NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / #NewsBytesExplainer: क्या लालू यादव की तरह अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बनाएंगे हेमंत सोरेन?
    अगली खबर
    #NewsBytesExplainer: क्या लालू यादव की तरह अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बनाएंगे हेमंत सोरेन?
    हेमंत सोरेन के अपनी पत्नी कल्पना सोरेन को मुख्यमंत्री बनाने की अटकलें हैं

    #NewsBytesExplainer: क्या लालू यादव की तरह अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बनाएंगे हेमंत सोरेन?

    लेखन महिमा
    Jan 30, 2024
    07:05 pm

    क्या है खबर?

    झारखंड के मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के प्रमुख हेमंत सोरेन जमीन घोटाले मामले में एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय (ED) के घेरे में हैं।

    अब खबरें है कि वह गिरफ्तार होने की स्थिति में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की तरह अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बना सकते हैं।

    आइए जानते हैं कि कि क्यों हेमंत की पत्नी को मुख्यमंत्री बनाए जाने की खबरें चर्चा में हैं और ये पूरी याजना क्या है।

    कल्पना सोरेन 

    कल्पना सोरेन कौन हैं?

    कल्पना ओडिशा के मयूरभंज के एक व्यवसायी परिवार से हैं। उनका जन्म 1976 में रांची में हुआ था। 43 वर्षीय कल्पना ने निजी स्कूल से पढ़ाई की और रांची के एक सरकारी कॉलेज से स्नातकोत्तर पूरा किया।

    7 फरवरी, 2006 में हेमंत सोरेन से उनका विवाह हुआ। कल्पना एक निजी स्कूल चलाती हैं और एकल व्यवसायी महिला हैं।

    यदि हेमंत उन्हें मुख्यमंत्री बनाते हैं तो वह ऐसी राजनीतिक स्थिति को संभालने में सक्षम साबित हो सकती हैं।

    कारण

    हेमंत क्यों पत्नी को बना सकते हैं मुख्यमंत्री?

    ED रांची में भारतीय सेना की भूमि की बिक्री में हुई गड़बड़ी की जांच कर रही है और मामले में सोरेन पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है।

    मामले में 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। ED ने हेमंत से पूछताछ के लिए 10वां समन भेजकर 29 या 30 जनवरी को पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन किसी तरह पूछताछ से बचने के प्रयास कर रहे हैं।

    इसके अलावा हेमंत खनन घोटाले में भी घिरे हुए हैं।

    गिरफ्तारी

    हेमंत की गिरफ्तारी तय क्यों मानी जा रही है?

    ED के शीर्ष सूत्रों ने इंडिया टुडे को बताया कि जांच के दौरान जो सबूत मिले हैं, वो हेमंत की गिरफ्तारी के लिए पर्याप्त हैं।

    जमीन घोटाले मामले के अलावा ED का दावा है कि झारखंड में अवैध खनन घोटाले में भी हेमंत के संबंध सामने आए हैं।

    सूत्रों ने कहा कि ED के पास हेमंत को अपराध की कमाई से खरीदी गई बेनामी संपत्तियों से जोड़ने के दस्तावेजी सबूत भी हैं।

    इन तथ्यों से शायद हेमंत भी वाकिफ हैं।

    प्लान बी

    गिरफ्तारी से पहले रांची में 'प्लान बी' की तैयारी में हेमंत  

    ED की पूछताछ से बचने के लिए हेमंत दिल्ली गए थे, लेकिन जांच एजेंसी वहां भी पहुंच गई।

    इस बीच हेमंत दिल्ली से 'गायब' हो गए और करीब 24 घंटे बाद वह रांची में दिखाई दिए।

    रांची पहुंचते ही उन्होंने सबसे पहले सत्तारूढ़ गठबंधन के विधायकों के साथ बैठक की।

    रिपोर्ट्स के अनुसार, गिरफ्तारी की संभावनाओं के बीच हेमंत 'प्लान बी' को लेकर चर्चा कर रहे हैं और 'प्लान बी' हेमंत की पत्नी कल्पना को बताया जा रहा है।

    प्लान बी

    हेमंत के पत्नी को मुख्यमंत्री बनाने की अटकलें क्यों?

    दरअसल, हेमंत की बैठक में विधायक न होने के बावजूद कल्पना शामिल थीं, जिससे अटकलों का बाजार गरम है।

    इससे पहले एक विधायक ने अपनी सीट से इस्तीफा दिया था, ताकि अगर कल्पना को मुख्यमंत्री बनाया जाए तो वहां से विधायक बन सकें।

    कुछ ऐसा ही 26 साल पहले हुआ था। बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव पर जब गिरफ्तारी की तलवार लटक रही थी, तब कुर्सी बचाने के लिए उन्होंने पत्नी राबड़ी देवी को मुख्यमंत्री बना दिया था।

    इस्तीफा 

    भाजपा का दावा- कल्पना के लिए खाली कराई गई गांडेय सीट

    JMM विधायक सरफराज अहमद ने जब गांडेय सीट से इस्तीफा दिया तो भाजपा ने कहा कि यह सीट कल्पना के लिए खाली कराई गई है, ताकि हेमंत सरकार पर नियंत्रण बनाए रख सकें।

    भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा था, "हेमंत मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे, झारखंड की अगली मुख्यमंत्री उनकी पत्नी कल्पना होंगी।"

    अब हेमंत के विधायक दल की बैठक में कल्पना की उपस्थिति ने कल्पना के मुख्यमंत्री बनने की संभावना को और बल दिया है।

    बाधा

    कल्पना के मुख्यमंत्री बनने की राह में क्या कोई बाधा है?

    रांची के एक वरिष्ठ पत्रकार इंडिया टुडे से कहा, "इसमें कोई संदेह नहीं कि कल्पना मुख्यमंत्री पद संभालेंगी और पार्टी में सभी लोग उन्हें स्वीकार करेंगे।"

    हालांकि, कल्पना के अलावा हेमंत के छोटे भाई बसंत भी विधायक हैं। इसके अलावा हेमंत के बड़े भाई की पत्नी सीता सोरेन भी विधायक हैं।

    सीता सोरेन की 2 बेटियां भी विधायक हैं, लेकिन इनमें से कोई भी फिलहाल कल्पना के लिए कोई खतरा नहीं हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    झारखंड
    हेमंत सोरेन
    प्रवर्तन निदेशालय (ED)
    #NewsBytesExplainer

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    झारखंड

    झारखंड महिला सुपरवाइजर प्रतियोगी परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी, भरे जाएंगे 444 पद झारखंड कर्मचारी चयन आयोग
    झारखंड में निकली सरकारी भर्ती, आज से करें आवेदन झारखंड कर्मचारी चयन आयोग
    पूर्वोत्तर समेत कई राज्यों में भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट भारतीय मौसम विभाग
    झारखंड से दिल्ली जा रही सियालदह राजधानी एक्सप्रेस में गोलीबारी, बाल-बाल बचे लोग दिल्ली

    हेमंत सोरेन

    झारखंड हाई कोर्ट ने दिए मुख्यमंत्री और उनके रिश्तेदारों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग जांच के आदेश झारखंड
    झारखंड: ED ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबी को किया गिरफ्तार, घर पर मिली थीं AK-47 झारखंड
    झारखंड: क्या अयोग्य घोषित होंगे मुख्यंमत्री हेमंत सोरेन? चुनाव आयोग ने राज्यपाल को भेजी रिपोर्ट झारखंड
    झारखंड: सियासी संकट के बीच मुख्यमंत्री सोरेन ने की विधायकों के साथ नाव की सवारी झारखंड

    प्रवर्तन निदेशालय (ED)

    ED के सामने पेश नहीं होंगे अरविंद केजरीवाल, विपश्यना पर जाएंगे- AAP नेता अरविंद केजरीवाल
    शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान की बढ़ीं मुश्किलें, मिला ED का नोटिस शाहरुख खान
    अरविंद केजरीवाल ED के सामने पेश नहीं होंगे, विपश्यना शिविर के लिए रवाना हुए अरविंद केजरीवाल
    जमीन के बदले नौकरी मामला: लालू यादव और तेजस्वी को ED का समन, पूछताछ को बुलाया लालू प्रसाद यादव

    #NewsBytesExplainer

    #NewsBytesExplainer: राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' से विपक्ष को कितनी मजबूती मिलेगी? राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer: कैसे तय होती है फिल्मों की कमाई और कितना होता है वितरकों का हिस्सा? बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    इंडिगो के विमान में आखिर क्या हुआ था और यात्री ने पायलट को थप्पड़ क्यों मारा? इंडिगो
    मालदीव में भारतीय सैनिक क्यों तैनात हैं और उन्हें क्यों हटाना चाहती है वहां की सरकार? मालदीव
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025