NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / कौन हैं शैली ओबरॉय, जो चुनी गईं दिल्ली की नई मेयर?
    अगली खबर
    कौन हैं शैली ओबरॉय, जो चुनी गईं दिल्ली की नई मेयर?
    शैली ओबरॉय दिल्ली की मेयर चुनी गईं

    कौन हैं शैली ओबरॉय, जो चुनी गईं दिल्ली की नई मेयर?

    लेखन सकुल गर्ग
    Feb 22, 2023
    06:53 pm

    क्या है खबर?

    आम आदमी पार्टी (AAP) की उम्मीदवार शैली ओबरॉय दिल्ली की नई मेयर चुनी गई हैं।

    उन्होंने अपनी प्रतिद्वंदी और भाजपा उम्मीदवार रेखा गुप्ता को 34 वोटों से हराया। बुधवार को आयोजित हुए चुनाव में ओबरॉय को 150 वोट मिले, जबकि गुप्ता 116 वोट ही हासिल कर सकीं।

    दिल्ली को ओबरॉय के रूप में 10 साल में पहली बार महिला मेयर मिली है। आइए दिल्ली की नई मेयर के बारे में विस्तार से जानते हैं।

    चुनाव 

    पहली बार पार्षद बनी थीं ओबरॉय 

    शैली ओबरॉय 2013 में AAP में शामिल हुई थीं और दिल्ली के पूर्वी पटेल नगर (वार्ड 86) से पार्षद हैं। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार दीपाली कपूर पर मात्र 269 वोटों से जीत दर्ज की थी।

    ओबरॉय ने पहली बार दिल्ली नगर निगम (MCD) का चुनाव लड़ा था और उन्होंने दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष आदेश गुप्ता के प्रभाव वाले इलाके से जीत दर्ज कर सभी को चौंका दिया था।

    पेशा

    DU में असिस्टेंट प्रोफेसर रह चुकी हैं शैली

    39 वर्षीय शैली ओबरॉय दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में असिस्टेंट प्रोफेसर रह चुकी हैं। उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से दर्शनशास्त्र में PhD की डिग्री हासिल की है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से वाणिज्य में स्नातकोत्तर की पढ़ाई की थी।

    मेधावी छात्र रहीं शैली इंडियन कॉमर्स एसोसिएशन (ICA) की आजीवन सदस्य भी हैं। उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के विभिन्न सम्मेलनों में कई पुरस्कार भी हासिल किए हैं।

    संपत्ति 

    ओबरॉय के पास कितनी संपत्ति है?

    एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की रिपोर्ट के मुताबिक, शैली ओबरॉय के पास 23.69 लाख रुपये की संपत्ति है।

    ओबरॉय द्वारा MCD चुनाव के समय दाखिल किए गए हलफनामे के मुताबिक, उनके पास 1.75 लाख रुपये के गहने और 8.86 लाख रुपये का बीमा है। इसके अलावा बैंकों, वित्तीय संस्थानों और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों में उनकी कुल 7.19 लाख रुपये की धनराशि जमा है। उनके पास 12,500 रुपये की कुल नकदी भी है।

    याचिका 

    शैली ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की थी अहम याचिका

    बता दें कि शैली ओबरॉय ने मेयर का चुनाव निष्पक्ष और समयबद्ध तरीके से कराने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका भी दाखिल की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि चुनाव में मनोनीत पार्षदों को वोटिंग का अधिकार नहीं है, लेकिन भाजपा उनसे वोटिंग करवाना चाहती है।

    इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में अगली बैठक में चुनाव पूर्ण कराने का निर्देश देते हुए कहा था कि उपराज्यपाल द्वारा मनोनीत पार्षद वोट नहीं डाल सकेंगे।

    बयान

    जीत के बाद क्या बोलीं ओबरॉय?

    शैली ओबरॉय ने दिल्ली का मेयर चुने जाने के बाद कहा, "मैं आप सभी को विश्वास दिलाती हूं कि मैं इस सदन को संवैधानिक तरीके से चलाऊंगी। मुझे उम्मीद है कि सभी पार्षद सदन की गरिमा बनाए रखेंगे और इसके सुचारू संचालन में अपना सहयोग करेंगे।"

    उन्होंने आगे कहा, "मैं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, दिल्ली की जनता और सभी पार्षदों, विधायकों और सांसदों का धन्यवाद करना चाहती हूं।"

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    दिल्ली नगर निगम
    आम आदमी पार्टी समाचार

    ताज़ा खबरें

    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स
    यूक्रेन का रूस के एयरबेस पर बड़ा ड्रोन हमला, मार गिराए 40 बमवर्षक विमान रूस समाचार
    आमिर खान ने रीना दत्ता के साथ अपनी शादी को बताया 'जवानी का जोश'  आमिर खान
    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: कीसी कार्टी ने अपने वनडे करियर का चौथा शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    दिल्ली

    RTE: निजी स्कूलों में गरीब बच्चों के निशुल्क प्रवेश की प्रक्रिया अगले हफ्ते से होगी शुरू शिक्षा
    दिल्ली: JNU के पूर्व छात्र शरजील इमाम जामिया नगर हिंसा मामले में हुए बरी  शरजील इमाम
    दिल्ली शराब नीति घोटाला: भाजपा का मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रदर्शन, मांगा इस्तीफा अरविंद केजरीवाल
    दिल्ली: अमेरिकन एयरलाइंस ने न्यूयॉर्क जा रही कैंसर पीड़ित महिला को विमान से उतारा  न्यूयॉर्क

    दिल्ली नगर निगम

    दिल्ली: युवक ने नगर निगम की स्कूल में घुसकर किया दो छात्राओं का यौन उत्पीड़न दिल्ली
    दिल्ली: शाहीन बाग में अतिक्रमण विरोधी अभियान, लोगों के जबरदस्त विरोध के बाद वापस लौटीं बुलडोजर शाहीन बाग
    दिल्ली: अब न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी और मंगोलपुरी में अतिक्रमण हटाओ अभियान, AAP विधायक हिरासत में दिल्ली
    दिल्ली: मदनपुर खादर में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान झड़प, AAP विधायक हिरासत में दिल्ली

    आम आदमी पार्टी समाचार

    AAP को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलना तय, जानें क्या कहते हैं नियम गुजरात
    विधानसभा चुनाव नतीजे: गुजरात में भाजपा की शानदार जीत, हिमाचल में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत विधानसभा चुनाव
    दिल्ली: भाजपा और AAP ने एक-दूसरे पर लगाए पार्षदों को खरीदने की कोशिश का आरोप दिल्ली नगर निगम
    दिल्ली: MCD चुनाव में मिली हार के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष आदेश गुप्ता का इस्तीफा दिल्ली नगर निगम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025