पाकिस्तान: पेशावर के विश्वविद्यालय में छात्र प्रदर्शन के दौरान सेना अधिकारी ने चलाई गोली
क्या है खबर?
पाकिस्तान के पेशावर में स्थित सरहद विश्वविद्यालय से एक बेहद चौंकाने वाला और गंभीर मामला सामने आया है। विश्वविद्यालय परिसर में अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पाकिस्तानी सेना के एक अधिकारी (कर्नल) ने न सिर्फ लाठियां बरसाईं, बल्कि उन पर पिस्तौल तानकर हवा में गोलियां भी चला दीं। इस घटना के बाद से पूरे देश में बवाल मच गया है और सोशल मीडिया पर इसके वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।
घटनएा
कब और कैसे हुई घटना?
स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, सैन्य अधिकारी की पहचान कर्नल के रूप में हुई है, जो इसी विश्वविद्यालय की एक महिला प्रोफेसर के पति हैं।
विश्वविद्यालय से जुड़े कुछ मुद्दों को लेकर छात्र प्रदर्शन कर रहे थे, तभी कर्नल ने वहां पहुंचकर छात्रों को धमकाना शुरू कर दिया।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कर्नल पहले छात्रों को डंडे से पीटते हैं और फिर अपनी पिस्तौल निकालकर दहशत फैलाने के लिए हवा में अंधाधुंध गोलीबारी करते हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें वीडियो
Pakistani Gen Z grabs collar gareeban and slaps Pak Army Colonel in response to his brutality
— Bilal AI (@thebilal_ai) August 24, 2026
Gareeban se pakar liya baat wahan tak pohanch gayi jahan se kahani shuru hui thi
Students confront army colonel during protest at Sarhad University Islamabad
According to accounts… pic.twitter.com/5cl7wsoVt1
पलटवार
छात्रों ने पकड़ी कर्नल की कॉलर
पाकिस्तानी सेना के खौफ और क्रूरता के इतिहास के विपरीत इस बार विश्वविद्यालय के युवा छात्रों ने कर्नल की इस हरकत के आगे घुटने नहीं टेके।
वीडियो में दिख रहा है कि कर्नल की क्रूरता के जवाब में भड़के छात्रों ने आगे बढ़कर कर्नल का कॉलर पकड़ लिया और उन्हें सरेआम थप्पड़ भी जड़ दिया।
गोलीबारी के कारण विश्वविद्यालय में अफरा-तफरी और डर का माहौल पैदा हो गया। छात्रों के कड़े विरोध के बाद कर्नल को पीछे हटना पड़ा।
जांच
सेना ने बैठाई जांच और देशव्यापी तनाव की स्थिति
चौतरफा किरकिरी और सोशल मीडिया पर कर्नल की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद पाकिस्तानी सेना ने इस घटना पर संज्ञान लिया है।
सेना ने कर्नल के खिलाफ आंतरिक जांच शुरू कर दी है और अनुशासनात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
यह घटना पाकिस्तान में चल रहे व्यापक जन-असंतोष का हिस्सा है। इस समय पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) में संयुक्त अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) का बड़ा आंदोलन चल रहा है, वहीं बलूचिस्तान भी सुलग रहा है।
जानकारी
मीडिया पर लगाई गई पाबंदियां
इस अशांति के बीच विदेशी मीडिया पर कड़े प्रतिबंध लगा दिए गए हैं। द न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, विदेशी पत्रकारों को बड़े शहरों से बाहर जाने के लिए अब सरकार लिखित अनुमति लेनी होगी, ताकि वे PoK और बलूचिस्तान की रिपोर्ट न कर सकें।