'धुरंधर 2' में 'बड़े साहब' कौन हैं? इमरान हाशमी नहीं, इस अभिनेता ने निभाया किरदार
क्या है खबर?
रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म 'धुरंधर 2' 19 मार्च को सिनेमाघरों का रुख कर चुकी है। इसी के साथ फिल्म के उस रहस्य का खुलासा भी हुआ है जिसने सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा बटोरी। हर कोई जानना चाहता था कि आखिर फिल्म में 'बड़े साहब' कौन हैं जिनकी चर्चा 2025 में रिलीज 'धुरंधर' में हुई थी। कुछ खबरों में दावा किया गया कि इमरान हाशमी यह भूमिका निभा रहे हैं। हालांकि, अब इस राज से पर्दा उठ चुका है।
खुलासा
जानिए कौन हैं 'धुरंधर 2' के 'बड़े साहब'
दिसंबर, 2025 में रिलीज 'धुरंधर' के हर किरदार ने लोगों का खूब ध्यान खींचा था, लेकिन सबसे ज्यादा 'बड़े साहब' को लेकर लोगों की उत्सुकता देखी गई। इस किरदार को फिल्म का मुख्य विलेन और असली मास्टरमांइड बताया जा रहा था। हालांकि सबसे बड़ा रहस्य खुल चुका है, क्योंकि फिल्म में यह किरदार अभिनेता दानिश इकबाल ने निभाया है। ताजा खबरों के अनुसार, 'बड़े साहब' के किरदार को दाऊद इब्राहिम से प्रेरित बताया जा रहा है।
परिचय
जानिए कौन हैं दानिश इकबाल
न्यूज 18 के मुताबिक, दानिश इकबाल नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के पूर्व छात्र हैं। उन्होंने लंदन के सेंट्रल स्कूल ऑफ स्पीच एंड ड्रामा से क्लासिकल अभिनय में डिग्री हासिल की है। अभिनेता होने के साथ ही वह निर्देशक और ट्रेनर भी रहे हैं। दानिश को खास पहचान हुमा कुरैशी की वेब सीरीज 'महारानी 2' से मिली थी। इसमें उन्होंने दिलशाद मिर्जा का किरदार निभाया था। हाल ही में उन्हें नाना पाटेकर की फिल्म 'संकल्प' में देखा गया था।