NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / AAP की शैली ओबरॉय बनीं दिल्ली की नई मेयर, चुनाव में भाजपा उम्मीदवार को हराया  
    अगली खबर
    AAP की शैली ओबरॉय बनीं दिल्ली की नई मेयर, चुनाव में भाजपा उम्मीदवार को हराया  
    दिल्ली नगर निगम के मेयर के चुनाव में AAP उम्मीदवार ने जीत दर्ज की

    AAP की शैली ओबरॉय बनीं दिल्ली की नई मेयर, चुनाव में भाजपा उम्मीदवार को हराया  

    लेखन सकुल गर्ग
    Feb 22, 2023
    05:07 pm

    क्या है खबर?

    दिल्ली नगर निगम (MCD) के मेयर के लिए बुधवार को हुए चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) की उम्मीदवार शैली ओबरॉय ने जीत दर्ज की। उन्होंने अपनी प्रतिद्वंदी और भाजपा की उम्मीदवार रेखा गुप्ता को हराया। उन्हें 150 वोट मिले।

    चौथी बार में दिल्ली के मेयर का चुनाव हुआ है और AAP और भाजपा के पार्षदों के हंगामे के कारण तीन बार दिल्ली के मेयर, डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों के चुनाव को स्थगित करना पड़ा था।

    जानकारी

    जीत के बाद क्या बोलीं ओबरॉय?

    दिल्ली की मेयर चुने जाने पर शैली ओबरॉय ने कहा, "मैं आप सभी को विश्वास दिलाती हूं कि मैं इस सदन को संवैधानिक तरीके से चलाऊंगी। मुझे उम्मीद है कि सभी पार्षद सदन की गरिमा बनाए रखेंगे और इसके सुचारू संचालन में अपना सहयोग करेंगे।"

    ट्वीट

    दिल्ली की जनता की जीत हुई और गुंडागर्दी की हार- केजरीवाल

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शैली ओबरॉय की जीत पर उनको बधाई दी।

    उन्होंने ट्वीट किया, 'गुंडे हार गए, जनता जीत गई। दिल्ली नगर निगम में आज दिल्ली की जनता की जीत हुई और गुंडागर्दी की हार। शैली ओबरॉय के मेयर चुने जाने पर दिल्ली की जनता को बधाई।'

    वहीं उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली नगर निगम में पहली बार AAP का मेयर बनने पर सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी और दिल्ली की जनता का आभार जताया।

    परिचय

    DU में असिस्टेंट प्रोफेसर रह चुकी हैं शैली ओबरॉय

    शैली ओबरॉय दिल्ली की पूर्वी पटेल नगर (वार्ड 86) से पार्षद चुनी गई थीं।

    पहली बार चुनाव जीतकर पार्षद बनीं 39 वर्षीय शैली ओबरॉय दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में असिस्टेंट प्रोफेसर रह चुकी हैं। उन्होंने दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष आदेश गुप्ता के प्रभाव वाले इलाके से जीत दर्ज कर सभी को चौंका दिया था।

    मटिया महल (वार्ड 76) से पार्षद आले मोहम्मद इकबाल दिल्ली नगर निगम के डिप्टी मेयर चुने गए हैं।

    आदेश 

    सुप्रीम कोर्ट ने दिया था चुनाव करवाने का आदेश 

    बता दें कि मेयर का चुनाव तीन बार टलने के बाद AAP ने जल्द से जल्द चुनाव कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने अगली बैठक में चुनाव पूर्ण कराने का निर्देश दिया था।

    इसके अलावा कोर्ट ने यह भी कहा था कि MCD मेयर चुनाव में उपराज्यपाल द्वारा मनोनीत पार्षद वोट नहीं डाल सकेंगे।

    कोर्ट के आदेश के बाद ही आज ये वोटिंग हुई है।

    नतीजे

    क्या रहे थे MCD चुनाव के नतीजे?

    MCD चुनाव में AAP ने 250 में से कुल 134 सीटों पर जीत दर्ज की थी, वहीं भाजपा ने 104 और कांग्रेस ने नौ सीटों पर जीत दर्ज की। वोट शेयर की बात करें तो AAP को चुनाव में 42 प्रतिशत से अधिक वोट मिले थे, जबकि 2017 में हुए पिछले चुनाव में उसे मात्र 25 प्रतिशत वोट मिले थे।

    बता दें कि भाजपा का वोट शेयर पिछले चुनाव में 35.5 प्रतिशत से बढ़कर 39 प्रतिशत हो गया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली नगर निगम
    दिल्ली
    आम आदमी पार्टी समाचार
    भाजपा समाचार

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    दिल्ली नगर निगम

    एक होंगे दिल्ली के तीनों नगर निगम, केंद्रीय कैबिनेट ने दी विधेयक को मंजूरी आम आदमी पार्टी समाचार
    हिम्मत है तो समय पर MCD चुनाव कराए भाजपा, जीती तो राजनीति छोड़ देंगे- केजरीवाल आम आदमी पार्टी समाचार
    दिल्ली: युवक ने नगर निगम की स्कूल में घुसकर किया दो छात्राओं का यौन उत्पीड़न दिल्ली
    दिल्ली: शाहीन बाग में अतिक्रमण विरोधी अभियान, लोगों के जबरदस्त विरोध के बाद वापस लौटीं बुलडोजर शाहीन बाग

    दिल्ली

    दिल्ली: ग्रीन कॉरिडोर ने बचाई मरीज की जान, 12 मिनट में AIIMS से फोर्टिस पहुंचा दिल  दिल्ली पुलिस
    सर्दियों में डेट के लिए बेहतरीन हैं दिल्ली के ये 5 रेस्टोरेंट लाइफस्टाइल
    RTE: निजी स्कूलों में गरीब बच्चों के निशुल्क प्रवेश की प्रक्रिया अगले हफ्ते से होगी शुरू शिक्षा
    दिल्ली: JNU के पूर्व छात्र शरजील इमाम जामिया नगर हिंसा मामले में हुए बरी  शरजील इमाम

    आम आदमी पार्टी समाचार

    गुजरात विधानसभा चुनाव परिणाम: AAP के प्रदेशाध्यक्ष गोपाल इटालिया कतारगाम सीट से हारे गुजरात चुनाव
    हिमाचल प्रदेश चुनाव: कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत, AAP का खाता भी नहीं खुला हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव
    AAP को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलना तय, जानें क्या कहते हैं नियम गुजरात
    विधानसभा चुनाव नतीजे: गुजरात में भाजपा की शानदार जीत, हिमाचल में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत विधानसभा चुनाव

    भाजपा समाचार

    दिल्ली मेयर चुनाव का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, AAP उम्मीदवार शैली ओबरॉय ने दायर की याचिका दिल्ली
    कैप्टन अमरिंदर सिंह हो सकते हैं महाराष्ट्र के अगले राज्यपाल, अटकलें तेज अमरिंदर सिंह
    त्रिपुरा विधानसभा चुनाव: भाजपा ने 60 सीटों में से 48 सीटों के उम्मीदवार किए घोषित त्रिपुरा
    DMK ने 2021-22 में विज्ञापन पर खर्च की 87 प्रतिशत राशि, भाजपा रही पीछे चुनाव आयोग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025