अशनीर ग्रोवर की बायोपिक में श्रद्धा कपूर का नया दांव, निर्माता बनकर कमाएंगी मुनाफा?
क्या है खबर?
श्रद्धा कपूर को लेकर पिछले दिनों खबर आई थी कि वह भारतीय उद्यमी अशनीर ग्रोवर की बायोपिक में शामिल होंगी। रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि उन्हें ग्रोवर की पत्नी माधुरी जैन ग्रोवर का किरदार निभाते देखा जाएगा। इसके लिए उन्हें करीब 20 करोड़ रुपये की पेशकश की गई है। ताजा अपडेट है कि श्रद्धा इस परियाेजना के निर्माताओं में से एक बनने और फिल्म के बौद्धिक संपदा अधिकारों (IPR) में हिस्सेदारी लेने का रास्ता चुन सकती हैं।
विकल्प
फिल्म में हिस्सेदारी वाले सौदे से मुनाफा कमाने की तैयारी
फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, श्रद्धा निर्माता के तौर पर अशनीर की बायोपिक का क्रेडिट ले सकती हैं और फिल्म के बौद्धिक संपदा अधिकारों में हिस्सेदारी हासिल कर सकती हैं।
इससे उन्हें फीस एडवांस शुल्क के रूप में लेने के बजाय फिल्म के प्रदर्शन से लाभ उठाने का मौका मिलेगा।
ये मुनाफा कमाने का एक तरीका है, जिसे बड़े-बड़े अभिनेता चुन रहे हैं। इसके जरिए ये अभिनेता एकमुश्त बड़ी फीस लेने के बजाय फिल्म में हिस्सेदारी लेते हैं।
फिल्म
राहुल मोदी करेंगे बायोपिक का निर्देशन
बायोपिक को उद्यमी-पटकथा लेखक राहुल मोदी लिख और निर्देशित कर रहे हैं, जो कथित तौर पर श्रद्धा के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा बटोरते हैं।
फिलहाल, श्रद्धा इस वक्त अपनी आगामी फिल्म 'ईथा' को लेकर चर्चा में हैं, जिसके लिए उन्होंने 12 करोड़ से 15 करोड़ रुपये के बीच फीस वसूली है।
दिनेश विजान के मैडॉक फिल्म्स द्वारा निर्मित फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है, जो लावणी और तमाशा कलाकार विथाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर की बायोपिक है।