NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार: स्वास्थ्य और कानून मंत्री समेत कई बड़े मंत्रियों ने छोड़े पद
    देश

    केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार: स्वास्थ्य और कानून मंत्री समेत कई बड़े मंत्रियों ने छोड़े पद

    केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार: स्वास्थ्य और कानून मंत्री समेत कई बड़े मंत्रियों ने छोड़े पद
    लेखन प्रमोद कुमार
    संपादन भारत शर्मा
    Jul 07, 2021, 06:05 pm 1 मिनट में पढ़ें
    केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार: स्वास्थ्य और कानून मंत्री समेत कई बड़े मंत्रियों ने छोड़े पद
    मंत्रिमंडल विस्तार से पहले कई मंत्रियों ने दिये इस्तीफे

    केंद्र सरकार के बुधवार शाम को होने वाले केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार से पहले मंत्रियों के इस्तीफों का दौर नहीं थम रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन, शिक्षा मंत्री रमेश निशंक पोखरियाल सहित 10 मंत्रियों के इस्तीफा देने के बाद अब केंद्रीय सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद और पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावडेकर ने भी मंत्री पद से इस्तीफा सौंप दिया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सभी मंत्रियों के इस्तीफों को स्वीकार कर लिया है।

    इन मंत्रियों ने दिए हैं इस्तीफे

    मोदी सरकार के दूसरी कार्यकाल का यह पहला मंत्रिमंडल विस्तार होने जा रहा है। इसको देखते हुए कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद, पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावडेकर, स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन, शिक्षा मंत्री रमेश निशंक पोखरियाल, श्रम मंत्री संतोष गंगवार, उर्वरक मंत्री संदानंद गौड़ा, शिक्षा राज्य मंत्री संजय धौत्रे, पशुपालन राज्यमंत्री प्रताप सारंगी और जल शक्ति राज्य मंत्री रतनलाल कटारिया ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। इनके अलावा रावसाहेब दानवे पाटिल, देबोश्री चौधरी, अश्विनी चौबे भी मंत्रीपद छोड़ चुके हैं।

    प्रधानमंत्री मोदी ने की संभावित मंत्रियों के साथ बैठक

    मोदी सरकार आज शाम छह बजे अपने दूसरे कार्यकाल का पहला मंत्रिमंडल विस्तार करने जा रही है। इससे पहले आज सुबह प्रधानमंत्री मोदी ने सभी संभावित मंत्रियों के साथ अपने आवास पर बैठक की थी। बताया जा रहा है कि इसमें प्रधानमंत्री मोदी ने संभावित मंत्रियों के साथ सरकार की परियोजना को जमीनी स्तर पर ले जाने की रणनीति पर चर्चा की। सरकार ने सभी संभावित मंत्रियों को पहले ही दिल्ली बुला लिया था।

    नए मंत्रिमंडल में शपथ लेंगे ज्योतिरादित्य सिंधिया और सर्बानंद सोनोवाल सहित 43 नेता

    प्रधानमंत्री मोदी की कैबिनेट में 43 नेताओं को शामिल किया गया है। इनमें ज्योतिरादित्य सिंधिया, नारायण राणे, सर्बानंद सोनोवाल, डॉ वीरेंद्र कुमार, रामचंद्र प्रसाद सिंह, अश्विनी वैष्णव, पशुपति कुमार पारस, किरेन रिजिजू, राजकुमार सिंह, हरदीप सिंह पुरी, मनसुख मंडाविया, भूपेंदर यादव, परषोत्तम रुपाला, जी किशन रेड्डी, अनुराग सिंह ठाकुर शामिल है। इसी तरह पंकज चौधरी, अनुप्रिया सिंह पटेल, सत्यपाल सिंह बघेल, राजीव चंद्रशेखर, शोभा करंदलाजे, भानु प्रताप सिंह वर्मा, दर्शना विक्रम जरदोश, मीनाक्षी लेखी, अन्नपूर्णा देवी, ए नारायणस्वामी शामिल है।

    इन नेताओं को भी मिली है मंत्रिमंडल में जगह

    समाचार एजेंसी ANI के अनुसार केंद्र सरकार के नए मंत्रिमंडल में कौशल किशोर, अजय भट्ट, बीएल वर्मा, अजय कुमार, चौहान देवसिंह, भगवंत खुबा, कपिल मोरेश्वर पाटिल, प्रतिमा भौमिक, सुभाष सरकार, भागवत किशनराव कराड, राजकुमार रंजन सिंह, भारती प्रवीण पवार, बिश्वेश्वर तुडु, शांतनु ठाकुर, मुंजपारा महेंद्रभाई, जॉन बरला, डॉ एल मुरुगन, नीशीथ प्रमाणिक को भी जगह दी गई है। ये सभी नेता शाम को होने वाले समारोह में मंत्री पद की शपथ लेंगे।

    मंत्रिमंडल में दो दर्जन से अधिक मंत्रियों के लिए जगह खाली

    नियमों के मुताबिक, केंद्रीय मंत्रिमंडल में 81 मंत्री हो सकते हैं। बीते दिन थावरचंद गहलोत को राज्यपाल बनाने के बाद मंत्रिमंडल के मौजूदा सदस्यों की संख्या 52 रह गई है। ऐसे में अभी दो दर्जन से अधिक मंत्रियों के लिए पद खाली हैं।

    सरकार ने बनाया नया सहकारिता मंत्रालय

    मंत्रिमंडल विस्तार से पहले मंगलवार को केंद्र सरकार ने एक मंत्रालय का गठन किया था। 'सहकार से समृद्धि' के नजरिये के साथ सरकार ने सहकारिता मंत्रालय का गठन किया है। यह मंत्रालय सहकारिता आंदोलन को मजबूत करने के लिए अलग प्रशासनिक, कानूनी, नीतिगत ढांचा उपलब्ध कराने का काम करेगा। वित्त मंत्री की तरफ से बजट में अलग सहकारिता मंत्रालय काे लेकर घोषणा की गई थी। यह मंत्रालय सहकारी समितियों को जमीनी स्तर तक पहुंचने में मदद करेगा।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    रमेश पोखरियाल

    ताज़ा खबरें

    अपने पालतू बिल्ली के साथ आरामदायक हवाई यात्रा करना चाहते हैं तो अपनाएं ये तरीके पालतू जानवर
    अडानी एंटरप्राइजेज ने 20,000 करोड़ रुपये का FPO रद्द किया, लौटाएंगे निवेशकों का पैसा  अडाणी समूह
    भारत के खिलाफ 66 रनों पर सिमटी न्यूजीलैंड टीम, टी-20 अंतरराष्ट्रीय में दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: तीसरे टी-20 मुकाबले में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण  भारतीय क्रिकेट टीम

    रमेश पोखरियाल

    कैबिनेट विस्तार: मनसुख मांडविया बने नए स्वास्थ्य मंत्री, जानिए किसको मिला कौनसा मंत्रालय नरेंद्र मोदी
    कोरोना संक्रमण की जटिलताओं के चलते AIIMS में भर्ती कराए गए शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल CBSE
    JEE एडवांस्ड 2021 की तारीख का हुआ ऐलान, 3 जुलाई को होगी परीक्षा शिक्षा
    IIT समेत कई कॉलेज क्षेत्रीय भाषाओं में कराएंगे इंजीनियरिंग, IIT BHU हिंदी से करेगी शरुआत शिक्षा

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023