NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / टेक्नोलॉजी की खबरें / स्पेस-X छठी स्टारशिप परीक्षण उड़ान 20 नवंबर को करेगी लॉन्च, होगा यह लक्ष्य 
    अगली खबर
    स्पेस-X छठी स्टारशिप परीक्षण उड़ान 20 नवंबर को करेगी लॉन्च, होगा यह लक्ष्य 
    स्पेस-X छठी स्टारशिप परीक्षण उड़ान 20 नवंबर को करेगी लॉन्च (तस्वीर: स्पेस-X)

    स्पेस-X छठी स्टारशिप परीक्षण उड़ान 20 नवंबर को करेगी लॉन्च, होगा यह लक्ष्य 

    लेखन बिश्वजीत कुमार
    Nov 16, 2024
    07:18 pm

    क्या है खबर?

    एलन मस्क की अंतरिक्ष कंपनी स्पेस-X 20 नवंबर को अपनी छठी स्टारशिप परीक्षण उड़ान के लिए तैयार है, जो भारतीय समयानुसार सुबह 03:30 बजे साउथ टेक्सास से लॉन्च होगी।

    स्टारशिप 6 उड़ान में कंपनी सुपर हैवी बूस्टर को फिर से पकड़ने, स्टारशिप के रैप्टर इंजन को फिर से चालू करने और हीट शील्ड प्रयोगों का परीक्षण करेगी।

    यह मिशन रॉकेट दोबारा इस्तेमाल करने योग्य होगा, यह साबित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।

    लक्ष्य

    इस मिशन का क्या है लक्ष्य?

    स्पेस-X की छठी स्टारशिप उड़ान का उद्देश्य जहाज और बूस्टर की क्षमताओं को बढ़ाना है। स्टारशिप और सुपर हैवी बूस्टर की ऊंचाई 122 मीटर है, जो इसे दुनिया का सबसे ऊंचा रॉकेट बनाता है।

    इसमें 33 रैप्टर इंजन और छह और इंजन हैं, जिससे यह सबसे शक्तिशाली लॉन्चर बनता है। पहली 3 परीक्षण उड़ानें सफल रही थीं और पांचवीं उड़ान में स्टारशिप को अंतरिक्ष में भेजा गया और बूस्टर को धरती पर सुरक्षित लाया गया।

    उपयोग

    इन मिशनों में उपयोग होगा यह रॉकेट

    नासा ने 2026 में अपने आर्टेमिस III मिशन के तहत चंद्रमा पर अंतरिक्ष यात्रियों को भेजने के लिए स्पेस-X की स्टारशिप चुनी है।

    वहीं, स्पेस-X के संस्थापक मस्क ने कहा है कि कंपनी उसी साल की शुरुआत में मंगल ग्रह पर एक स्टारशिप लॉन्च करने का प्रयास करेगी।

    ये बड़ी योजनाएं स्पेस-X के अंतरिक्ष खोज की दृष्टिकोण को दिखाती हैं, और आगामी स्टारशिप फ्लाइट 6 परीक्षण का महत्व बढ़ाती हैं।

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखें स्पेस-X का पोस्ट

    Targeting Tuesday, November 19 for Starship’s sixth flight test. A 30-minute launch window opens at 4:00 p.m. CT → https://t.co/oIFc3u9laE pic.twitter.com/s3Rk8TWfen

    — SpaceX (@SpaceX) November 16, 2024
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    स्पेस-X
    अंतरिक्ष
    नासा

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    स्पेस-X

    स्पेस-X के रॉकेट में आई खराबी, खतरे में पड़ा पोलारिस डॉन मिशन का लॉन्च अंतरिक्ष
    स्टारलिंक सैटेलाइट्स की संख्या हुई 6,300 से अधिक, एलन मस्क ने किया यह दावा एलन मस्क
    नासा अक्टूबर में लॉन्च करेगी यूरोपा क्लिपर मिशन, जानें क्या है इसका उद्देश्य नासा
    स्पेस-X का पोलारिस डॉन मिशन कब हो सकता है लॉन्च? अंतरिक्ष

    अंतरिक्ष

    चीन की कंपनी 2027 में शुरू करेगी अंतरिक्ष पर्यटन, 12 मिनट की यात्रा कर सकेंगे यात्री चीन समाचार
    अंतरिक्ष में 233 दिन गुजारने के बाद पृथ्वी पर लौटे क्रू-8 मिशन के अंतरिक्ष यात्री नासा
    पृथ्वी की तरफ आ रहा इमारत के आकार का एस्ट्रोयड, नासा ने जारी किया अलर्ट एस्ट्रोयड
    ISRO के सबसे महंगे अंतरिक्ष मिशन कौन से हैं? जानिए यहां ISRO

    नासा

    नासा ने जारी किया अलर्ट, पृथ्वी की तरफ आ रहा 360 फीट का एस्ट्रोयड एस्ट्रोयड
    नासा के ये महत्वपूर्ण मिशन अब तक हुए हैं असफल, आप भी जानिए  अंतरिक्ष
    स्पेस-X क्रू-8 मिशन पृथ्वी पर 13 अक्टूबर काे करेगा वापसी, नासा ने दी यह जानकारी  अंतरिक्ष यात्री
    वास्ट ने हेवन-2 अंतरिक्ष स्टेशन के डिजाइन का किया खुलासा, ISS की लेगा जगह अंतरिक्ष
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025