LOADING...
खेलकूद

IPL 2025 नीलामी: दूसरे दिन की हर लाइव अपडेट

Nov 26, 2024, 09:46 am
IPL 2025 नीलामी: दूसरे दिन की हर लाइव अपडेट
लाइव
Nov 25, 2024, 10:54 pm

IPL 2025 मेगा नीलामी का हुआ समापन, कुल 182 खिलाड़ियों पर लगी बोली

IPL 2025 के लिए सऊदी अरब के जेद्दा में हुई 2 दिवसीय मेगा नीलामी का आखिरकार समापन हो गया है। इस नीलामी की आखिरी बोली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने लगाई। 2 दिवसीय इस नीलामी में सभी 10 टीमों ने कुल 639.15 करोड़ रुपये खर्च कर 182 खिलाड़ियों टीमों में शामिल किया। नीलामी में शामिल कुल 395 खिलाड़ियों पर किसी भी टीम ने बोली नहीं लगाई।

इस नीलामी में ऋषभ पंत (27 करोड़ रुपये), श्रेयस अय्यर (26.75 करोड़ रुपये) और वेंकटेश अय्यर (23.75 करोड़ रुपये) सबसे महंगे खिलाड़ी रहे हैं। हालांकि, दूसरे दिन भारतीय तेज गेंदबाजों का बोलबाला रहा, जिसमें भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर और मुकेश कुमार के लिए बड़ी बोली लगी। RCB ने भुवनेश्वर को 10.75 करोड़ रुपये, मुंबई इंडियंस ने दीपक चाहर को 9.25 करोड़ रुपये और मुकेश कुमार को दिल्ली कैपिटल्स ने 8 करोड़ रुपये में खरीदा।

इसी तरह राजस्थान रॉयल्स ने 30 लाख रुपये की बेस प्राइस पर नीलामी में शामिल हुए बिहार के वैभव सूर्यवंशी को 1.10 करोड़ रुपये की मोटी कीमत में अपने साथ जोड़ा। इसके साथ ही सूर्यवंशी IPL इतिहास के बिकने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं।

क्रिकेट के साथ देश, दुनिया, मनोरंजन और टेक सहित अन्य क्षेत्रों की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। शुभ रात्रि और धन्यवाद।

Nov 25, 2024, 10:42 pm

मोहित राठी बेस प्राइस पर RCB के लिए खेलेंगे

नीलामी के एक्सलेरेटेड राउंड में अनकैप्ड मोहित राठी के लिए उनके बेस प्राइस 30 लाख रुपये पर आमंत्रित की गई। इस पर RCB ने बेस प्राइस पर ही उन्हें अपने दल का हिस्सा बना लिया।

Nov 25, 2024, 10:39 pm

विग्नेश पुथुर अब बेस प्राइस पर मुंबई के लिए खेलेंगे

नीलामी के एक्सलेरेटेड राउंड में अनकैप्ड विग्नेश पुथुर के लिए उनके बेस प्राइस 30 लाख रुपये पर आमंत्रित की गई। इस पर मुंबई इंडियंस ने बेस प्राइस पर ही उन्हें अपना बना लिया।

Nov 25, 2024, 10:38 pm

अशोक शर्मा को राजस्थान ने बेस प्राइस पर खरीदा

नीलामी के एक्सलेरेटेड राउंड में अनकैप्ड अशोक शर्मा के लिए उनके बेस प्राइस 30 लाख रुपये पर आमंत्रित की गई। इस पर राजस्थान रॉयल्स ने बेस प्राइस पर ही उन्हें अपना बना लिया।

Nov 25, 2024, 10:38 pm

अभिनंदन सिंह को RCB ने बेस प्राइस पर खरीदा

नीलामी के एक्सलेरेटेड राउंड में अनकैप्ड अभिनंदन सिंह के लिए उनके बेस प्राइस 30 लाख रुपये पर आमंत्रित की गई। इस पर RCB ने बेस प्राइस पर ही उन्हें अपनी टीम का हिस्सा बना लिया।

Nov 25, 2024, 10:37 pm

लूंगी एनगिडी को RCB ने बेस प्राइस पर खरीदा

नीलामी के एक्सलेरेटेड राउंड में दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज लूंगी एनगिडी के लिए उनके बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये पर आमंत्रित की गई। इस पर RCB ने बेस प्राइस पर ही उन्हें अपना बना लिया।

Nov 25, 2024, 10:36 pm

कुलवंत खेजरोलिया को गुजरात ने बेस प्राइस पर खरीदा

नीलामी के एक्सलेरेटेड राउंड में कुलवंत खेजरोलिया के लिए उनके बेस प्राइस 30 लाख रुपये पर आमंत्रित की गई। इस पर गुजरात टाइटंस ने बेस प्राइस पर ही उन्हें अपना बना लिया।

Nov 25, 2024, 10:35 pm

लिजाड विलियम्स को मुंबई इंडियंस ने बेस प्राइस पर खरीदा

नीलामी के एक्सलेरेटेड राउंड में लिजाड विलियम्स के लिए उनके बेस प्राइस 75 लाख रुपये पर आमंत्रित की गई। इस पर मुंबई इंडियंस ने बेस प्राइस पर ही उन्हें अपना बना लिया।

Nov 25, 2024, 10:34 pm

अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस ने बेस प्राइस पर खरीदा

नीलामी के एक्सलेरेटेड राउंड में अनकैप्ड अर्जुन तेंदुलकर के लिए उनके बेस प्राइस 30 लाख रुपये पर आमंत्रित की गई। इस पर मुंबई इंडियंस ने बेस प्राइस पर ही उन्हें अपना बना लिया।

Nov 25, 2024, 10:33 pm

कुनाल राठौड़ बेस प्राइस में राजस्थान के लिए खेलेंगे

नीलामी के एक्सलेरेटेड राउंड में अनकैप्ड कुनाल राठौड़ के लिए उनके बेस प्राइस 30 लाख रुपये पर आमंत्रित की गई। इस पर राजस्थान राॅयल्स ने बेस प्राइस पर ही उन्हें अपना बना लिया।

Nov 25, 2024, 10:29 pm

इन युवाओं खिलाड़ियों पर भी दूसरे राउंड में नहीं लगी बोली

नीलामी में 30 लाख के बेस प्राइस पर शामिल हुए अनमोल प्रीत सिंह, पुखराज मान, हार्विक देसाई, अर्जुन तेंदुलकर, प्रिंस चौधरी, प्रशांत सोलंकी, तनुष कोटियन, एलआर चेतन, मुर्गन अश्विन, शिवालिक शर्मा, कुलवंत खेजरोलिया, तेजस्वी दहिया, राज लिंबानी और अजीत सेठ पर दूसरे राउंड में भी बोली मांगी गई थी, लेकिन टीमों ने उन पर दांव नहीं लगाया।

Nov 25, 2024, 10:11 pm

इन बड़े नामों पर दूसरे राउंड में भी नहीं लगा दांव

नीलामी के दौरान पीयूष चावला, लुईस डु प्लॉय के लिए 50 लाख रुपये, डेवॉल्ड ब्रेविस, ब्रेंडन किंग, मैथ्यू शॉर्ट, ओटनील बार्टमैन, संदीप वॉरियर के लिए 75 लाख रुपये, मयंक अग्रवाल के लिए 1 करोड़, टॉम लैथम के लिए 1.50 करोड़, डेविड वॉर्नर, शार्दुल ठाकुर और गट एटकिंशन के लिए 2 करोड़ और सिकंदर रजा के लिए 1.25 करोड़ रुपये के बेस प्राइस पर दोबारा बोली आमंत्रित की गई, लेकिन इस बाद भी किसी टीम ने उनमें रुचि नहीं दिखाई।

Nov 25, 2024, 10:07 pm

माधव तिवारी 40 लाख रुपये में दिल्ली के लिए खेलेंगे

नीलामी के एक्सलेरेटेड राउंड में अनकैप्ड माधव तिवारी के लिए उनके बेस प्राइस 30 लाख रुपये पर आमंत्रित की गई। इस पर दिल्ली कैपिटल्स ने 40 लाख रुपये की बोली लगाकर उन्हें टीम का हिस्सा बना लिया।

Nov 25, 2024, 10:06 pm

त्रिपूर्ण विजय बेस प्राइस पर दिल्ली के लिए खेलेंगे

नीलामी के एक्सलेरेटेड राउंड में अनकैप्ड त्रिपूर्ण विजय के लिए उनके बेस प्राइस 30 लाख रुपये पर आमंत्रित की गई। इस पर दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें बेस प्राइस पर ही अपना बना लिया।

Nov 25, 2024, 10:05 pm

बेवन जैकब्स बेस प्राइस पर मुंबई इंडियंस के हुए

नीलामी के एक्सलेरेटेड राउंड में न्यूजीलैंड के बेवन जैकब्स के लिए उनके बेस प्राइस 30 लाख रुपये पर आमंत्रित की गई। इस पर मुंबई इंडियंस ने उन्हें बेस प्राइस पर ही अपना बना लिया।

Nov 25, 2024, 10:03 pm

करीम जनत को गुजरात ने बेस प्राइस पर खरीदा

नीलामी के एक्सलेरेटेड राउंड में अफगानिस्तान के करीम जनत के लिए उनके बेस प्राइस 75 लाख रुपये पर आमंत्रित की गई। इस पर गुजरात टाइटंस ने उन्हें बेस प्राइस पर ही अपना बना लिया।

Nov 25, 2024, 09:59 pm

मनवंत कुमार को दिल्ली कैपिटल्स ने बेस प्राइस पर खरीदा

नीलामी के एक्सलेरेटेड राउंड में मनवंत कुमार के लिए उनके बेस प्राइस 30 लाख रुपये पर आमंत्रित की गई। इस पर दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें बेस प्राइस पर ही अपना बना लिया।

Nov 25, 2024, 09:57 pm

अजय मंडल को दिल्ली कैपिटल्स ने बेस प्राइस पर खरीदा

नीलामी के एक्सलेरेटेड राउंड में अजय मंडल के लिए उनके बेस प्राइस 30 लाख रुपये पर आमंत्रित की गई। इस पर दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें बेस प्राइस पर ही अपने साथ जोड़ लिया।

Nov 25, 2024, 09:56 pm

प्रवीण दुबे को भी पंजाब किंग्स ने बेस प्राइस पर अपनाया

नीलामी के एक्सलेरेटेड राउंड में प्रवीण दुबे के लिए उनके बेस प्राइस 30 लाख रुपये पर आमंत्रित की गई। इस पर पंजाब किंग्स ने उन्हें बेस प्राइस पर ही अपने साथ जोड़ लिया।

Nov 25, 2024, 09:55 pm

क्वेना मफाका को राजस्थान ने 1.50 करोड़ रुपये में खरीदा

नीलामी के एक्सलेरेटेड राउंड में दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज क्वेना मफाका के लिए उनके बेस प्राइस 75 लाख रुपये पर आमंत्रित की गई। उनके लिए RCB और राजस्थान राॅयल्स में मुकाबला हुआ। आखिर में राजस्थान ने 1.50 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अपने दल का हिस्सा बना लिया।

Loading...