NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / स्मृति ईरानी का राहुल पर पलटवार, बोलीं- कभी भारत माता की हत्या की बात नहीं हुई 
    अगली खबर
    स्मृति ईरानी का राहुल पर पलटवार, बोलीं- कभी भारत माता की हत्या की बात नहीं हुई 
    स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

    स्मृति ईरानी का राहुल पर पलटवार, बोलीं- कभी भारत माता की हत्या की बात नहीं हुई 

    लेखन सकुल गर्ग
    Aug 09, 2023
    03:19 pm

    क्या है खबर?

    केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बुधवार को लोकसभा में केंद्र सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान विपक्ष पर निशाना साधा।

    उन्होंने राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि मणिपुर देश का अभिन्न अंग है और वह कभी खंडित नहीं हुआ था, ना हुआ है और ना कभी होगा।

    ईरानी ने कहा कि केंद्र सरकार मणिपुर पर चर्चा करने के लिए तैयार है, लेकिन विपक्ष लगातार इससे भाग रहा है।

    बयान 

    भारत मां की हत्या की बात पर मेज थपथपाई गई- ईरानी

    ईरानी ने अपने भाषण की शुरुआत में कहा, "भारत के संसदीय इतिहास में आज तक भारत मां की हत्या की बात नहीं हुई और ऐसा करने वाले कभी मेज नहीं थपथपाते हैं। कांग्रेसियों ने बैठकर मां की हत्या के लिए मेज थपथपाई है।"

    राहुल ने इससे पहले अपने संबोधन के दौरान भाजपा को देशद्रोही बताते हुए कहा था कि भाजपा ने मणिपुर में भारत माता की हत्या कर दी है।

    हमला 

    कांग्रेस का इतिहास खून से भरा हुआ- ईरानी 

    ईरानी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, "इनका इतिहास खून से सना है। जिन लोगों की हत्या हुई, वे इन लोगों को न्याय के कटघरे में नहीं ला सके। इसलिए मैं उनका जिक्र सदन में कर रही हूं। ये लोग कई चीजों पर मौन थे और आज भी मौन हैं।"

    इसके बाद ईरानी ने आपातकाल, 1984 के सिख विरोधी दंगों और 1990 की दशक में जम्मू-कश्मीर में कश्मीरी पंडितों के नरसंहार का जिक्र किया।

    बयान

    कश्मीर पंडितों के मुद्दे पर ये बोलीं ईरानी 

    ईरानी ने कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचार का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने गिरिजा टिक्कू का जिक्र करते हुए कहा, "90 के दशक में एक महिला यूनिवर्सिटी में अपना पे चेक लेने जाती है। उसको 5 मर्द अपने साथ ले जाते हैं और रेप के बाद आरी से उसे काट देते हैं।"

    उन्होंने कहा, "क्या कश्मीर पंडितों की आवाज भारत की आवाज नहीं है और कांग्रेस बोलती है कि वह भारत की बात करती है।"

    बयान 

    ईरानी ने गौतम अडाणी और रॉबर्ट वाड्रा की फोटो दिखाई

    ईरानी ने गौतम अडाणी के साथ रॉबर्ट वाड्रा की तस्वीर दिखाते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा।

    उन्होंने कहा, "यह सभी कब से अडाणी-अडाणी कर रहे हैं तो मेरे पास भी एक फोटो है। कांग्रेस ने 1993 में मुंद्रा पोर्ट में अडाणी समूह को जगह दी थी। UPA सरकार के दौरान अडाणी समूह को 72,000 करोड़ रुपये का ऋण दिया गया था। मैं पूछना चाहती हूं कि कांग्रेस ने विभिन्न राज्यों में बंदरगाहों का काम अडाणी को क्यों दिया?"

    आरोप 

    ईरानी ने राहुल पर लगाया फ्लाइंग किस का आरोप

    ईरानी ने राहुल पर सदन के अंदर फ्लाइंग किस का इशारा करते हुए अभद्रता करने का आरोप भी लगाया।

    उन्होंने कहा, "जिस व्यक्ति को सदन में बोलने का मौका दिया गया, उन्होंने जाते-जाते अभद्रता की। केवल एक स्त्रीद्वेषी व्यक्ति ही संसद में फ्लाइंग किस दे सकता है, जिसमें महिला सदस्य भी बैठती हैं। देश की संसद में ऐसा अमर्यादित आचरण पहले कभी नहीं देखा गया।"

    भाजपा की महिला सांसदों ने राहुल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    लोकसभा
    स्मृति ईरानी
    राहुल गांधी

    ताज़ा खबरें

    रिहाना के पिता रोनाल्ड फेंटी का निधन, कुछ साल पहले गायिका ने किया था केस रिहाना
    पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश: 2 दिन में 32 की मौत, सिक्किम में 1,500 पर्यटक फंसे भूस्खलन
    एलन मस्क ने ड्रग्स लेने की बात स्वीकारी, मीडिया के दावों को किया खारिज  एलन मस्क
    गूगल ने AI मॉडल के चलाने के लिए पेश किया ऐप, जानिए क्या मिलती है सुविधा  गूगल

    लोकसभा

    राहुल ने सरकारी बंगला खाली करने के नोटिस का दिया जवाब, कहा- आदेश का पालन करूंगा  राहुल गांधी
    लक्षद्वीप के NCP सांसद मोहम्मद फैजल की संसद सदस्यता बहाल, जनवरी में घोषित हुए थे अयोग्य राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP)
    संसद में विपक्ष का हंगामा, लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही फिर स्थगित राज्यसभा
    केंद्रीय कर्मचारियों के 9.79 लाख पद खाली, सरकार की एक साल में भरने की योजना सरकारी नौकरी

    स्मृति ईरानी

    अमेठी के बाद अब बेगूसराय मे भाजपा के पंचायत प्रमुख की हत्या, जांच में जुटी पुलिस पश्चिम बंगाल
    मोदी सरकार में ये छह महिलाएं बनी हैं मंत्री, जानिये इनकी खास बातें नरेंद्र मोदी
    नई मोदी सरकार के 51 मंत्री करोड़पति, 22 के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज- रिपोर्ट नरेंद्र मोदी
    क्या नए शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल की डिग्री भी हैं फेक? जानें पूरा विवाद नरेंद्र मोदी

    राहुल गांधी

    कांग्रेस नेताओं ने पार्टी हाईकमान से की केजरीवाल को समर्थन न देने की अपील- रिपोर्ट कांग्रेस समाचार
    अमेरिका में राहुल गांधी बोले- प्रधानमंत्री मोदी भगवान को भी भ्रमित कर सकते हैं अमेरिका
    विदेश जाकर राहुल गांधी के अंदर जिन्ना की आत्मा आ जाती है- भाजपा नेता मुख्तार नकवी मुख्तार अब्बास नकवी
    अमेरिका: राहुल गांधी के कार्यक्रम में खालिस्तानियों का हंगामा, नारे लगाए; प्रधानमंत्री मोदी को धमकी दी खालिस्तान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025