NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL: सबसे कम पारियों में 150 छक्के लगाने वाले भारतीय बने राहुल, सैमसन का रिकॉर्ड तोड़ा
    खेलकूद

    IPL: सबसे कम पारियों में 150 छक्के लगाने वाले भारतीय बने राहुल, सैमसन का रिकॉर्ड तोड़ा

    IPL: सबसे कम पारियों में 150 छक्के लगाने वाले भारतीय बने राहुल, सैमसन का रिकॉर्ड तोड़ा
    लेखन अंकित पसबोला
    May 01, 2022, 05:52 pm 1 मिनट में पढ़ें
    IPL: सबसे कम पारियों में 150 छक्के लगाने वाले भारतीय बने राहुल, सैमसन का रिकॉर्ड तोड़ा
    राहुल ने पूरे किए अपने 150 छक्के (तस्वीर- Twitter/@IPL)

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के कप्तान केएल राहुल ने शानदार अर्धशतक लगाया है। इस बीच उन्होंने अपने IPL करियर के 150 छक्के भी पूरे किए हैं और वह लीग में सबसे कम पारियों में 150 छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इस बीच राहुल की पारी और उनके द्वारा बनाए गए रिकार्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

    ऐसी रही राहुल की पारी

    पारी की शुरुआत करने आए राहुल ने अपने IPL करियर का 29वां अर्धशतक 35 गेंदों में लगाया। यह DC के खिलाफ उनका तीसरा अर्धशतक है। राहुल ने 51 गेंदों में 77 रनों की पारी खेली और DC के खिलाफ अपना सर्वोच्च स्कोर बनाया। उन्होंने अपनी आक्रामक पारी में चार चौके और पांच छक्के भी लगाए। वह अंतिम ओवरों में तेजी से रन बटोरने के प्रयास में शार्दुल ठाकुर की गेंदबाजी में आउट हुए।

    सबसे तेज 150 छक्के वाले भारतीय बने राहुल

    राहुल ने 95 पारियों में अपने 150 छक्के पूरे किए और वह सबसे तेज इस आंकडे तक पहुंचने वाले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने संजू सैमसन का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने 125 पारियों में अपने 150 छक्के पूरे किए थे। राहुल लीग में 150 छक्के पूरे करने वाले तीसरे सबसे तेज बल्लेबाज बने हैं। उनसे कम पारियों में ये आंकड़ा क्रिस गेल (50) और आंद्रे रसेल (72) कर चुके हैं।

    लगातार पांचवे सीजन में बनाए 400 से अधिक रन

    राहुल लीग में निरंतर रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। मौजूदा सीजन में उन्होंने फिलहाल 10 मैचों में 56.37 की औसत और 145.01 की स्ट्राइक रेट से 451 रन बनाए हैं। उन्होंने लगातार पांचवे सीजन में 400 से अधिक रन बनाए हैं। इससे पहले राहुल ने IPL 2018 में 659, 2019 में 593, 2020 में 670 और 2021 में 626 रन बनाए थे।

    ऐसा है राहुल का IPL करियर

    राहुल ने अपने IPL करियर में अब तक 49.00 की औसत से 3,724 रन बना लिए हैं और वह फिलहाल लीग में 15वें सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। आज के मैच में उन्होंने मनीष पांडे (3,648) को पीछे छोड़ा है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    क्रिकेट समाचार
    केएल राहुल
    IPL 2022
    लखनऊ सुपर जायंट्स

    ताज़ा खबरें

    दूसरा वनडे: दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हराया, मैच में ये बने रिकॉर्ड्स  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: दूसरे टी-20 मैच में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण  भारतीय क्रिकेट टीम
    दूसरा टी-20: भारत ने न्यूजीलैंड को छह विकेट से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  भारत बनाम न्यूजीलैंड क्रिकेट
    हॉकी विश्व कप: जर्मनी ने बेल्जियम को पेनल्टी शूटआउट में हराकर तीसरी बार जीता खिताब  हॉकी विश्व कप

    क्रिकेट समाचार

    दूसरा टी-20: न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 100 रन का लक्ष्य, भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन  भारत बनाम न्यूजीलैंड क्रिकेट
    दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड: तेम्बा बावुमा ने जमाया वनडे करियर का तीसरा शतक, जानिए उनके आंकड़े  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    अंडर-19 महिला विश्व कप: भारत ने इंग्लैंड को हराकर जीता खिताब, मैच में ये बने रिकॉर्ड्स  भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड: जोस बटलर ने जमाया वनडे करियर का 23वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े जोस बटलर

    केएल राहुल

    न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले भारत के शीर्ष 5 बल्लेबाज विराट कोहली
    केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी की तस्वीरें आई सामने अथिया शेट्टी
    केएल राहुल-अथिया शेट्टी शादी के बंधन में बंधे, वीडियो में सुनील शेट्टी ने कही ये बात अथिया शेट्टी
    अजय देवगन ने अथिया शेट्टी और केएल राहुल को दी शादी की शुभकामना, साझा किया पोस्ट अजय देवगन

    IPL 2022

    IPL 2023: नीलामी के बाद KKR की टीम, जानिए क्या हो सकती है बेस्ट प्लेइंग इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग
    गुजरात में हो रहा था नकली IPL का आयोजन, रुस से हो रही थी सट्टेबाजी इंडियन प्रीमियर लीग
    दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम में चुने इन खिलाड़ियों ने IPL में किया अच्छा प्रदर्शन भारतीय क्रिकेट टीम
    IPL 2022: इस सीजन में बने ये शर्मनाक रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग

    लखनऊ सुपर जायंट्स

    IPL 2023 की नीलामी के बाद कैसा है सभी 10 टीमों का पूरा स्क्वाड? हार्दिक पांड्या
    IPL 2023: नीलामी के बाद LSG की टीम, ये हो सकती है बेस्ट प्लेइंग इलेवन जेसन होल्डर
    IPL 2023 नीलामी: जेसन होल्डर को राजस्थान रॉयल्स ने 5.75 करोड़ रुपये में खरीदा जेसन होल्डर
    इंग्लैंड में वार्विकशायर के लिए रॉयल लंदन कप में खेलते नजर आएंगे क्रुणाल पंड्या इंडियन प्रीमियर लीग

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023