NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / टेक्नोलॉजी की खबरें / वर्जिन गैलैक्टिक ने लॉन्च की अपनी पहली व्यावसायिक अंतरिक्ष उड़ान
    अगली खबर
    वर्जिन गैलैक्टिक ने लॉन्च की अपनी पहली व्यावसायिक अंतरिक्ष उड़ान
    वर्जिन गैलैक्टिक ने अपनी पहली कॉमर्शियल उड़ान लॉन्च कर दी (तस्वीर: वर्जिन गैलैक्टिक)

    वर्जिन गैलैक्टिक ने लॉन्च की अपनी पहली व्यावसायिक अंतरिक्ष उड़ान

    लेखन रजनीश
    Jun 29, 2023
    09:08 pm

    क्या है खबर?

    अरबपति बिजनेसमैन रिचर्ड ब्रैनसन की वर्जिन ग्रुप की अंतरिक्ष कंपनी वर्जिन गैलैक्टिक ने आज अपनी पहली व्यावसायिक अंतरिक्ष उड़ान को सफलता पूर्वक लॉन्च कर दिया है।

    इस व्यावसायिक उड़ान को 'गैलैक्टिक 01' नाम दिया गया है। हालांकि, 'वर्जिन गैलेक्टिक' ने कहा की उसकी ये पहली उड़ान एक वैज्ञानिक अनुसंधान मिशन है।

    इसमें इटैलियन एयर फोर्स और इटली के राष्ट्रीय अनुसंधान परिषद के चालक दल के 3-3 सदस्य सवार हैं। ये सदस्य 'माइक्रोग्रैविटी रिसर्च' में हिस्सा लेंगे।

    उड़ान

    इतनी है टिकट की कीमत

    इस उड़ान की सफलता के बाद वर्जिन गैलैक्टिक मासिक/साप्ताहिक आधार पर व्यावसायिक अंतरिक्ष उड़ान भरेगी।

    वर्जिन की अगली उड़ान 'गैलेक्टिक 02' अगस्त 2023 में शुरु होगी।

    एक रिपोर्ट के मुताबिक, व्यावसायिक उड़ान की घोषणा के बाद कंपनी वर्जिन गैलेक्टिक के शेयरों में 40 फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। इसने अब तक लगभग 800 से अधिक टिकट बेच ली हैं।

    इसके 1 टिकट की कीमत लगभग 3.7 करोड़ रुपये है।

    वर्जिन

    2007 में रिचर्ड ब्रैनसन शुरू करना चाहते थे व्यावसायिक उड़ान 

    ब्रैन्सन ने वर्जिन गैलेक्टिक की शुरुआत साल 2004 में की थी। इसी साल उन्होंने पहली बार एक अंतरिक्ष विमान बनाने के अपने इरादे की घोषणा की । उन्हें विश्वास था कि वह साल 2007 तक व्यावसायिक उड़ान सर्विस शुरू कर सकते हैं, लेकिन तकनीकी कठिनाइयों और टेस्टिंग के दौरान होने वाली दुर्घटनाओं की वजह से कंपनी की अंतरिक्ष परियोजना पिछड़ती रही।

    अब कंपनी का लक्ष्य अपने डेल्टा-क्लास के सबऑर्बिटल स्पेसप्लेन के जरिए प्रति सप्ताह एक उड़ान का संचालन करना है।

    अंतरिक्ष

    2021 में ब्रैनसन ने की थी अंतरिक्ष की सैर

    वर्ष 2021 में ब्रैन्सन ने अपने निजी रॉकेट 'यूनिटी' से पहली बार अंतरिक्ष की सैर की। ऐसा करने वाले वो दुनिया के पहले अरबपति बन गए थे। उन्होंने करीब सवा घंटे में इस यात्रा को पूरा किया और धरती पर वापस लौट आए।

    ब्रैन्सन के साथ इस मिशन में 2 पायलट और गैलेक्टिक के ही 3 कर्मचारी भी शामिल थे।

    ब्रैन्सन अंतरिक्ष पर्यटन सर्विस शुरू करने से पहले एक यात्री के तौर पर इस सफर का मूल्यांकन करना चाहते थे।

    जानकारी

    इस तरह से डिजाइन की गई है फ्लाइट

    वर्जिन गैलेक्टिक फ्लाइट को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यात्रियों को विमान के अंदर से अंतरिक्ष का नजारा आसानी से दिखे। इसमें कुछ मिनटों के लिए यात्रियों को भारहीनता भी महसूस होगी।

    एयरक्राफ्ट

    90 मिनट का होगा अंतरिक्ष यात्रियों का सफर

    आमतौर पर अंतरिक्ष की उड़ान के लिए भारी भरकम रॉकेट इस्‍तेमाल होते हैं, लेकिन वर्जिन गैलैक्टिक लोगों को अंतरिक्ष में ले जाने के लिए एयरक्राफ्ट का इस्तेमाल करेगी। इसे 'मदरशिप' कहा जाता है।

    विशाल आकार वाले इस स्‍पेसक्राफ्ट में एक स्‍पेसशिप अटैच्‍ड होगा।

    रनवे से उड़ान भरने के बाद 'मदरशिप' 15,000 फीट की ऊंचाई तक जाएगा और स्‍पेसशिप उससे अलग हो जाएगा।

    अंतरिक्ष यात्रियों का कुल सफर 90 मिनट का होगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    वर्जिन गैलैक्टिक

    ताज़ा खबरें

    हर्षल पटेल ने IPL करियर में पूरे किए अपने 150 विकेट, जानिए उनके आंकड़े हर्षल पटेल
    IPL 2025: मिचेल मार्श ने इस सीजन में अपना 5वां अर्धशतक लगाया, जानिए आंकड़े मिचेल मार्श
    विदेश सचिव ने संसदीय समिति से कहा- भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम में नहीं थी अमेरिका की भूमिका विदेश मंत्रालय
    आमिर खान और राजकुमार हिरानी की फिल्म साल 2027 में होगी रिलीज, जानिए क्या है योजना आमिर खान

    वर्जिन गैलैक्टिक

    अरबपति रिचर्ड ब्रैनसन की सैटेलाइट कंपनी वर्जिन ऑर्बिट ने निकाले 85 प्रतिशत कर्मचारी छंटनी
    रिचर्ड ब्रैनसन की अंतरिक्ष कंपनी वर्जिन ऑर्बिट ने फाइल किया बैंकरप्सी, ऐसे हुई फेल रिचर्ड ब्रैनसन
    वर्जिन गैलेक्टिक जून में पहली कॉमर्शियल उड़ान के लिए तैयार, इतनी है टिकट की कीमत रिचर्ड ब्रैनसन
    वर्जिन गैलेक्टिक 27 जून को लॉन्च कर सकती है पहली व्यावसायिक अंतरिक्ष उड़ान, जानें किराया रिचर्ड ब्रैनसन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025