LOADING...
ऐपल ने शुरू की नई सुविधा, ग्राहक अब अपने हिसाब से असेंबल कर सकेंगे मैकबुक
ग्राहक अब अपने हिसाब से असेंबल कर सकेंगे मैकबुक

ऐपल ने शुरू की नई सुविधा, ग्राहक अब अपने हिसाब से असेंबल कर सकेंगे मैकबुक

Feb 02, 2026
10:47 am

क्या है खबर?

ऐपल ने अपने ऑनलाइन स्टोर में मैक खरीदने का तरीका आसान और ज्यादा कस्टमाइज्ड बना दिया है। अब ग्राहक आईफोन की तरह मैक खरीदते समय हर जरूरी स्पेक खुद चुन सकते हैं। मैकवर्ल्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, ऐपल ने अपने ऑनलाइन मैक कॉन्फिगरेशन टूल को अपडेट किया है। पहले जहां कुछ तय विकल्प मिलते थे, अब यूजर एक-एक करके अपनी पसंद के फीचर्स चुन सकते हैं, जिससे खरीदारी ज्यादा आसान और पर्सनल हो गई है।

स्पेक

अब हर स्पेक चुनने की आजादी

ऐपल के इस नए कॉन्फिगरेशन सिस्टम में ग्राहक रंग, डिस्प्ले, चिप, मेमोरी, स्टोरेज और पावर एडॉप्टर तक सब कुछ अपने हिसाब से चुन सकते हैं। पहले यह सुविधा सीमित थी और तय मॉडल में से ही चुनाव करना पड़ता था। अब यह बदलाव उन यूजर्स के लिए फायदेमंद है जो अपनी जरूरत के हिसाब से मैक बनवाना चाहते हैं। इससे प्रोफेशनल्स, स्टूडेंट्स और क्रिएटिव यूजर्स सभी को ज्यादा कंट्रोल और संतुष्टि मिलेगी।

ऐप्स

प्री-इंस्टॉल ऐप्स का भी विकल्प

ऐपल के अपडेटेड पेज पर अब ग्राहक अपने नए मैक में कुछ प्रोफेशनल ऐप्स पहले से इंस्टॉल कराने का विकल्प भी चुन सकते हैं। इसमें फाइनल कट प्रो और लॉजिक प्रो जैसे ऐप शामिल हैं। इससे नए डिवाइस को खरीदते ही काम शुरू करना आसान हो जाएगा। खासकर वीडियो एडिटिंग, म्यूजिक प्रोडक्शन और क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों के लिए यह सुविधा समय और मेहनत दोनों बचाने में मदद करेगी।

Advertisement

नए मैकबुक

नए मैकबुक प्रो की ओर संकेत

इस नए डिजाइन से यह संकेत भी मिल रहा है कि ऐपल जल्द ही नए मैकबुक प्रो लॉन्च कर सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आने वाले मॉडल में M5 प्रो और M5 मैक्स चिप्स मिल सकते हैं, जिनमें CPU और GPU कोर चुनने की ज्यादा आजादी होगी। ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन के अनुसार, नए मैकबुक प्रो को मैक OS 26.3 के साथ फरवरी या मार्च के बीच लॉन्च किया जा सकता है।

Advertisement