NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023: इस सीजन की टॉप-5 पारियों पर एक नजर 
    अगली खबर
    IPL 2023: इस सीजन की टॉप-5 पारियों पर एक नजर 
    रिंकू सिंह ने GT के खिलाफ लगाए थे लगातार 5 छक्के (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    IPL 2023: इस सीजन की टॉप-5 पारियों पर एक नजर 

    लेखन अंकित पसबोला
    May 30, 2023
    07:30 am

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के फाइनल में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) ने गुजरात टाइटंस (GT) को डक वर्थ लुईस (DLS) की बदौलत 5 विकेट से हराकर अपना पांचवा खिताब जीता है।

    इसके साथ ही CSK ने खिताब के मामले में मुंबई इंडियंस (MI) की बराबरी कर ली है।

    हर बार की तरह इस सीजन में भी बल्लेबाजों ने कुछ शानदार पारियां खेलकर अपनी छाप छोड़ी है।

    आइए उन पर एक नजर डालते हैं।

    गिल 

    शुभमन गिल (129 बनाम MI)

    शुभमन गिल ने क्वालीफायर-2 में मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ शानदार शतक लगाकर अपनी टीम को फाइनल में पहुंचाया था।

    पारी की शुरुआत करने आए गिल ने 60 गेंदों में 129 रनों की पारी खेली थी, जिसमें 7 चौके और 10 छक्के शामिल थे।

    यह उनके IPL करियर का तीसरा शतक और सर्वोच्च स्कोर बन गया था।

    नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए उस मैच में GT ने MI को 62 रनों से हराया था।

    सूर्यकुमार यादव 

    सूर्यकुमार यादव (103* बनाम GT)

    MI के भरोसेमंद बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने IPL 2023 के 57वें मैच में GT के खिलाफ 49 गेंदों में नाबाद 103 रन बनाए थे, जिसमें 11 चौके और ४ छक्के शामिल थे। यह उनके IPL करियर का पहला शतक रहा।

    वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए उस मुकाबले में MI ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 218/5 का स्कोर बनाया था।

    जवाब में GT की टीम 8 विकेट खोकर 191 रन ही बना सकी थी।

    ग्रीन 

    कैमरून ग्रीन (100* बनाम SRH)

    MI के कैमरून ग्रीन ने इस सीजन के 69वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ शानदार शतक लगाया था।

    जीत के लिए मिले 201 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए ग्रीन ने 47 गेंदों में नाबाद 100 रन बनाए थे।

    जब MI को प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए जीत जरूरी थी, तब उनके बल्ले से यह पारी आई थी।

    उनकी पारी की बदौलत MI ने 18 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर लिया था।

    विराट कोहली 

    विराट कोहली (100 बनाम SRH)

    IPL के 65वें मैच में विराट कोहली ने SRH के खिलाफ 63 गेंदों में 100 रनों की पारी खेली थी। उन्होंने अपनी शतकीय पारी में 12 चौके और 4 छक्के लगाए थे।

    राजीव गांधी स्टेडियम में SRH ने हेनरिक क्लासेन के शतक (104) की मदद से 186/5 का स्कोर बनाया था।

    जवाब में RCB ने कोहली के शतक की बदौलत 2 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया था।

    रिंकू सिंह 

    रिंकू सिंह (48* बनाम GT)

    KKR के रिंकू सिंह ने IPL में लगातार 5 छक्के लगाकर मैच जिताने का कारनामा कर दिखाया था।

    GT के खिलाफ जीत के लिए मिले 205 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरे रिंकू ने 21 गेंदों में नाबाद 48 रन बनाए थे।

    जब KKR को जीत के लिए आखिरी 5 गेंदों में 28 रनों की दरकार थी, तब रिंकू ने यश दयाल की अंतिम 5 गेंदों पर लगातार 5 छक्के लगाने का अविश्वसनीय कारनामा कर दिखाया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023
    क्रिकेट के आंकड़े
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    TVS एनटॉर्क 125 ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया नाम, बनाया यह रिकॉर्ड  TVS मोटर
    सुप्रीम कोर्ट ने बर्खास्त IAS पूजा खेडकर को अग्रिम जमानत दी, कहा- क्या उसने हत्या की? सुप्रीम कोर्ट
    IMDb के मुताबिक ये हैं इस साल की 5 बहुप्रतीक्षित फिल्में ऋतिक रोशन
    मिजोरम में सबसे अधिक पढ़े-लिखे लोग, जानिए कैसे हासिल की पूर्ण साक्षर राज्य की उपलब्धि मिजोरम

    इंडियन प्रीमियर लीग

    GT बनाम CSK: गुजरात टाइटंस के खिलाफ हर मैच में अर्धशतक लगाते हैं रुतुराज, देखिए आंकड़े चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL 2023: हार्दिक पांड्या ने 2015 से नहीं हारा है कोई भी फाइनल, जानिए उनके आंकड़े चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL 2023 फाइनल: दिल कहता CSK जीते और दिमाग में है GT- शेन वॉटसन चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL 2023: GT के 3 गेंदबाज अब तक चटका चुके हैं 79 विकेट, जानिए उनके आंकड़े मोहम्मद शमी

    IPL 2023

    IPL प्लेऑफ के 5 सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शनों के बारे में जानिए  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: कैसा रहा 17.50 करोड़ रुपये में बिकने वाले MI के कैमरून ग्रीन का प्रदर्शन?  मुंबई इंडियंस
    IPL 2023: MI क्वालीफायर-2 में हारकर हुई बाहर, जानिए किन गलतियों का उठाना पड़ा खामियाजा  मुंबई इंडियंस
    GT ने रचा इतिहास, पहले 2 साल में 2 बार फाइनल में पहुंचने वाली इकलौती टीम इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट के आंकड़े

    बॉर्डर-गावस्कर: टेस्ट सीरीज में रविचंद्रन अश्विन ने बनाए ये रिकॉर्ड्स  रविचंद्रन अश्विन
    मुस्तफिजुर रहमान ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में पूरे किए 100 विकेट, शाकिब के क्लब में हुए शामिल  मुस्तफिजुर रहमान
    रोहित शर्मा का वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  रोहित शर्मा
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: स्टीव स्मिथ वनडे सीरीज में बना सकते हैं ये रिकॉर्ड्स स्टीव स्मिथ

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2023: फाइनल से पहले सचिन तेंदुलकर ने की शुभमन गिल की तारीफ, जानिए क्या कहा इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023 के फाइनल से पहले अंबाती रायडू ने किया संन्यास का ऐलान, जानिए उनके आंकड़े  अंबाती रायडू
    WTC फाइनल: रिकी पोंटिंग ने चुनी संयुक्त प्लेइंग इलेवन, जानिए किन खिलाड़ियों को मिली जगह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    IPL 2023 फाइनल: बारिश के चलते टॉस में देरी, जानिए मैच धुलने पर क्या होगा इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025