

    क्रिकेट समाचार

    रणजी ट्रॉफी, सेमीफाइनल: शेल्डन जैक्सन ने लगाया शतक, रोचक रहा तीसरा दिन  रणजी ट्रॉफी
    WPL: लखनऊ की फ्रेंचाइजी का नाम होगा यूपी वारियर्ज, जॉन लेविस को बनाया गया हेडकोच विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL नीलामी:  इन भारतीय खिलाड़ियों पर लग सकती है बड़ी बोली विमेंस प्रीमियर लीग
    महिला टी-20 विश्व कप: श्रीलंका ने रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 3 रन से हराया महिला क्रिकेट विश्व कप

    महिला क्रिकेट

    महिला टी-20 विश्व कप 2023: भारतीय टीम, शेड्यूल और अन्य सभी अहम जानकारी  महिला टी-20 विश्व कप
    महिला टी-20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए रोचक आंकड़े  महिला क्रिकेट विश्व कप
    महिला टी-20 विश्व कप 2023 में टूट सकते हैं ये रिकॉर्ड्स, जानिए रोचक आंकड़े  महिला विश्व कप टी-20
    महिला टी-20 विश्व कप: कप्तान हरमनप्रीत कौर का कैसा रहा है टूर्नामेंट में प्रदर्शन? जानिए आंकड़े महिला टी-20 विश्व कप
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025