NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / पंजाब: लोकप्रिय गायक सिद्धू मूसेवाला की गोली मार कर हत्या, सरकार ने हटा दी थी सुरक्षा
    अगली खबर
    पंजाब: लोकप्रिय गायक सिद्धू मूसेवाला की गोली मार कर हत्या, सरकार ने हटा दी थी सुरक्षा
    पंजाब: कांग्रेस नेता और लोकप्रिय गायक सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या

    पंजाब: लोकप्रिय गायक सिद्धू मूसेवाला की गोली मार कर हत्या, सरकार ने हटा दी थी सुरक्षा

    लेखन मुकुल तोमर
    May 29, 2022
    08:25 pm

    क्या है खबर?

    पंजाब के मंसा जिले में कांग्रेस नेता और लोकप्रिय गायक-रैपर सिद्धू मूसेवाला की गोली मार कर हत्या कर दी गई है। वह हालिया विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में शामिल हुए थे।

    भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने कल ही उनकी सुरक्षा कम की थी और आज उनकी हत्या कर दी गई।

    कनाडा के रहने वाले गैंगस्टर गोल्डी ब्रार ने उनकी हत्या की जिम्मेदारी ली है।

    हमला

    जीप में सवार होकर दोस्तों के साथ एक गांव जा रहे थे सिद्धू

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सिद्धू मूसेवाला पर उस समय हमला हुआ जब वह महिंद्रा की जीप से अपने दो दोस्तों के साथ जवाहरके गांव जा रहे थे। अज्ञात हमलावरों ने आगे से आकर पर जीप पर गोलियां बरसाना शुरू कर दीं जिसमें सिद्धू और उनके दोनों दोस्त घायल हो गए।

    सिद्धू को उनकी सीट पर गिरा हुआ पाया गया और उनका बहुत खून बह रहा था। उन्हें जल्द अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    हमला

    सिद्धू की जीप के शीशे पर गोलियों के निशान

    समाचार एजेंसी ANI द्वारा घटनास्थल से ट्वीट किए गए वीडियो में सिद्धू की जीप को देखा जा सकता है जिसके अगले शीशे पर कम से कम सात गोलियों के निशान हैं।

    मंसा अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ रंजीत राय ने बताया कि उनके पास तीन लोगों को लाया गया था, जिनमें से सिद्धू मूसेवाला पहले ही दम तोड़ चुके थे।

    उन्होंने कहा कि अन्य दो घायलों को प्राथमिक इलाज देने के बाद उच्च चिकित्सा संस्थान रेफर कर दिया गया है।

    प्रतिक्रिया

    कांग्रेस ने हत्या पर जताई हैरानी, कहा- हम एकजुट हैं

    कांग्रेस ने ट्वीट कर सिद्धू की हत्या पर हैरानी व्यक्त की है।

    पार्टी ने कहा, 'पंजाब से कांग्रेस के उम्मीदवार और प्रतिभाशाली गायक श्री सिद्धू मूसेवाला की हत्या से कांग्रेस पार्टी और पूरे देश को गहरा सदमा पहुंचा है। उनके परिवार, प्रशंसकों और दोस्तों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं हैं। इस अत्यंत दुख की घड़ी में हम एकजुट और अविचल खड़े हैं।'

    कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर मूसेवाला के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

    आलोचना

    सिद्धू की सुरक्षा वापस लेने के लिए निशाने पर AAP सरकार

    बता दें कि सिद्धू मूसेवाला उन 424 VIP लोगों में शामिल हैं जिनकी सुरक्षा कल ही पंजाब सरकार ने वापस ली थी। इस कारण मामले में राज्य की AAP सरकार पर भी सवाल उठ रहे हैं।

    भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि पहले सरकार ने लोगों के सुरक्षा वापस ली और फिर उनके नाप छाप दिए, ये खतरनाक है।

    वहीं अकाली दल के नेता दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि इसे राज्य प्रायोजित हत्या माना जाना चाहिए।

    अपील

    मुख्यमंत्री मान ने की शांति बनाए रखने की अपील

    इन आलोचनाओं के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर सबसे शांति बनाए रखने की अपील की है।

    उन्होंने लिखा, 'मैं सिद्धू मूसेवाला की भीषण हत्या से स्तब्ध और बहुत दुखी हूं। इसमें शामिल किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। मेरे विचार और प्रार्थनाएं उनके परिवार और दुनिया भर में उनके प्रशंसकों के साथ हैं। मैं सभी से शांत रहने की अपील करता हूं।'

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी शांति बनाए रखने की अपील की है।

    ट्विटर पोस्ट

    दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी- केजरीवाल

    सिद्धू मूसेवाला का क़त्ल बेहद दुःखद और स्तब्ध करने वाला है। मैंने अभी पंजाब के CM मान साहिब से बात की। दोषियों को सख़्त से सख़्त सजा दिलवायी जाएगी। मेरी सबसे बिनती है कि सब लोग हौसला रखें और शांति बनाए रखें। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। https://t.co/cYc2k7e30Y

    — Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) May 29, 2022

    परिचय

    कौन थे सिद्धू मूसेवाला?

    28 वर्षीय सिद्धू मूसेवाला का असली नाम शुभदीप सिंह सिद्धू था और मंसा के पास स्थित मूसेवाला गांव के निवासी थे।

    कनाडा में रह चुके सिद्धू 2017 में अपने गाने 'सो हाई' से प्रसिद्ध हुए थे। इसके बाद उन्होंने चर्चित गाने गाए और पुरस्कार जीते।

    वह पिछले साल दिसंबर में कांग्रेस में शामिल हुए थे और मंसा से उसकी टिकट पर चुनाव लड़े थे। हालांकि उन्हें AAP उम्मीदवार डॉ विजय सिंगला से 63,323 वोटों से हार का सामना करना पड़ा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पंजाब
    हत्या

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 में MI को हराया, पहली बार फाइनल में किया प्रवेश  IPL 2025
    नॉर्वे शतरंज 2025: डी गुकेश ने मैग्नस कार्लसन अपने करियर में पहली बार दी मात शतरंज
    इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे में हराया, सीरीज में हासिल की अजेय बढ़त  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, एबी डिविलियर्स को पछाड़ा इंडियन प्रीमियर लीग

    पंजाब

    चंडीगढ़ को लेकर पंजाब और हरियाणा के बीच चला आ रहा विवाद क्या है? हरियाणा
    पंजाब: शिक्षक पात्रता परीक्षा के नतीजे घोषित, ऐसे करें डाउनलोड शिक्षक योग्यता परीक्षा
    हरियाणा: मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने चंडीगढ़ मामले पर विधानसभा में पेश किया प्रस्ताव हरियाणा
    पंजाब कांग्रेस और उत्तर प्रदेश सरकार के ट्विटर अकाउंट हैक, किए गए NFT से जुड़े ट्वीट ट्विटर

    हत्या

    असम: नाबालिगों ने अश्लील क्लिप देखने से इनकार करने पर 6 वर्षीय मासूम की हत्या की नफरती अपराध
    सिंघु बॉर्डर पर पिटाई कर मजदूर की टांग तोड़ी, आरोपी निहंग गिरफ्तार बिहार
    कर्नाटक: अंतरधार्मिक प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, लड़की के परिजनों ने कबूला गुनाह कर्नाटक
    फरीदाबाद: लिव-इन-पार्टनर को जिंदा जलाने के आरोप में महिला गिरफ्तार हरियाणा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025