Loading...
संगीतकार एआर रहमान के बेटे की कार सड़क पर टकराई, बाल-बाल बचे एआर अमीन
एआर अमीन की कार सड़क पर एक वाहन से टकराई

संगीतकार एआर रहमान के बेटे की कार सड़क पर टकराई, बाल-बाल बचे एआर अमीन

Aug 10, 2026
11:38 am

क्या है खबर?

दिग्गज संगीतकार एआर रहमान के बेटे एआर अमीन को लेकर चौंकाने वाली खबर आई है। बताया जा रहा है कि 9 अगस्त (रविवार) की शाम चेन्नई में वह एक सड़क हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचे। वह जिस कार में सवार थे, वह गिंडी के काठीपारा फ्लाईओवर के पास एक अन्य वाहन से टकरा गई। जिस वक्त हादसा हुआ, तो अमीन के साथ उनका एक दोस्त भी कार में था। सौभाग्य से, उन्हें मामूली चोटें आई हैं।

हादसा

सड़क पर एक अन्य वाहन से टकराई थी अमीन की कार

TOI की रिपोर्ट के मुताबिक, एआर रहमान के बेटे, अमीन अपने दोस्त के साथ कोयम्बेडु से शहर लौट रहे थे।

व्यस्त काठीपारा फ्लाईओवर के पास उनकी कार की टक्कर एक अन्य वाहन के साथ हो गई।

पुलिस के अनुसार, एक वैगन-आर कथित तौर पर साइड रोड से मुख्य सड़क पर आ गई और अमीन की पोर्शे कार से टकरा गई, जिसके कारण अमीन की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

हादसे में दोनों को मामूली चोटें आईं और वह बाल-बाल बच गए।

इलाज

अस्पताल में इलाज के बाद घर लौटे अमीन

रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस हादसे के तुरंत बाद अमीन और उनके दोस्त को इलाज के लिए कावेरी अस्पताल ले गई।

यहां प्राथमिक उपचार के बाद, दोनों को छट्‌टी दे दी गई और वह अपने घर लौट गए।

जांच प्रक्रिया के तहत, दुर्घटना में शामिल दोनों पक्षों के वाहनों को पुलिस ने अड्यार यातायात जांच शाखा से जब्त कर लिया है। मामला दर्ज किए जाने के बाद अधिकारी दुर्घटना के कारणों की जांच करने में जुट गए हैं।

ADVERTISEMENT