Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
आम आदमी पार्टी समाचार
शिवसेना समाचार
राहुल गांधी
अमित शाह
भाजपा समाचार
पॉलिटिकल हफ्ता
उपराष्ट्रपति चुनाव
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / राजनीति की खबरें / पंजाब: मानसा जाकर सिद्धू मूसेवाला के परिजनों से मिले राहुल गांधी
राजनीति

पंजाब: मानसा जाकर सिद्धू मूसेवाला के परिजनों से मिले राहुल गांधी

पंजाब: मानसा जाकर सिद्धू मूसेवाला के परिजनों से मिले राहुल गांधी
लेखन प्रमोद कुमार
Jun 07, 2022, 04:34 pm 4 मिनट में पढ़ें
पंजाब: मानसा जाकर सिद्धू मूसेवाला के परिजनों से मिले राहुल गांधी
पंजाब: मानसा जाकर सिद्धू मूसेवाला के परिजनों से मिले राहुल गांधी

कांग्रेस नेता और लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने आज पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पैतृक गांव जाकर उनके परिजनों से मुलाकात की। उनके साथ पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह वाड़िंग और प्रताप सिंह बाजवा भी मूसा गांव पहुंचे। राहुल ने सिद्धू के पिता को गले लगाकर सांत्वना दी। सिद्धू के पिता के साथ राहुल की तस्वीर साझा करते हुए कांग्रेस के आधिकारिक हैंडल से लिखा कि पार्टी दुख की इस घड़ी में परिजनों के साथ है।

पृष्ठभूमि
पिछले महीने हुई थी मूसेवाला की हत्या

सिद्धू मूसेवाला की रविवार को मानसा जिले के जवाहरके गांव जाते वक्त गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वो अपने दो दोस्तों के साथ जीप से जा रहे थे, तभी अन्य गाड़ियों से आए हमलवारों ने उन्हें घेर कर उनकी जीप पर गोली बरसाना शुरू कर दिया। रिपोर्ट्स के अनुसार, हमलावरों ने लगभग 30 राउंड गोलियां चलाईं। हमले में सिद्धू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके दोस्त घायल हो गए थे।

बयान
'एकजुट होकर न्याय के लिए लड़ेगा कांग्रेस परिवार'

कांग्रेस ने अगले ट्वीट में लिखा कि कांग्रेस परिवार न्याय दिलाने के लिए एकजुट होकर लड़ेगा। एक अन्य ट्वीट सिद्धू के पिता के गले लगते हुए राहुल की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा गया है, 'कांग्रेस का इतिहास बलिदानों से भरा हुआ है। इसलिए हम समझते हैं- अपनों को खोने का दर्द।' बता दें कि इसी साल हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में सिद्धू ने कांग्रेस की टिकट पर मानसा से चुनाव लड़ा था, लेकिन जीत हासिल नहीं कर पाए थे।

मांग
कांग्रेस ने की है केंद्रीय एजेंसियों से जांच की मांग

सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद कांग्रेस नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने पंजाब के राज्यपाल से मिलकर इस हत्याकांड की जांच केंद्रीय एजेंसियों से करवाने की मांग की है। कांग्रेस की मांग है कि मूसेवाला की हत्या की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) या राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) द्वारा होनी चाहिए। सिद्धू के परिवार ने भी मामले की केंद्रीय एजेंसियों से जांच की मांग उठाई है और इसे लेकर गृह मंत्री अमित शाह को पत्र भेजा है।

जानकारी
भगवंत मान और अमित शाह ने भी की है परिवार से मुलाकात

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी सिद्धू के पैतृक गांव पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात की थी। मुलाकात के बाद मान ने कहा था कि हत्या के आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही गुनाहगार सलाखों के पीछे होंगे। वहीं सिद्धू के परिजन चंडीगढ़ जाकर गृह मंत्री अमित शाह से भी मिले थे। इनके अलावा सचिन पायलट समेत कई अन्य नेता भी सिद्धू के परिजनों से जाकर मुलाकात कर चुके हैं।

गिरफ्तारी
सिद्धू की रेकी करने का आरोपी गिरफ्तार

हत्या की जांच में जुटी पुलिस ने संदीप उर्फ केकड़ा को गिरफ्तार किया है। संदीप को एक CCTV फुटेज में सिद्धू के साथ सेल्फी लेते हुए देखा गया था। पुलिस को शक है कि संदीप ने सेल्फी लेने के बहाने सिद्धू की सुरक्षा का जायजा लिया और हमलावरों की उसकी जानकारी दी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उसने फैन बनकर करीब 45 मिनट तक सिद्धू के घर के बाहर रेकी की थी। वह लॉरेंस बिश्नोई का दोस्त बताया जा रहा है।

जानकारी
सिद्धू के आठ हमलावरों की हुई पहचान

सिद्धू पर हमला करने वाले आठ आरोपियों की पहचान हो गई है। इन आठों शार्प शूटर के नाम सुभाष बनौदा, संतोष यादव, सौरव, मंजीत, प्रियव्रत, मनप्रीत, हरकंवल और जगरूप हैं। इनकी मदद करने के आरोप में कुछ संदिग्धों की भी गिरफ्तारियां हुई हैं।

जानकारी
लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है हत्या की जिम्मेदारी

तिहाड़ जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की गैंग ने मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली है। इस गैंग से जुड़े और कनाडा में रहने वाले गोल्डी बराड़ ने कहा कि विक्की मिद्दूखेड़ा और गुरलाल बराड़ की हत्या का बदला लेने के लिए मूसेवाला की हत्या की गई है। मिद्दूखेड़ा, बिश्नोई का करीबी और गुरलाल, गोल्डी का भाई था। इसी गैंग से जुड़े सचिन बिश्नोई ने दावा किया है कि उसने अपने हाथों से मूसेवाला पर गोलियां चलाई थीं।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
प्रमोद कुमार
प्रमोद कुमार
Twitter
IIMC से पढ़ा। सच्ची, जरूरी और काम की हर बात आप तक पहुंचाने की कोशिश। राजनीतिक पार्टियों में हलचल से लेकर देश-दुनिया की बड़ी और अहम घटनाओं पर नजर रखता हूं। खबर को खबर की तरह आपके सामने पेश करने का प्रयास रहता है।
ताज़ा खबरें
पंजाब
राहुल गांधी
कांग्रेस समाचार
सिद्धू मूसेवाला
ताज़ा खबरें
विजय देवरकोंडा से रिलेशनशिप के सवाल पर क्या बोलीं रश्मिका मंदाना?
विजय देवरकोंडा से रिलेशनशिप के सवाल पर क्या बोलीं रश्मिका मंदाना? मनोरंजन
बिहार: नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव राज्यपाल से मिले, सरकार बनाने का दावा किया
बिहार: नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव राज्यपाल से मिले, सरकार बनाने का दावा किया राजनीति
उत्तर प्रदेश: स्कूल के एक कमरे में संचालित हो रहीं आठ कक्षाएं, पढ़ रहे 388 छात्र
उत्तर प्रदेश: स्कूल के एक कमरे में संचालित हो रहीं आठ कक्षाएं, पढ़ रहे 388 छात्र करियर
जल्द लॉन्च होगा नया स्कूटर एक्टिवा 7G, पोस्टर हुआ जारी
जल्द लॉन्च होगा नया स्कूटर एक्टिवा 7G, पोस्टर हुआ जारी ऑटो
दुनिया की पांच सबसे यूनिक लाइब्रेरी, जिनके बारे में शायद ही जानते होंगे आप
दुनिया की पांच सबसे यूनिक लाइब्रेरी, जिनके बारे में शायद ही जानते होंगे आप लाइफस्टाइल
पंजाब
देश में 'लंपी' वायरस का कहर, अब तक 5,000 से अधिक जानवरों की मौत
देश में 'लंपी' वायरस का कहर, अब तक 5,000 से अधिक जानवरों की मौत देश
पंजाब: मलेरकोटला में AAP पार्षद की हत्या, हमलावर ने जिम में घुसकर गोली मारी
पंजाब: मलेरकोटला में AAP पार्षद की हत्या, हमलावर ने जिम में घुसकर गोली मारी राजनीति
CISCE: 12वीं में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली युवनूर ढिल्लों हैं राष्ट्रीय स्तर की शूटर
CISCE: 12वीं में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली युवनूर ढिल्लों हैं राष्ट्रीय स्तर की शूटर करियर
पंजाब: छात्रवृत्ति का भुगतान नहीं होने पर 2 लाख दलित छात्रों ने बीच में छोड़ी पढ़ाई
पंजाब: छात्रवृत्ति का भुगतान नहीं होने पर 2 लाख दलित छात्रों ने बीच में छोड़ी पढ़ाई करियर
पंजाबी गायक-गीतकार जानी जोहान सड़क दुर्घटना में घायल, अस्पताल से मिली छुट्टी
पंजाबी गायक-गीतकार जानी जोहान सड़क दुर्घटना में घायल, अस्पताल से मिली छुट्टी मनोरंजन
और खबरें
राहुल गांधी
महंगाई पर कांग्रेस का प्रदर्शन: पुलिस ने राहुल गांधी और शशि थरूर को हिरासत में लिया
महंगाई पर कांग्रेस का प्रदर्शन: पुलिस ने राहुल गांधी और शशि थरूर को हिरासत में लिया देश
महंगाई-बेरोजगारी पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, राहुल बोले- आज देश में लोकतंत्र नहीं, तानाशाही है
महंगाई-बेरोजगारी पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, राहुल बोले- आज देश में लोकतंत्र नहीं, तानाशाही है देश
राहुल गांधी का सरकार पर निशाना, कहा- हम नरेंद्र मोदी से नहीं डरते
राहुल गांधी का सरकार पर निशाना, कहा- हम नरेंद्र मोदी से नहीं डरते राजनीति
कर्नाटक: लिंगायत मठ के महंत बोले- राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे
कर्नाटक: लिंगायत मठ के महंत बोले- राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे राजनीति
सोनिया और राहुल से पूछताछ के बाद ED ने नेशनल हेराल्ड के मुख्यालय पर छापा मारा
सोनिया और राहुल से पूछताछ के बाद ED ने नेशनल हेराल्ड के मुख्यालय पर छापा मारा राजनीति
और खबरें
कांग्रेस समाचार
बिहार: नीतीश कुमार और भाजपा में तनातनी के बीच जानें क्या है विधानसभा की स्थिति
बिहार: नीतीश कुमार और भाजपा में तनातनी के बीच जानें क्या है विधानसभा की स्थिति राजनीति
कौन हैं देश के नए चुने गए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़?
कौन हैं देश के नए चुने गए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़? राजनीति
देश के अगले उपराष्ट्रपति होंगे जगदीप धनखड़, विपक्ष की उम्मीदवार मारग्रेट अल्वा को दी मात
देश के अगले उपराष्ट्रपति होंगे जगदीप धनखड़, विपक्ष की उम्मीदवार मारग्रेट अल्वा को दी मात राजनीति
जंतर-मंतर पर धरना क्यों दे रहे हैं मनरेगा मजदूर?
जंतर-मंतर पर धरना क्यों दे रहे हैं मनरेगा मजदूर? देश
क्या है डाटा संरक्षण विधेयक और सरकार को इसे वापस क्यों लेना पड़ा?
क्या है डाटा संरक्षण विधेयक और सरकार को इसे वापस क्यों लेना पड़ा? देश
और खबरें
सिद्धू मूसेवाला
पंजाब: सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल रहा गैंगस्टर पुलिस मुठभेड़ में मारा गया
पंजाब: सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल रहा गैंगस्टर पुलिस मुठभेड़ में मारा गया देश
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड: गायक के पास जाकर गोली मारने वाला शूटर गिरफ्तार
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड: गायक के पास जाकर गोली मारने वाला शूटर गिरफ्तार देश
सिद्धू मूसेवाला के बिना रिलीज हुए गानों को लीक करने वालों के खिलाफ FIR
सिद्धू मूसेवाला के बिना रिलीज हुए गानों को लीक करने वालों के खिलाफ FIR मनोरंजन
यूट्यूब ने हटाया सिद्धू मूसेवाला का आखिरी गाना 'SYL', सरकार ने लिया एक्शन
यूट्यूब ने हटाया सिद्धू मूसेवाला का आखिरी गाना 'SYL', सरकार ने लिया एक्शन मनोरंजन
सिद्धू मूसेलावा हत्याकांड में शामिल दो और शार्प शूटर गुजरात से गिरफ्तार
सिद्धू मूसेलावा हत्याकांड में शामिल दो और शार्प शूटर गुजरात से गिरफ्तार देश
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

राजनीति की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Politics Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स
अंतरिक्ष भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022