बॉक्सर नरेंद्र बेरवाल सुनाया राष्ट्रमंडल खेल का किस्सा, प्रधानमंत्री मोदी ने लगाए ठहाके
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर राष्ट्रमंडल खेल 2026 में बॉक्सिंग के पदक विजेताओं का स्वागत किया। भारत ने इस बार बॉक्सिंग में 7 स्वर्ण समेत कुल 10 पदक जीतकर एक नया रिकार्ड बनाया है। इस दौरान माहौल तब और खुशनुमा हो गया जब रजत पदक विजेता नरेंद्र बेरवाल ने 2015 में एक पाकिस्तानी बॉक्सर के खिलाफ हुए अपने मैच की एक मजेदार घटना सुनाई, जिसे सुनकर प्रधानमंत्री मोदी भी अपनी हंसी रोक नहीं पाए।
बेरवाल के किस्से पर छूटी प्रधानमंत्री मोदी की हंसी
रजत पदक विजेता बेरवाल, जो 90+ किलोग्राम वर्ग में पदक विजेता रहे थे, ने बताया कि 2015 के मुकाबले के बाद उन्हें और उनके विरोधी दोनों को टांके लगवाने पड़े थे। उन्होंने आगे बताया कि पाकिस्तानी बॉक्सर ने मजाक में कहा था, 'भाईजान, आपका नाम नरेंद्र है, आपके कोच का नाम नरेंद्र है, आपके प्रधानमंत्री का नाम भी नरेंद्र है, तो मुझे नरेंद्र नाम से नफरत हो गई है।' इस बात को सुनकर प्रधानमंत्री मोदी भी हंसते-हंसते लोटपोट हो गए।