NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / दिल्ली: लड़की को कार से घसीट कर मारने के मामले में अब तक क्या-क्या हुआ?
    देश

    दिल्ली: लड़की को कार से घसीट कर मारने के मामले में अब तक क्या-क्या हुआ?

    दिल्ली: लड़की को कार से घसीट कर मारने के मामले में अब तक क्या-क्या हुआ?
    लेखन नवीन
    Jan 02, 2023, 02:13 pm 1 मिनट में पढ़ें
    दिल्ली: लड़की को कार से घसीट कर मारने के मामले में अब तक क्या-क्या हुआ?
    दिल्ली में कारसवारों ने लड़की को कई किलोमीटर तक घसीटा

    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बीते रविवार एक 20 वर्षीय लड़की की स्कूटी को एक कार ने टक्कर मार दी और फिर उस कई किलोमीटर तक घसीटा, जिससे लड़की की दर्दनाक मौत हो गई। घटना पर दिल्ली महिला आयोग (DCW), दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपना आक्रोश जताते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। दिल्ली पुलिस ने सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

    क्या है पूरा मामला?

    दिल्ली पुलिस के मुताबिक, घटना कंझावला-सुल्तानपुरी रोड की है। रविवार सुबह 3:20 बजे एक कार ने स्कूटी सवार लड़की को टक्कर मार दी और फिर उसे घसीटते हुए कई किलोमीटर तक अपने साथ ले गई। इसे हादसे का एक प्रत्यक्षदर्शी गवाह भी है। दीपक दहिया इस रोड पर हलवाई की दुकान चलाते हैं। उन्होंने ही पुलिस को इसकी सूचना दी थी कि एक तेज रफ्तार कार लड़की को घसीटते हुए ले जा रही है और उसकी मौत गई है।

    प्रत्यक्षदर्शी बोला-आरोपियों ने लड़की को घंटों और कई किलोमीटर घसीटा

    दहिया ने बताया, "टक्कर के कुछ देर बाद कार ने यू-टर्न लिया और लड़की तभी भी वाहन के नीचे ही फंसी हुई थी। नशे में धुत आरोपी कार को यूं ही गोल-गोल घुमाते रहे।" उन्होंने कहा, "मैंने उन्हें कई बार रोकने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने वाहन नहीं रोका। उन्होंने लड़की को करीब डेढ़ घंटे और करीब 20 किलोमीटर तक घसीटा।" दहिया ने अपनी बाइक से कार का पीछा भी किया और पुलिस को इसकी सूचना दी।

    दिल्ली महिला आयोग ने पुलिस से पूछे सवाल

    DWC प्रमुख स्वाति मालीवाल ने मामले में दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी करते हुए उससे कुछ सवाल किए हैं। उन्होंने पूछा, "क्या लड़की से साथ कोई यौन शोषण हुआ था? कितने किलोमीटर तक गाड़ी से लड़की को घसीटा गया? क्या पूरे रास्ते में कोई चेक पोस्ट या PCR मौजूद नहीं थी? घटनास्थल से हुई PCR कॉल पर क्या त्वरित कार्रवाई हुई? आरोपियों के खिलाफ क्या पहले से कोई मुकदमा दर्ज है?'

    मुख्यमंत्री केजरीवाल बोले- आरोपियों को मिलनी चाहिए फांसी

    रविवार को हुई इस घटना पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जो हुआ वो बेहद शर्मनाक है और वह उम्मीद करते हैं कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी और उन्हें फांसी मिलनी चाहिए। वहीं उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने कहा, 'कंझावला-सुल्तानपुरी में हुए इस अमानवीय अपराध से मेरा सिर शर्म से झुक गया है। आरोपियों की इस राक्षसी संवेदनहीनता से मैं स्तब्ध हूं। पीड़ित परिवार की हरसंभंव मदद की जाएगी।'

    दिल्ली पुलिस बोली- लड़की से नहीं हुआ कोई यौन दुर्व्यवहार

    ANI के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी अभियुक्तों की पहचान गाड़ी के नंबर के आधार पर की गई। बाहरी दिल्ली डीसीपी हरेंद्र सिंह ने बताया, "लड़की के शरीर का पिछला हिस्सा और सिर के पीछे का भाग बुरी तरह घिस गया था। यह मामला केवल एक्सीडेंट का है और पीड़िता से कोई यौन दुर्व्यवहार नहीं हुआ। इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।"

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    दिल्ली
    दिल्ली पुलिस
    दिल्ली में अपराध
    महिलाओं के खिलाफ अपराध

    दिल्ली

    दिल्लीः रोहिणी में किराए के कमरे में मिला आगरा की महिला का शव, लिव-इन पार्टनर गायब दिल्ली पुलिस
    क्या है सम्मेद शिखर विवाद, जिसे लेकर देशभर में जैन समुदाय कर रहा है प्रदर्शन? झारखंड
    दिल्ली: पति ने की पत्नी और उसके प्रेमी की हत्या, पुलिस ने 6 घंटे में दबोचा हत्या
    नए साल पर दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 18,000 से अधिक पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात दिल्ली पुलिस

    दिल्ली पुलिस

    भारत जोड़ो यात्राः राहुल गांधी ने खुद तोड़ा प्रोटोकॉल, सुरक्षा में ढील पर बोली दिल्ली पुलिस भारत जोड़ो यात्रा
    कांग्रेस का राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक का दावा, केंद्र सरकार को लिखा पत्र भारत जोड़ो यात्रा
    श्रद्धा हत्याकांड: दिल्ली पुलिस के हाथ लगी अहम ऑडियो क्लिप, श्रद्धा से लड़ रहा है आफताब दिल्ली
    श्रद्धा हत्याकांडः आफताब पूनावाला ने जमानत याचिका वापस ली, वकील ने कहा- गलती से हुई दायर दिल्ली

    दिल्ली में अपराध

    दिल्ली: द्वारका में 17 वर्षीय छात्रा पर एसिड अटैक, स्थिति नाजुक; 3 आरोपी गिरफ्तार दिल्ली
    दिल्ली से लापता हुए बच्चे का सिर कटा शव मेरठ में मिला, मानव बलि का शक दिल्ली
    दिल्ली: श्रद्धा हत्याकांड जैसा एक और मामला, मां-बेटे ने पति के कई टुकड़े कर फेंके दिल्ली
    श्रद्धा हत्याकांड: महरौली जंगल से खोपड़ी और जबड़ा बरामद, कराई जाएगी DNA जांच दिल्ली

    महिलाओं के खिलाफ अपराध

    राष्ट्रीय महिला आयोग को 2022 में मिलीं 30,957 शिकायतें, आठ सालों में सबसे अधिक राष्ट्रीय महिला आयोग
    मध्य प्रदेश: युवक ने बहन को तंग करने का किया विरोध, आरोपी के परिवार ने कर दी हत्या मध्य प्रदेश
    उत्तर प्रदेश: स्पोर्ट्स बाइक न मिलने पर दिया तीन तलाक, सास की सदमे से मौत उत्तर प्रदेश
    उत्तर प्रदेश: बच्चा नहीं होने पर पति ने पत्नी के प्राइवेट पार्ट पर मारा ब्लेड लखनऊ

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023