Page Loader
चंद्र मिशन के लिए चीन ने चुने अपने स्पेससूट और रोवर के नाम
चंद्र मिशन के लिए चीन ने चुने अपने स्पेससूट और रोवर के नाम (तस्वीर: सोशल मीडिया)

चंद्र मिशन के लिए चीन ने चुने अपने स्पेससूट और रोवर के नाम

Feb 12, 2025
06:33 pm

क्या है खबर?

चीन ने अपने चंद्र मिशन के लिए मून बग्गी और स्पेससूट के नाम चुन लिए हैं। स्पेससूट का नाम 'वांगयू' रखा गया है, जिसका मतलब है 'ब्रह्मांड में झांकना', जबकि रोवर का नाम 'तानसुओ' रखा गया है, जिसका मतलब है 'अज्ञात की खोज करना'। ये नाम 9,000 से ज्यादा सुझावों में से चुने गए हैं। स्पेससूट चंद्रमा की कठोर वातावरण से सुरक्षा प्रदान कर करेगा। इसमें लाल धारियां हैं, जो डुनहुआंग ग्रोटो की उड़ती अप्सराओं से प्रेरित हैं।

 मिशन 

चीन का चंद्र मिशन और उसकी तैयारी

चीन अपने चंद्र मिशन के लिए कई नई तकनीकों पर काम कर रहा है। लैंडर और रोवर को सुरक्षित रूप से सतह पर उतारने के लिए खास डिजाइन बनाया गया है। क्रू मॉड्यूल का नाम 'मेंगझोउ' (ड्रीम बोट) और चंद्र लैंडर का नाम 'लान्यू' (एम्ब्रेसिंग द मून) रखा गया है। स्पेससूट को इस तरह तैयार किया गया है कि यह अंतरिक्ष यात्रियों को ठंड और चंद्रमा की हानिकारक धूल से बचा सके। यह धूल उपकरणों को नुकसान पहुंच सकता है।

लक्ष्य

चीन का चंद्रमा पर बड़ा लक्ष्य

चीन चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर रिसर्च स्टेशन बनाने की योजना पर काम कर रहा है। वह रूस और अन्य देशों के साथ मिलकर अंतरराष्ट्रीय चंद्र अनुसंधान स्टेशन (ILRS) बनाने की तैयारी में है। इस मिशन के तहत चांग'ई लैंडर और अन्य क्रू मिशनों के जरिए चंद्रमा पर स्थायी केंद्र बनाने की योजना है। चीन 2030 तक अपने अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा की सतह पर भेजना चाहता है और वहां बेस स्थापित करने की दिशा में काम कर रहा है।