Loading...
टेस्ट क्रिकेट: श्रीलंका में नंबर-7 या उससे निचले क्रम पर सर्वाधिक स्कोर बनाने वाले विदेशी बल्लेबाज
जुरेल ने लगाया शतक (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

टेस्ट क्रिकेट: श्रीलंका में नंबर-7 या उससे निचले क्रम पर सर्वाधिक स्कोर बनाने वाले विदेशी बल्लेबाज

Aug 25, 2026
11:27 am

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ कोलंबो टेस्ट में अपनी पहली पारी 503/9 के स्कोर पर घोषित की। इस मैच में देवदत्त पडिक्कल (117) और ध्रुव जुरेल (115*) ने शतकीय पारियां खेलीं। जुरेल का शतक इसलिए भी खास रहा, क्योंकि उन्होंने निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ उपयोगी साझेदारियां की। इस बीच उन विदेशी बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने नंबर-7 या निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए सर्वोच्च पारियां खेलीं हैं।

#1 

रिचर्ड हैडली (151* रन, कोलंबो, 1987)

1987 में कोलंबो क्रिकेट क्लब ग्राउंड में हुए मैच में श्रीलंका ने अपनी पहली पारी 397/9 के स्कोर पर घोषित की थी।

मेजबान टीम से ब्रेंडन कुरुप्पु ने दोहरा शतक (201) लगाया था।

जवाब में न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में जब 406/5 का स्कोर बनाया, तब मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ था।

नंबर-7 पर खेलते हुए रिचर्ड हेडली ने 14 चौकों और 2 छक्कों की बदौलत नाबाद 151 रन बनाए थे। यह उनके टेस्ट करियर का सर्वोच्च स्कोर है।

#2 

डेनियल विटोरी (140 रन, कोलंबो, 2009)

2009 में सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में श्रीलंका के 416 रन के जवाब में न्यूजीलैंड ने 234 रन बनाए थे।

पहली पारी के आधार पर बढ़त बनाने वाली मेजबान टीम ने अपनी दूसरी पारी 311/5 पर घोषित की थी।

आखिर में चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करते हुए कप्तान डेनियल विटोरी ने 140 रन बनाए थे।

उनके शतक के बावजूद कीवी टीम 397 रन पर सिमटी थी और श्रीलंका ने 96 रन से टेस्ट जीता था।

ADVERTISEMENT

#3 

सलमान आगा (132* रन, कोलंबो, 2023)

2023 में सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में हुए मैच में पाकिस्तान ने श्रीलंका को पारी और 96 रन से हराया था।

उस मैच में श्रीलंका की पहली पारी 166 रन पर सिमटी थी। जवाब में पाकिस्तान ने अपनी पारी 576/5 के स्कोर पर घोषित की थी।

पाकिस्तान से सलमान आगा ने 154 गेंदों में नाबाद 132 रन बनाए थे।

इसके बाद श्रीलंका की दूसरी पारी 188 रन पर सिमट गई थी।

ADVERTISEMENT

#4 

ध्रुव जुरेल (115* रन, कोलंबो, 2026)

भारत ने जब 296 रन के स्कोर पर अपना 5वां विकेट खोया, तब जुरेल क्रीज पर आए।

सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में उन्होंने टिककर बल्लेबाजी की और पंत के साथ 112 रन की साझेदारी की।

उम्दा लय में बल्लेबाजी करते हुए जुरेल ने दूसरे दिन अपना शतक पूरा किया।

वह 115 रन बनाकर नाबाद रहे और भारत को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। यह जुरेल के टेस्ट करियर का दूसरा ही शतक साबित हुआ।

ADVERTISEMENT