NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / टेक्नोलॉजी की खबरें / Vi, जियो और एयरटेल की eSIM कैसे प्राप्त करें? जानिए प्रक्रिया
    अगली खबर
    Vi, जियो और एयरटेल की eSIM कैसे प्राप्त करें? जानिए प्रक्रिया

    Vi, जियो और एयरटेल की eSIM कैसे प्राप्त करें? जानिए प्रक्रिया

    लेखन मोना दीक्षित
    Oct 30, 2020
    04:41 pm

    क्या है खबर?

    समय के साथ-साथ सारी चीजें डिजिटल होती जा रही हैं। इसको देखते हुए टेलीकॉम कंपनियों ने eSIM कार्ड की सुविधा देना शुरू कर दिया है। कई स्मार्टफोन्स eSIM कार्ड्स को सपोर्ट करते हैं।

    बता दें कि आप eSIM को सीधा अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड कर सकते हैं। इसे फिजिकली लगाने की जरूरत नहीं होती है।

    जियो, Vi (वोडाफोन-आइडिया) और एयरटेल सभी कंपनियां eSIM की सुविधा देती हैं।

    आइए जानें eSIM कैसे प्राप्त करें।

    फायदे

    क्या हैं इसके फायदे?

    eSIM कार्ड का सबसे ज्यादा फायदा उन लोगों को है, जो विदेश जाते हैं।

    वहां जाकर eSIM कार्ड खरीदना मिनटों का काम होता है। वहीं स्टोर पर जाकर फिजिकल सिल कार्ड बदलवाने में काफी समय लग जाता है और उसकी प्रक्रिया भी बड़ी होती है।

    इसका दूसरा फायदा यह है कि इसके लिए आपको सिम ट्रे की जरूरत नहीं पड़ेगी। साथ ही फिजिकल सिम की तरह इसके खो जाने का डर भी नहीं होता है।

    जानकारी

    क्या हैं नुकसान?

    फायदे के साथ-साथ इसके कई नुकसान भी है। यह आम सिम की तुलना में महंगी होती है। इसके साथ ही अभी कुछ ही स्मार्टफोन्स में eSIM सपोर्ट दिया गया है।

    Vi और जियो

    Vi और जियो की eSIM ऐसे प्राप्त करें

    वोडाफोन-आइडिया की eSIM प्राप्त करने के लिए आपको सबसे पहले पोस्टपेड प्लान के लिए सब्सक्राइब करना होगा।

    अगर आप पोस्टपेड यूजर हैं तो आप अपने वर्तमान सिम कार्ड को ही eSIM में बदलवा सकते हैं।

    Vi अभी केवल मुंबई, गुजरात, दिल्ली, महाराष्ट्र और गोवा के लिए उपलब्ध होगी।

    बता दें कि जियो और Vi का eSIM कार्ड प्राप्त करने की प्रक्रिया लगभग समान ही है।

    इसके लिए आपको स्टोर पर जाकर KYC फॉर्म भरना होगा।

    एयरटेल

    एयरटेल eSIM प्राप्त करने का तरीका

    अगर आप एयरटेल यूजर्स हैं तो आपको eSIM कार्ड खरीदने के लिए कहीं बाहर जाने की जरूरत नहीं है।

    इसके लिए आपको 121 नंबर पर एक SMS करना होगा। जिसमें आपको eSIM स्पेस और रजिस्टर्ड ईमेल आईडी लिखनी होगी।

    ऐसा करने के बाद आपके नंबर पर एक SMS आएगा। उसे कंफर्म करने के लिए 60 सेकंड के भीतर 1 टाइप कर भेजना होगा।

    इसके बाद कंफर्म करने के लिए आपके पास एक कॉल आएगी।

    जानकारी

    स्कैन करना होगा QR कोड

    अब आपके द्वारा दर्ज की गई ईमेल आईडी पर एक QR कोड़ आएगा। जिसे स्कैन करना होगा। इस प्रक्रिया को पूरा करने के बाद eSIM को एक्टिवेट होने में लगभग दो घंटे लग जाएंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    वोडाफोन-आइडिया

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर हुई करोड़ों की बारिश, जानिए किसे क्या मिला  IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव बने 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर', जानिए किसे मिला कौन-सा अवॉर्ड  IPL 2025
    विराट कोहली ने IPL खिताब जीतने के बाद कहा- यह मेरे करियर का सबसे बेहतरीन पल इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: RCB के खिताब जीतने पर ऐसी रही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    वोडाफोन-आइडिया

    दिसंबर से टैरिफ में इजाफा करेगी वोडाफोन आईडिया और एयरटेल, करोड़ों ग्राहकों पर पड़ेगा असर रिलायंस जियो
    वोडाफोन-आईडिया को पछाड़ नंबर वन टेलीकॉम कंपनी बनी रिलायंस जियो भारत की खबरें
    वोडाफोन-आइडिया के डूबने का भारतीय अर्थव्यवस्था पर क्या और कितना असर होगा? भारती एयरटेल
    वर्फ फ्रॉम होम के लिए कम पड़ रहा है डाटा? ये प्लान दूर करेंगे परेशानी रिलायंस जियो
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025