NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / क्या होगा अन्नामलाई का राजनीतिक भविष्य? केंद्र में भेजेगी भाजपा या दक्षिण में देगी बड़ी जिम्मेदारी?
    अगली खबर
    क्या होगा अन्नामलाई का राजनीतिक भविष्य? केंद्र में भेजेगी भाजपा या दक्षिण में देगी बड़ी जिम्मेदारी?
    अन्नामलाई के राजनीतिक भविष्य को लेकर अटकलें तेज हैं

    क्या होगा अन्नामलाई का राजनीतिक भविष्य? केंद्र में भेजेगी भाजपा या दक्षिण में देगी बड़ी जिम्मेदारी?

    लेखन आबिद खान
    Apr 13, 2025
    06:12 pm

    क्या है खबर?

    के अन्‍नामलाई की तमिलनाडु भाजपा अध्‍यक्ष पद से विदाई हो गई है। उनकी जगह नैनार नागेंद्रन को नया अध्यक्ष बनाया गया है।

    अन्नामलाई के अध्यक्ष पद से हटते ही भाजपा ने ऑल इंडिया द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (AIADMK) के साथ गठबंधन का ऐलान कर दिया है।

    अन्‍नामलाई पिछले करीब 4 सालों से तमिलनाडु भाजपा का नेतृत्‍व कर रहे थे। अब उनके सियासी भविष्य को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

    आइए जानते हैं अन्नामलाई को क्या नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

    केंद्र

    क्या केंद्र में लाए जाएंगे अन्नामलाई?

    चर्चाएं हैं कि अन्नामलाई को भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में शामिल कर सकती है। उन्हें मोदी मंत्रिमंडल में किसी मंत्रालय की जिम्मेदारी दी जा सकती है।

    उन्हें राज्यसभा भेजे जाने की भी अटकलें हैं। भाजपा ने तमिलनाडु के एल मुरुगन को मध्य प्रदेश से राज्यसभा भेजा है।

    दावा है कि मुरुगन को 2026 में विधानसभा चुनाव में उतारा जा सकता है और अन्नामलाई को उनकी जगह राज्यसभा भेजा जा सकता है।

    संगठन

    अन्नामलाई को संगठन में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी?

    हाल ही में गृह मंत्री अमित शाह ने अन्नामलाई की तारीफ करते हुए कहा था कि भाजपा राष्ट्रीय ढांचे में अन्नामलाई जी के संगठनात्मक कौशल का लाभ उठाएगी।

    ऐसे में संभावना है कि अन्नामलाई को संगठन में अहम जिम्मेदारी मिल सकती है।

    इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि अन्नामलाई को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष या महासचिव बनाया जा सकता है और बाद में उन्हें सरकार में भी शामिल किया जा सकता है।

    दक्षिण

    क्या दक्षिण में ही काम करते रहेंगे अन्नामलाई?

    इंडियन एक्सप्रेस एक भाजपा नेता ने कहा कि अन्नामलाई तब तक दक्षिण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे, जब तक केंद्रीय नेतृत्व उनके लिए पार्टी या शासन के भीतर कोई भूमिका नहीं तय कर लेता।

    उन्होंने कहा, "वे केरल में आगामी चुनावों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और दक्षिण में स्टार प्रचारकों में से एक होंगे।"

    हालांकि, एक अन्य नेता ने दावा किया कि तमिलनाडु में अन्नामलाई की संभावनाएं सीमित हैं, क्योंकि वे और के पलानीस्वामी एक ही जाति से आते हैं।

    कार्यकाल

    अन्नामलाई के कार्यकाल में कैसा रहा भाजपा का प्रदर्शन?

    अन्‍नामलाई ने 2021 में तमिलनाडु भाजपा की कमान संभाली थी।

    2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 39 में से 23 सीटों पर उम्‍मीदवार उतारे थे, लेकिन एक भी सीट पर जीत नहीं मिली थी। खुद अन्नामलाई कोयंबटूर से चुनाव हार गए थे।

    हालांकि, इस दौरान भाजपा का वोट शेयर जरूर बढ़ा। 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा का वोट शेयर 7.5 प्रतिशत था, जो 2024 में बढ़कर 11 प्रतिशत हो गया।

    परिचय

    कौन हैं अन्नामलाई?

    अन्नामलाई कोयंबटूर के किसान परिवार से आते हैं।

    राजनीति में आने से पहले वे पुलिस अधिकारी थे और उन्होंने 25 मई, 2019 को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) से इस्तीफा दे दिया था।

    25 अगस्त, 2020 को वे भाजपा में शामिल हो गए थे। अगले ही साल उन्हें तमिलनाडु भाजपा का अध्यक्ष बनाया गया।

    2021 के विधानसभा चुनावों में अन्नामलाई ने अरवाकुरुच्ची सीट से किस्मत आजमाई थी, लेकिन उन्हें हार मिली थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भाजपा समाचार
    तमिलनाडु
    अमित शाह

    ताज़ा खबरें

    व्हाट्सऐप में AI से कैसे बनाएं प्रोफाइल या ग्रुप तस्वीर? यह है आसान तरीका  व्हाट्सऐप
    अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद गिरफ्तार, कर्नल सोफिया पर उठाए थे सवाल ऑपरेशन सिंदूर
    व्हाइट हाउस ने 2 'जिहादियों' को बनाया सलाहकार; एक आतंकी प्रशिक्षण ले चुका, जेल भी गया व्हाइट हाउस
    टाटा हैरियर EV 3 जून को होगी लॉन्च, जानिए क्या मिलने की है उम्मीद  टाटा मोटर्स

    भाजपा समाचार

    भाजपा को 15 मार्च तक मिल सकता है नया अध्यक्ष, महिला संभाल सकती है कमान जेपी नड्डा
    दिल्ली में महिला समृद्धि योजना के लिए 8 मार्च से शुरू होगा पंजीकरण दिल्ली
    दिल्ली में होने वाली है बिजली की कटौती? जानिए ऊर्जा मंत्री आशीष सूद ने क्या बताया दिल्ली
    क्या दक्षिण भारतीय राज्य से होगा भाजपा का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष? जानिए कब होगा ऐलान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS)

    तमिलनाडु

    तमिलनाडु: कोयंबटूर में अमेरिकी शिक्षा कंपनी ने सैकड़ों कर्मचारियों को अचानक नौकरी से निकाला कोयंबटूर
    तमिलनाडु: तिरुनेलवेली जाएं तो इन 5 गतिविधियों को अपनी यात्रा का बनाएं हिस्सा पर्यटन
    तमिलनाडु में हड़ताल पर गए सैमसंग प्लांट के कर्मचारी, जानिए क्या है मामला सैमसंग
    महाशिवरात्रि: तमिलनाडु के 5 मशहूर शिव मंदिर, जो आपको जरूर देखने चाहिए लाइफस्टाइल

    अमित शाह

    मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री मोदी से की गृह मंत्री अमित शाह को बर्खास्त करने की मांग  नरेंद्र मोदी
    अंबेडकर विवाद: अमित शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी पूरे देश में प्रदर्शन कांग्रेस समाचार
    अंबेडकर विवाद को लेकर संसद में विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका नीले कपड़े पहनकर पहुंचे लोकसभा
    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुलाई उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक, जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा पर चर्चा जम्मू-कश्मीर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025