Page Loader
चीन: शिनजियांग में दुनिया की सबसे लंबी एक्सप्रेसवे सुरंग 4 साल में बनकर तैयार, जानिए खासियत
चीन के शिनजियांग में दुनिया की सबसे लंबी एक्सप्रेसवे सुरंग का निर्माण कार्य पूरा

चीन: शिनजियांग में दुनिया की सबसे लंबी एक्सप्रेसवे सुरंग 4 साल में बनकर तैयार, जानिए खासियत

लेखन गजेंद्र
Dec 31, 2024
01:40 pm

क्या है खबर?

चीन ने शिनजियांग में दुनिया की सबसे लंबी एक्सप्रेसवे सुरंग का निर्माण कार्य 4 साल में पूरा कर लिया है। शिनजियांग चीन का स्वायत्तशासी क्षेत्र है। तियानशान शेंगली सुरंग 22.13 किलोमीटर लंबी है, जिसे तियानशान पर्वतों के माध्यम से यात्रा के समय को कम करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। सुरंग के चालू होने के बाद, यह उत्तरी और दक्षिणी शिनजियांग के बीच संपर्क में सुधार करेगा। बता दें कि शिनजियांग की दक्षिण-पश्चिम सीमा भारत से जुड़ी हुई है।

सुरंग

2020 में शुरू हुआ था निर्माण कार्य

चीन ने तियानशान सुरंग का निर्माण कार्य अप्रैल 2020 में शुरू किया था। इस दौरान कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था, जिसमें 3,000 मीटर से अधिक की ऊंचाई पर कई जटिल भूवैज्ञानिक स्थितियां सामने आई थी। परियोजना में चीन में सड़क निर्माण के लिए सुरंग खोदने वाली मशीन का पहली बार उपयोग हुआ, जिससे निर्माण में लगने वाला सामान्य समय 10 साल से घटकर मात्र 4 साल रह गया। निर्माण कार्य में 3,000 से अधिक श्रमिक लगे थे।

खासियत

सुरंग की क्या है खासियत?

22.13 किलोमीटर लंबी सुरंग तियानशान पर्वतों के बीच यात्रा का समय 3 घंटे से घटाकर करीब 20 मिनट कर देगी। सुरंग उत्तरी और दक्षिणी शिनजियांग के बीच संपर्क को बढ़ाएगी, जिससे सिल्क रोड आर्थिक बेल्ट के हिस्से के रूप में यूरेशियाई देशों तक चीन की पहुंच बढ़ेगी। सुरंग 319.72 किलोमीटर लंबे उरुमकी-युली एक्सप्रेसवे का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। सुरंग को 2025 में खोला जाएगा। सुरंग में दोहरी दिशा, चार लेन की डिजाइन है, जिसकी गति सीमा 100 किमी प्रतिघंटा है।

ट्विटर पोस्ट

सुरंग का वीडियो