LOADING...
टी-20 विश्व कप 2026: जोश हेजलवुड शुरुआती मैचों से हो सकते हैं बाहर- रिपोर्ट 
हेजलवुड शुरुआती मैचों से हो सकते हैं बाहर (तस्वीर: एक्स/@ICC)

टी-20 विश्व कप 2026: जोश हेजलवुड शुरुआती मैचों से हो सकते हैं बाहर- रिपोर्ट 

Feb 02, 2026
11:17 am

क्या है खबर?

टी-20 विश्व कप 2026 में मिचेल मार्श की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम अपने अभियान की शुरुआत 11 फरवरी को आयरलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ मैच से करेगी। इस बीच अब खबर है कि तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड शुरुआती कुछ मैचों से बाहर हो सकते हैं। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड (CA) ने सीन एबॉट को ट्रेवलिंग रिजर्व के तौर पर टीम में जोड़ा है। बता दें कि एबॉट पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज में भी खेले थे।

बयान 

फिलहाल सिडनी में ही रिहैब करेंगे हेजलवुड 

हैजलवुड हैमस्ट्रिंग स्ट्रेन की वजह से इंग्लैंड सीरीज की शुरुआत से बाहर हो गए थे और फिर अपने रिहैब के दौरान उन्हें अकिलीज की समस्या हो गई। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के चयनकर्ता और मेडिकल स्टाफ ने फैसला किया है कि वह फिलहाल सिडनी में ही रहेंगे। चयनकर्ता डोडमेडे ने कहा, "हमें लगा कि जोश के लिए यह ज्यादा फायदेमंद होगा कि वह श्रीलंका जाने से पहले अपने घर पर जाने-पहचाने माहौल में अपना रिहैब जारी रखें।"

चोट 

चोट से जूझ रही है ऑस्ट्रेलियाई टीम 

ऑस्ट्रेलिया पहले ही पैट कमिंस को टी-20 विश्व कप से खो चुका है, क्योंकि उन्हें पीठ की चोट से ठीक होने के लिए और समय चाहिए था। अनफिट कमिंस इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज में 4 टेस्ट मैच नहीं खेल पाए थे। वहीं, मिचेल स्टार्क पहले ही इस प्रारूप से संन्यास ले चुके हैं। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया की 15 सदस्यीय टीम में बेन ड्वार्शियस, जेवियर बार्टलेट और नाथन एलिस शामिल हैं।

Advertisement

टीम 

टी-20 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम 

2024 में खेले गए पिछले संस्करण में कंगारू टीम सुपर-8 में भी नहीं पहुंच सकी थी। ऐसे में आगामी संस्करण में मार्श के नेतृत्व में टीम दूसरा खिताब जीतना चाहेगी। ऑस्ट्रेलिया की टीम: मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, कूपर कॉनली, टिम डेविड, बेन ड्वार्शियस, कैमरून ग्रीन, नाथन एलिस, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, मैट कुह्नमैन, ग्लेन मैक्सवेल, मैट रेनशॉ, मार्कस स्टोइनिस, एडम जैम्पा, और सीन एबॉट (ट्रैवलिंग रिजर्व)

Advertisement

इतिहास 

ऑस्ट्रेलिया ने जीता है एक खिताब

ऑस्ट्रेलिया ने टी-20 विश्व कप 2021 का खिताब जीता था। उस संस्करण के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराया था। मार्श ने फाइनल में अर्धशतक लगाते हुए जीत में अहम भूमिका निभाई थी। इससे पहले 2010 में ऑस्ट्रेलियाई टीम उपविजेता रही थी। तब फाइनल में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को मात दी थी। ऑस्ट्रेलिया उस विशेष सूची में शामिल होना चाहेगी, जिन्होंने 2-2 खिताब जीते (भारत, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज) हैं।

Advertisement