NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL: लगातार पांच सीजन में 500 से अधिक रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने राहुल
    खेलकूद

    IPL: लगातार पांच सीजन में 500 से अधिक रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने राहुल

    IPL: लगातार पांच सीजन में 500 से अधिक रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने राहुल
    लेखन अंकित पसबोला
    May 19, 2022, 04:19 pm 1 मिनट में पढ़ें
    IPL: लगातार पांच सीजन में 500 से अधिक रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने राहुल
    केएल राहुल (तस्वीर- Twitter/@IPL)

    बीते बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) पर दो रनों से जीत दर्ज की। इस मुकाबले में LSG से क्विंटन डिकॉक (140*) ने शतक जबकि केएल राहुल (68*) ने अर्धशतक लगाया। इस बीच राहुल ने मौजूदा सीजन में अपने 500 रन पूरे किए हैं और वह लगातार पांच सीजन में 500 से अधिक रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने हैं। आइए, उनके रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

    राहुल ने लगाया 30वां अर्धशतक

    KKR के खिलाफ पारी की शुरुआत करने आए राहुल ने अपने IPL करियर का 30वां अर्धशतक 41 गेंदों में पूरा किया। उन्हें दूसरे छोर से डिकॉक का अच्छा साथ मिला। कप्तान राहुल ने अंत तक बल्लेबाजी की और 51 गेंदों में नाबाद 68 रन बनाए। उन्होंने अपनी अर्धशतकीय पारी में तीन चौके और चार छक्के भी लगाए। यह मौजूदा सीजन में उनके बल्ले से निकलने वाली तीसरी अर्धशतकीय पारी थी।

    राहुल ने डिकॉक के साथ की लीग की सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी

    KKR के खिलाफ राहुल ने डिकॉक के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 210 रनों की अविजित साझेदारी की जो IPL इतिहास में सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी हो गई है। IPL इतिहास में यह पहला मौका है जब किसी टीम ने पूरे 20 ओवर खेलने के बावजूद कोई विकेट नहीं गंवाया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड जॉनी बेयरेस्टो और डेविड वॉर्नर के नाम था जिन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए 2019 में 185 रनों की ओपनिंग साझेदारी की थी।

    लगातार पांच सीजन में बनाए 500 से अधिक रन

    राहुल ने IPL 2018 में 54.91 की औसत से 659 रन बनाए थे। IPL 2019 में उन्होंने 53.90 की औसत और 135.38 की स्ट्राइक रेट से 593 रन बनाए। राहुल ने IPL 2020 में शीर्ष स्कोरर रहते हुए ऑरेंज कैप हासिल की थी। उन्होंने 14 मैचों में 55.83 की जबरदस्त औसत से 670 रन बनाए थे। IPL 2021 में राहुल ने 62.60 की औसत से 626 रन जड़ डाले थे। इस सीजन में उन्होंने फिलहाल 537 रन बना लिए हैं।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    राहुल IPL के पांच सीजन में 500 रन बनाने वाले कुल चौथे बल्लेबाज हैं। बता दें डेविड वॉर्नर ने सबसे ज्यादा लगातार छह बार 500 से अधिक रन बनाए हैं। वहीं शिखर धवन और विराट कोहली ने पांच-पांच बार 500 का आंकड़ा पार किया है।

    शानदार चल रहा है राहुल का IPL करियर

    राहुल ने अपने IPL करियर में अब तक 108 मैचों में 47.63 की औसत और 136.22 की स्ट्राइक रेट से 3,810 रन बना लिए हैं और वह फिलहाल लीग में 15वें सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने अब तक लीग में 324 चौके और 159 छक्के भी लगा लिए हैं। IPL 2022 के दौरान वह लीग में सबसे कम पारियों में 150 छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने थे। उन्होंने 95 पारियों में अपने 150 छक्के पूरे किए थे।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    क्रिकेट समाचार
    केएल राहुल
    IPL 2022

    ताज़ा खबरें

    अपने पालतू बिल्ली के साथ आरामदायक हवाई यात्रा करना चाहते हैं तो अपनाएं ये तरीके पालतू जानवर
    अडानी एंटरप्राइजेज ने 20,000 करोड़ रुपये का FPO रद्द किया, लौटाएंगे निवेशकों का पैसा  अडाणी समूह
    भारत के खिलाफ 66 रनों पर सिमटी न्यूजीलैंड टीम, टी-20 अंतरराष्ट्रीय में दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: तीसरे टी-20 मुकाबले में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण  भारतीय क्रिकेट टीम

    इंडियन प्रीमियर लीग

    टॉम कर्रन ने रेड बॉल क्रिकेट से दूर रहने का निर्णय किया, जानिए क्या है कारण  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    कोहली या रोहित नहीं, क्रिकेट के दिग्गजों ने इस खिलाड़ी को चुना IPL का महानतम बल्लेबाज सुरेश रैना
    कुंबले और गेल समेत इन दिग्गजों ने एमएस धोनी को बताया IPL का सबसे निस्वार्थ खिलाड़ी चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL 2023: इस बार जोधपुर में भी खेले जा सकते हैं कुछ मैच BCCI

    क्रिकेट समाचार

    अर्शदीप सिंह और ईशान किशन होंगे अगले सुपरस्टार्स- अनिल कुंबले अर्शदीप सिंह
    दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड: डेविड मलान ने लगाया अपना तीसरा शतक  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    रणजी ट्रॉफी, क्वार्टर फाइनल: मयंक अग्रवाल शतक से चूके, ऐसा रहा दूसरा दिन  रणजी ट्रॉफी
    ग्लेन मैक्सवेल ने की नेट्स पर वापसी, जल्द खेल सकते हैं चोट के बाद पहला मुकाबला ग्लेन मैक्सवेल

    केएल राहुल

    न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले भारत के शीर्ष 5 बल्लेबाज विराट कोहली
    केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी की तस्वीरें आई सामने अथिया शेट्टी
    केएल राहुल-अथिया शेट्टी शादी के बंधन में बंधे, वीडियो में सुनील शेट्टी ने कही ये बात अथिया शेट्टी
    अजय देवगन ने अथिया शेट्टी और केएल राहुल को दी शादी की शुभकामना, साझा किया पोस्ट अजय देवगन

    IPL 2022

    IPL 2023: नीलामी के बाद KKR की टीम, जानिए क्या हो सकती है बेस्ट प्लेइंग इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग
    गुजरात में हो रहा था नकली IPL का आयोजन, रुस से हो रही थी सट्टेबाजी इंडियन प्रीमियर लीग
    दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम में चुने इन खिलाड़ियों ने IPL में किया अच्छा प्रदर्शन भारतीय क्रिकेट टीम
    IPL 2022: इस सीजन में बने ये शर्मनाक रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023