NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / GT बनाम KKR: रिंकू सिंह ने लगातार 5 छक्के जड़कर गुजरात से छीना मैच, बनाए रिकॉर्ड्स 
    अगली खबर
    GT बनाम KKR: रिंकू सिंह ने लगातार 5 छक्के जड़कर गुजरात से छीना मैच, बनाए रिकॉर्ड्स 
    रिंकू सिंह ने लगातार 5 छक्के लगाए (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    GT बनाम KKR: रिंकू सिंह ने लगातार 5 छक्के जड़कर गुजरात से छीना मैच, बनाए रिकॉर्ड्स 

    लेखन अंकित पसबोला
    Apr 09, 2023
    08:33 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के 13वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के रिंकू सिंह ने गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ लगातार 5 छक्के लगाने का कारनामा कर दिखाया है।

    उन्होंने आखिरी ओवर में ऐसा अविश्वसनीय प्रदर्शन करते हुए KKR को जीत दिलाई है।

    वह IPL के अब तक के इतिहास में 1 ओवर में 5 छक्के लगाने वाले सिर्फ चौथे बल्लेबाज बने हैं।

    उनकी पारी और रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

    पारी 

    ऐसी रही रिंकू की पारी 

    जीत के लिए मिले 205 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरे रिंकू ने 21 गेंदों में नाबाद 48 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 1 चौका और 6 छक्के लगाए।

    जब KKR को जीत के लिए आखिरी 5 गेंदों में 28 रनों की दरकार थी, तब रिंकू ने यश दयाल की अंतिम 5 गेंदों पर लगातार 5 छक्के लगाने का अविश्वसनीय कारनामा कर दिखाया।

    उनकी पारी की बदौलत KKR ने 3 विकेट से ये मैच जीत लिया।

    ट्विटर पोस्ट

    रिंकू के लगातार 5 छक्कों का वीडियो 

    Rinku Singh is the first player in the T20 history to smash 5 sixes in the run chase in the 20th over.

    Remember the name - RINKU.#GTvKKR #RinkuSinghpic.twitter.com/wVBi4GVtE9

    — Cricket With Abdullah 🏏 (@Abdullah__Neaz) April 9, 2023

    रिकॉर्ड्स 

    रिंकू ने बनाए ये रिकॉर्ड्स 

    IPL में रिंकू 1 ओवर में 5 छक्के जड़ने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बन गए हैं।

    बता दें कि उनसे पहले क्रिस गेल ने राहुल शर्मा के खिलाफ (2012), राहुल तेवतिया ने शेल्डन कॉट्रेल के खिलाफ (2020), रविंद्र जडेजा ने हर्षल पटेल के खिलाफ (2021) ये कारनामा किया है।

    रिंकू अब लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा करने वाले मैचों के 20वें ओवर में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं।

    यश दयाल 

    यश दयाल के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड 

    रिंकू ने आखिरी 8 गेंदों पर 40 रन बनाए। वह लगातार 8 गेंदों में सर्वाधिक रन बटोरने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

    रिंकू ने यश दयाल की जमकर पिटाई की। यही कारण रहा कि दयाल ने अपने 4 ओवरों में बिना विकेट लिए 69 रन लुटाए। यह IPL इतिहास का दूसरा सबसे महंगा गेंदबाजी प्रदर्शन बन गया है।

    बता दें कि IPL में सर्वाधिक रन लुटाने का रिकॉर्ड बासिल थम्पी (70 रन बनाम RCB, 2018) के नाम है।

    IPL करियर 

    कैसा रहा है रिंकू का IPL करियर?

    IPL में रिंकू ने 2018 में अपना पहला मैच खेला था। उन्होंने अब तक 20 मैच खेल लिए हैं, जिसमें 24.93 की औसत और 139.04 की स्ट्राइक रेट से 349 रन बना लिए हैं।

    इस बीच वह कोई अर्धशतक नहीं लगा सके हैं।

    मौजूदा सीजन के शुरुआती दो मैचों में वह कुछ खास नहीं कर सके थे।

    IPL 2023 में उन्होंने 49.00 की औसत और 168.97 की स्ट्राइक रेट से 98 रन बनाए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023
    कोलकाता नाइट राइडर्स

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023: KKR ने RCB को हराकर खोला जीत का खाता, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  कोलकाता नाइट राइडर्स
    KKR बनाम RCB: सुयश शर्मा ने IPL डेब्यू में झटके 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े  कोलकाता नाइट राइडर्स
    कौन हैं KKR के सुयश शर्मा, जिन्होंने IPL डेब्यू में बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड? IPL 2023
    IPL 2023: LSG बनाम SRH मुकाबले की पिच रिपोर्ट, इकाना स्टेडियम के ऐसे है आंकड़े IPL 2023

    IPL 2023

    IPL 2023: बचे हुए सत्र के लिए RCB से जुड़े वेन पार्नेल और विजय कुमार  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: SRH ने LSG के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स को झटका, मिचेल मार्श एक सप्ताह के लिए ऑस्ट्रेलिया लौटे  मिचेल मार्श

    कोलकाता नाइट राइडर्स

    IPL 2023 नीलामी: शाकिब अल हसन को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 1.50 करोड़ रुपये में खरीदा इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL फ्रेंचाइजी बन रही विदेशी लीग का हिस्सा, BCCI ने जताई नाराजगी इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: नीलामी के बाद KKR की टीम, जानिए क्या हो सकती है बेस्ट प्लेइंग इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023 की नीलामी के बाद कैसा है सभी 10 टीमों का पूरा स्क्वाड? हार्दिक पांड्या
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025