NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / टेक्नोलॉजी की खबरें / विंडोज 10 कंप्यूटर को फास्ट बनाने के लिए इन टिप्स की लें मदद
    अगली खबर
    विंडोज 10 कंप्यूटर को फास्ट बनाने के लिए इन टिप्स की लें मदद

    विंडोज 10 कंप्यूटर को फास्ट बनाने के लिए इन टिप्स की लें मदद

    लेखन मोना दीक्षित
    Sep 21, 2020
    03:29 pm

    क्या है खबर?

    आजकल ज्यादातर लोग नया कंप्यूटर लेने पर उसमें विडोंज 10 का इस्तेमाल करते हैं।

    ज्यादातर लोगों को लगता है कि नया कंप्यूटर लेने से उसमें डली विंडोज 10 में कोई दिक्कत नहीं आती है। हालांकि, विंडोज कंप्यूटर कुछ महीनों तक उपयोग करने के बाद स्लो हो सकते हैं।

    अगर आपके कंप्यूटर में भी विंडोज 10 है और वह स्लो हो गया है तो परेशान न हों और नीचे बताए गए तरीके से इस समस्या को दूर करें।

    ऐप्स

    ऐप्स को करें अनइंस्टॉल

    कंप्यूटर में फालतू की कई ऐप्स के कारण वह ऑन होने में काफी समय लेता है। इन ऐप्स से छुटकारा पाकर आप अपने कंप्यूटर को फास्ट कर सकते हैं।

    इसके लिए सबसे पहले स्टार्ट मैन्यू में जाएं। उसके बाद सेटिंग में जाकर ऐप्स पर टैप करें। अब ऐप्स और फीचर्स पर जाएं। ऐसा करने से आपके सामने ऐप्स की पूरी लिस्ट आ जाएगी।

    उन में से जिनका आप बिल्कुल उपयोग नहीं करते हैं, उन्हें अनइंस्टॉल कर दें।

    एंटी वायरस

    दूसरे एंटी वायरस की नहीं है जरूरत

    कई लोग अपने कंप्यूटर को वायरस से बचाने के लिए उसमें एंटी वायरस इंस्टॉल करते हैं। हालांकि, विंडोज 10 में इसकी जरूरत नहीं होती है।

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विंडोज 10 में डिफेंडर नामक एक चीज होती है, जो आपके कंप्यूटर को मैलवेयर, वायरस, स्पाइवेयर से सुरक्षित रखने से लेकर फायरवॉल को चलाने तक सब कुछ करती है।

    इस कारण आपको उसमे अतिरिक्त एंटी वायरस इंस्टॉल करने की जरूरत नहीं है।

    अपडेट

    विंडोज को अपडेट करें

    कई बार कंप्यूटर में विंडोज 10 का नया वर्जन नहीं होता है। इस कारण भी वह स्लो चलने लगता है, क्योंकि उस विंडोज को अपडेट की जरूरत होती है।

    आप खुद ही अपने कंप्यूटर या लैपटॉप की विंडोज को अपडेट कर सकते हैं। इसके लिए आपको स्टार्ट मैन्यु में जाना होगा। उसके बाद सोटिंग के लिए दिए जा रहे ऑप्शन पर टैप करें।

    अब अपडेट और सिक्योरिटी में जाकर विडोंज अपडेट पर जाएं और उसे अपडेट कर लें।

    स्मार्टअप

    स्मार्टअप की जांच करें

    विडोंज 10 में उपलब्ध कुछ ऐप्स हमेशा कंप्यूटर के बैकग्राउंड में चलती रहती हैं। ये न सिर्फ उसे स्लो करती हैं बल्कि प्रोसेसर रिसोर्सेस पर भी असर डालती हैं।

    इस समस्या से बचने के लिए आपको कंप्यूटर के कीबोर्ड पर Alt के साथ कंट्रोल और डिलीट (Alt+Ctrl+Del) का बटन दबाना होगा।

    इससे आप टास्क मैनेजर में पहुंच जाएंगे। वहां मोर डिटेल्स में जाकर स्टार्टअप टैब पर जाना होगा। जरूरी चीजों को छोड़कर बाकी सबको डिसेबल कर दें।

    स्टोरेज

    स्टोरेज को खाली करें

    ऊपर बताई गईं सभी बातों के अलावा आपको अपने विडोंज कंप्यूटर में स्टोरेज को भी खाली करना होगा। स्टोरेज पूरा भरा होने के कारण भी विंडोज 10 स्लो काम करती है।

    आपको सभी फोल्डर्स को देखना चाहिए और अनचाही चीजें जैसे सॉफ्टवेयर, ऐप्स, फोटोज, फिल्में और वीडियोज को हटा देना चाहिए।

    इससे कंप्यूटर ऑन करने पर विंडोज 10 लोडिंग में समय नहीं लगाएगी और कंप्यूटर भी पहले से फास्ट काम करेगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    विंडोज 10

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    विंडोज 10

    14 जनवरी के बाद विंडोज 7 को सपोर्ट नहीं करेगी माइक्रोसॉफ्ट, ऐसे करें फ्री में अपग्रेड माइक्रोसॉफ्ट
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025