NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / महाराष्ट्र: उद्धव गुट का बड़ा दावा, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को इस्तीफा देने के लिए कहा गया 
    अगली खबर
    महाराष्ट्र: उद्धव गुट का बड़ा दावा, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को इस्तीफा देने के लिए कहा गया 
    उद्धव गुट ने किया मुख्यमंत्री शिंदे के इस्तीफे को लेकर दावा

    महाराष्ट्र: उद्धव गुट का बड़ा दावा, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को इस्तीफा देने के लिए कहा गया 

    लेखन सकुल गर्ग
    Jul 08, 2023
    01:43 pm

    क्या है खबर?

    महाराष्ट्र में जारी सियासी हलचल थमने का नाम नहीं ले रही है।

    शिवसेना (उद्धव बालसाहेब ठाकरे) ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि महाराष्ट्र सरकार में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के बागी विधायकों के शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को इस्तीफा देने के लिए कहा गया है।

    उद्धव गुट के नेता और पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार में जल्द बदलाव भी किया जा सकता है।

    पत्र 

    शिवसेना के दोनों गुटों के विधायकों को हुआ नोटिस जारी 

    महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने शनिवार को बताया कि शिवसेना के दोनों गुटों के विधायकों को नोटिस जारी कर अयोग्यता के मुद्दे पर जवाब देने के लिए कहा गया है।

    जिन विधायकों को नोटिस जारी हुआ है, उनमें शिंदे गुट के 40 विधायक, जबकि उद्धव गुट के 14 विधायक शामिल हैं।

    बता दें कि पिछले साल मई में शिंदे द्वारा उद्धव के खिलाफ की गई बगावत के बाद शिवसेना 2 धड़ों में बंट गई थी।

    मांग

    उद्धव गुट ने शिंदे गुट के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में डाली अर्जी 

    उद्धव गुट ने एकनाथ शिंदे को शिवसेना का नाम और चुनाव चिन्ह देने के चुनाव आयोग के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर तत्काल सुनवाई की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट के सामने एक अर्जी दाखिल की है।

    गुट ने अपनी अर्जी में आरोप लगाया कि शिंदे गैर-कानूनी तरीके से पार्टी के चुनाव चिन्ह का इस्तेमाल कर रहे हैं।

    शिवसेना के नाम और चुनाव चिन्ह का फैसला चुनाव आयोग पहुंचा था, जिसमें शिंदे पक्ष की जीत हुई थी।

    बैठक 

    मुख्यमंत्री शिंदे और उपमुख्यमंत्री फड़णवीस के बीच हुई बैठक

    महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने लगातार शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन मुख्यमंत्री शिंदे के साथ बैठक की।

    बतौर रिपोर्ट्स, करीब 2 घंटे तक चली इस बैठक में महाराष्ट्र सरकार के मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर चर्चा हुई।

    दरअसल, NCP के बागी नेता अजित पवार के उपमुख्यमंत्री बनने के बाद से ही अटकलें लगाई जा रही हैं कि महाराष्ट्र में जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा, जिनमें शिवसेना और भाजपा के नए चेहरों को जगह मिल सकती है।

    दावा 

    क्या उद्धव के खेमे में वापस जा सकते हैं शिंदे गुट के विधायक?

    हाल ही में उद्धव गुट के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय राउत ने दावा किया था कि NCP के बागी विधायकों के सरकार में शमिल होने के बाद से शिंदे गुट के करीब 20 विधायक उनके संपर्क में हैं। दावा किया गया था कि इन विधायकों के बीच मंत्रिमंडल में जगह कम होने को लेकर नाराजगी है।

    इसके बाद से ही अटकलें लगाई जा रही हैं शिंदे गुट के कुछ विधायक वापस उद्धव गुट में शामिल हो सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र सरकार
    महाराष्ट्र की राजनीति
    एकनाथ शिंदे

    ताज़ा खबरें

    नरेंद्र मोदी का भाजपा नेताओं को साफ संदेश, कहा- टिकट वितरण में जमींदारी प्रथा नहीं चलेगी नरेंद्र मोदी
    'शैतान' से लेकर 'स्त्री 2' तक, ये हैं बॉलीवुड की 5 सबसे कमाऊ हॉरर फिल्में बॉलीवुड समाचार
    नया AI टेस्ट बताएगा कौन से पुरुषों को प्रोस्टेट कैंसर दवा से होगा फायदा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    पाकिस्तान से सटे राज्यों में 31 मई को 'ऑपरेशन शील्ड', मॉक ड्रिल में क्या-क्या होगा? जम्मू-कश्मीर

    महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र: क्रिप्टोकरेंसी धोखाधड़ी में 36 लाख रुपये गंवाने वाले व्यक्ति को एक साल बाद वापस मिले पैसे ठाणे
    साइबर जालसाजों ने व्यक्ति से की 1.27 करोड़ की ठगी, फ्लैट बेच जमा किए थे पैसे साइबर अपराध
    महाराष्ट्र: पालघर में सिनेमाघर के अंदर घुसे हिंदू संगठन के लोग, रोकी 'आदिपुरुष' की स्क्रीनिंग आदिपुरुष फिल्म
    पुणे: नेत्रहीन होने के कारण महिला बैंक कर्मी को नहीं मिला गैस कनेक्शन रसोई गैस

    महाराष्ट्र सरकार

    कभी ऑटो रिक्शा चलाने वाले एकनाथ शिंदे बने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, जानिये कैसा रहा सफर शिवसेना समाचार
    महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री बने एकनाथ शिंदे से जुड़े दिलचस्प तथ्य महाराष्ट्र
    शरद पवार ने जताई मध्यावधि चुनाव की संभावना, कहा- छह महीने में गिर जाएगी शिंदे सरकार उद्धव ठाकरे
    महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, ठाणे नगर निगम के 66 पार्षद शिंदे गुट में शामिल ठाणे

    महाराष्ट्र की राजनीति

    मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद उद्धव ठाकरे का पहला इंटरव्यू, कही ये अहम बातें महाराष्ट्र
    शिंदे खेमे का दावा- भाजपा के साथ जाने को तैयार थे उद्धव ठाकरे, ये थी शर्त उद्धव ठाकरे
    महाराष्ट्र में 40 दिन बाद हुआ कैबिनेट का विस्तार, 18 मंत्रियों ने ली शपथ महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र: संजय राठौड़ को मंत्री बनाने पर सवाल, खुदकुशी मामले में सामने आ चुका है नाम महाराष्ट्र

    एकनाथ शिंदे

    दिशा सालियान मामला: आदित्य ठाकरे के नार्को टेस्ट की मांग, किया पलटवार आदित्य ठाकरे
    सीमा विवाद: महाराष्ट्र विधानसभा में प्रस्ताव पास, शिंदे ने की कर्नाटक के 'मराठी विरोध' की निंदा महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र विधानसभा में लोकायुक्त बिल पास, मुख्यमंत्री व मंत्री परिषद आयेंगे दायरे में महाराष्ट्र
    अलविदा 2022: हिजाब से लेकर नुपुर शर्मा तक, साल के 5 सबसे बड़े विवाद नुपुर शर्मा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025