Page Loader
चीन चंद्रमा पर भेजेगा उड़ने वाला रोबोट, करेगा पानी की खोज
चीन चंद्रमा पर भेजेगा उड़ने वाला रोबोट (तस्वीर: CCTV)

चीन चंद्रमा पर भेजेगा उड़ने वाला रोबोट, करेगा पानी की खोज

Feb 04, 2025
08:05 pm

क्या है खबर?

चीन अगले साल चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उड़ने वाला रोबोट भेजने की योजना बना रहा है। यह 'फ्लाइंग डिटेक्टर' के रूप में काम करेगा, जो चंद्रमा पर जमे हुए पानी की खोज करेगा। यह मिशन चांग'ई-7 मिशन का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य चंद्रमा पर अंतरिक्ष यात्रियों को उतारने का है। चीन की यह योजना चंद्रमा पर भविष्य के मिशनों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है, क्योंकि पानी की खोज चंद्रमा पर जीवन के लिए मददगार हो सकती है।

उद्देश्य

मिशन का उद्देश्य क्या है? 

इस मिशन का मुख्य उद्देश्य चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव में पानी की बर्फ की तलाश करना है, क्योंकि यह भविष्य के चंद्र मिशनों के लिए एक महत्वपूर्ण संसाधन हो सकता है। चंद्रमा के कुछ गहरे गड्ढों में पानी की बर्फ होने की संभावना है, जिन्हें सूरज की रोशनी कभी नहीं मिलती। यह मिशन पानी की बर्फ के स्थान, मात्रा और वितरण का पता लगाएगा, जिससे भविष्य में अंतरिक्ष यात्रियों के लिए पानी की आपूर्ति की संभावना बढ़ सकती है।

कठिनाइयां 

चंद्रमा पर काम करने में कठिनाइयां 

फ्लाइंग डिटेक्टर को चंद्रमा की कठोर परिस्थितियों में काम करने के लिए डिजाइन किया गया है। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के गहरे, ठंडे इलाकों में तापमान -250 डिग्री फारेनहाइट से कम हो सकता है। इन परिस्थितियों में रोबोट को काम करना बड़ी चुनौती होगी। हालांकि, इस मिशन के जरिए चीन चंद्रमा पर पानी की खोज और भविष्य के मानव मिशन के लिए तैयारी कर रहा है, जो 2030 तक चंद्रमा पर अंतरिक्ष यात्रियों को भेजने की योजना का हिस्सा है।