Page Loader
अब यूनाइटेड किंगडम में भी भारतीय कर सकेंगे UPI से भुगतान, जानिए सबकुछ
नेपाल के बाद यूनाइटेड किंगडम में भी UPI सर्विस शुरू।

अब यूनाइटेड किंगडम में भी भारतीय कर सकेंगे UPI से भुगतान, जानिए सबकुछ

Aug 19, 2022
11:51 am

क्या है खबर?

भारत में UPI (यूनीफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) की सफलता के बाद कंपनी इसके विस्तार पर काम कर रही है। अभी हाल ही में UPI पेमेंट सर्विस नेपाल में शुरू हुई थी, जो अब यूनाइटेड किंगडम (UK) तक पहुंच गई है। इस सर्विस का सबसे ज्यादा फायदा वहां पढ़ाई कर रहे भारतीय छात्रों और पर्यटकों को होगा। इस सर्विस के जरिए पैसों का लेनदेन आसानी से किया जा सकेगा। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

जानकारी

NIPL ने ब्रिटेन के पेमेंट सॉल्यूशंस प्रोवाइडर पेएक्सपर्ट से मिलाया हाथ

यूनाइटेड किंगडम में UPI सर्विस शुरू करने के लिए इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (NIPL) ने ब्रिटेन के पेमेंट्स सॉल्‍यूशंस प्रोवाइडर पेएक्‍सपर्ट के साथ हाथ मिलाया है। जानकारी के लिए बता दें, जिस NIPL कंपनी UPI सर्विस को चलाने वाले संगठन NPCI (नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया) की ही सहायक कंपनी है। इस कंपनी ने विश्‍व के सबसे बड़े रियल टाइम पेमेंट सॉल्‍यूशन- UPI और रुपे (RuPay) कार्ड योजना को विकसित किया है।

पेमेंट ऑप्शन

सबसे पहले UPI आधारित QR कोड पेमेंट होगी चालू

इस साझेदारी की मदद से भारतीय पेमेंट सर्विस ब्रिटेन के उन सभी स्टोर पर मिलेगी, जहां पेएक्सपर्ट के एंड्रॉयड प्वाइंट ऑफ सेल डिवाइसेज लगे होंगे। इन स्टोर पर पेमेंट्स के लिए सबसे पहले UPI आधारित QR कोड पेमेंट चालू होंगे और बाद में रुपे कार्ड पेमेंट की सर्विस शुरू हो सकती है। बता दें, भारत में अभी UPI का इस्तेमाल व्यक्ति से व्यक्ति (P2P) और व्यक्ति से व्यापारी (P2M) लेनदेन के लिए किया जा रहा है।

ट्रांजेक्शन

साल 2021 में UPI से हुआ था 39 अरब रुपये का ट्रांजेक्शन

साल 2021 में UPI सर्विस के जरिये 940 बिलियन डॉलर (39 अरब रुपये) का ट्रांजेक्शन हुआ था, जो भारत के सकल घरेलू उत्‍पाद (GDP) के 31फीसदी के बराबर है। साल 2022 जुलाई में इसके जरिए 6 बिलियन बार ट्रांजेक्शन किए गए थे, जो 2016 के बाद का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। इस बात की जानकारी खुद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ट्वीट के जरिए दी थी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे सबसे बड़ी उपलब्धि बताया था।

ट्विटर पोस्ट

ये रहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ट्वीट

जानकारी

क्या है यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI)?

मोबाइल से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन में UPI का बड़ा योगदान है। UPI को शुरू करने की पहले नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) की तरफ से हुई थी। यह संस्था ऑनलाइन ट्रांजेक्शन पर नजर रखती है। UPI में वन टाइम पासवर्ड की जगह एक पिन का इस्तेमाल किया जाता है, जिसे यूजर अकाउंट सेटअप करते वक्त बनाता है। UPI अकाउंट होने पर बैंक अकाउंट नंबर, बैंक का नाम या IFSC कोड वगैरह याद रखने की जरूरत नहीं पड़ती।

क्या आप जानते हैं?

न्यूजबाइट्स प्लस

भूटान ऐसा पहला देश है जिसने UPI सर्विस को साल 2021 जुलाई में अपनाया था। इसके अलावा भूटान ने रुपे कार्ड से भी भूगतान को मंजूरी दी थी। इस साल फरवरी में नेपाल और अब यूनाइटेड किगंडम मे सर्विस का विस्तार हुआ है।